Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संसद ठप: बाहर प्रदर्शन vs प्रदर्शन, मानसून सत्र बर्बाद करने का एक दूसरे पर लगा रहे आरोपअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस पर की अपीलParliament Live: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितबंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टतृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर पर हमला, रात 10 बजे बेलेघाटा कार्यालय में हुई तोड़फोड़'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस मेंअहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. याममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्दऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युततिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनतिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआतप्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील

अगले 7 दिनों तक झुलसाती रहेगी गर्मी, लू का अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत?

Author
Prabhat Khabar 24 मई 2026, 10:16 pm
अगले 7 दिनों तक झुलसाती रहेगी गर्मी, लू का अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत?

Heat Wave Alert: देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. अगले 7 दिनों के दौरान मध्य भारत में 24 मई से 26 मई के दौरान पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत और 24 मई से 29 मई के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर में स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां घोषित जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू संभाग के समर जोन के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है. प्राथमिक कक्षाओं के लिए छुट्टियां 1 जून 2026 से शुरू होंगी, जबकि छठी से बारहवीं तक के छात्रों के लिए अवकाश 8 जून 2026 से लागू होगा.

सरकार ने यह फैसला जम्मू क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए लिया है. पिछले कई दिनों से क्षेत्र के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है. ओडिशा में 28 मई तक लू का अलर्ट ओडिशा में गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं.

मौसम विभाग ने राज्य में 28 मई तक लू चलने का पूर्वानुमान जताया है. औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि संबलपुर, हीराकुड, टिटलागढ़ और बौध में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. मौसम विभाग ने झारसुगुड़ा, संबलपुर और बोलांगीर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वहीं कई तटीय जिलों में गर्म और उमस भरे मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का कहर पंजाब और हरियाणा में भी गर्मी का प्रकोप जारी है. बीते 24 घंटे में हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के बठिंडा में तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

इसके अलावा हिसार में 42.4 डिग्री, पटियाला में 42 डिग्री और चंडीगढ़ में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. अधिकतम तापमान का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 27 मई तक हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 6 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है.

उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 24 से 27 मई के दौरान इसमें धीरे-धीरे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. 26 मई तक पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. लू, गर्म और उमस भरा मौसम 24 से 29 मई के दौरान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है.

इसी दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू चलने की भी संभावना है. 24 से 29 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना है. राजस्थान में जैसलमेर सबसे गर्म राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है.

जैसलमेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा. इसके अलावा बाड़मेर, फलोदी, श्रीगंगानगर और चित्तौड़गढ़ में भी तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी तथा कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है.

झारखंड में लू और बारिश दोनों का असर झारखंड में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी की है. वहीं 24 से 29 मई तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है.

रांची स्थित मौसम विभाग के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में बारिश हो सकती है. 26 मई को मानसून दे सकता है दस्तक मौसम विभाग के मुताबिक इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून की 26 मई से एंट्री हो सकती है.

मानसून की पहली दस्तक केरल में होती है, इसके बाद करीब 15 से 20 दिनों में मानसून देश के अन्य हिस्सों में पहुंच जाता है. ऐसे में अगर मानसून की दस्तक 26 मई को हो जाती है तो 10 से 15 जून तक मानसून उत्तर भारत के राज्यों तक पहुंच सकता है..

Ad

ताज़ा खबरें