Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
उच्च कोटि के कुशल संगठक थे कुशाभाऊ ठाकरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में लगाया आंवले का पौधामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना | लड्डू गोपाल को सिर पर रखकर मंदिर तक लायेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस की दी बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. धर्मवीर भारती की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व पर दीं शुभकामनाएंKal Ka Mausam : 5 सितंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्टहिमालय की 195 ग्लेशियर झीलें बेहद खतरनाक, मच सकती है तबाही, बढ़ी भारत की टेंशनDisha Salian केस में CBI जांच का आदेश: वकील Nilesh Ojha का दावा - 'हमारे पास डिजिटल सबूत, अब बच नहीं पाएंगे आरोपी'पाकिस्तान और चीन की हरकतों पर नजर रखेगा भारत का 'नॉटी बॉय', जानिए EOS-05 की क्या है खासियतजिस अभिनंदन को देश ने हीरो के तौर पर देखा, उन्होंने ज्वाइन कर ली प्राइवेट एयरलाइन, सवाल- आखिर क्यों?Heavy Rain Warning: 3 से 9 सितंबर तक बहुत भारी बारिश, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ पड़ेंगे छींटेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राचीन रुक्मणी माता मंदिर में किए दर्शनभारत के बारे में ये 10 आंकड़े आपको चौंका देंगे, UPI से 5G तक जानिए कितनी बदल गई देश की तस्वीरमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 सितंबर को सीहोर में सीजी पॉवर की नई इकाई के प्रथम ट्रांसफॉर्मर का करेंगे रोल-आउट

मौसम: झारखंड में होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 05 जुलाई 2026, 05:11 am
मौसम: झारखंड में होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए भी IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 5 जुलाई और 10 जुलाई को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं 5 जुलाई और 9-10 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश के आसार हैं. इसके अलावा, 5 से 7 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 5 से 6 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 10 जुलाई तक छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलावा विदर्भ के अधिकांश इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 5 से 8 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 6 से 8 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें. राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता से बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

इसने बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. झारखंड में होगी भारी बारिश आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, रविवार (5 जुलाई) को लातेहार, पलामू, चतरा और गढ़वा जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

सोमवार (6 जुलाई) को हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार, चतरा और रांची जिलों में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि मंगलवार (7 जुलाई) को खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में होगी हल्की बारिश दिल्ली में 5 से 7 जुलाई तक मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा.

इस दौरान हल्की से बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. 5 जुलाई को सुबह या दोपहर के समय गरज-चमक के साथ बारिश और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 6 और 7 जुलाई को भी हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

दिल्ली का मौसम आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलावा यहां होगी बारिश मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 10 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 8 से 10 जुलाई तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और 6 से 10 जुलाई के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के अलावा तेलंगाना के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है..

Ad

ताज़ा खबरें

उच्च कोटि के कुशल संगठक थे कुशाभाऊ ठाकरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में लगाया आंवले का पौधा
मध्यप्रदेश

उच्च कोटि के कुशल संगठक थे कुशाभाऊ ठाकरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में लगाया आंवले का पौधा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना | लड्डू गोपाल को सिर पर रखकर मंदिर तक लाये
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरखेड़ी के श्री राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना | लड्डू गोपाल को सिर पर रखकर मंदिर तक लाये

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस की दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. धर्मवीर भारती की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. धर्मवीर भारती की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व पर दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व पर दीं शुभकामनाएं