Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशि

उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म स्थान, 48°C पहुंचा तापमान

Author
Prabhat Khabar 20 मई 2026, 09:52 pm
उत्तर प्रदेश का बांदा देश का सबसे गर्म स्थान, 48°C पहुंचा तापमान

Heat Stroke: उत्तर भारत बुधवार को भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा. दिल्ली में रिज बेस स्टेशन सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग मौसम केंद्र में 44.5 डिग्री, आयानगर में 45 डिग्री, पालम में 44.9 डिग्री और लोधी रोड में 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

अगले तीन दिन लू का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग ने भीषण लू और रात से समय गर्मी की स्थिति को देखते हुए अगले तीन दिन के लिए येलो अलर्ट और उसके बाद ऑरेंज के लिए अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार इस झुलसा देने वाली गर्मी से अभी कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

अस्पतालों में ‘हीट स्ट्रोक’ (लू लगने) के मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है. #WATCH | Uttar Pradesh's Banda sizzles, recorded 48.0°C, making it the warmest place in India. Meteorologists say no respite from the scorching heat.

Hospitals report a surge in patients due to heat stroke. pic.twitter.com/It534cap8k — ANI (@ANI) May 20, 2026 राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान, तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस राजस्थान में श्रीगंगानगर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राज्य के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रही. पिलानी में 45.3 डिग्री, फलोदी और बीकानेर में 44.8 डिग्री, चूरू में 44.5 डिग्री, अलवर और कोटा में 44.2 डिग्री, जैसलमेर में 43.6 डिग्री, बाड़मेर में 43.4 डिग्री और जयपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह भी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने और तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने का अनुमान है. रोहतक का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पंजाब और हरियाणा भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे. हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस और पंजाब के बठिंडा में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दोनों राज्यों के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। चंडीगढ़ में इस मौसम का सबसे अधिक तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है. हिमाचल प्रदेश में लू जैसी स्थिति हिमाचल प्रदेश में भी लू जैसी स्थिति बनी रही, जहां मैदानी इलाकों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

वहीं, शिमला में दिन का तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने शिमला और सोलन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 21 से 23 मई के बीच बिजली चमकने का अनुमान है. उत्तराखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार उत्तराखंड में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहा.

देहरादून में सबसे अधिक 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि नई टिहरी में 29.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना पश्चिम बंगाल में बुधवार सुबह उमस भरा मौसम रहा और मौसम विभाग ने पश्चिमी हिस्सों में गर्म मौसम तथा उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई.

कोलकाता में न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था. तेलंगाना में तेजी से बढ़ रहा तापमान तेलंगाना में भी तापमान तेजी से बढ़ा और जगतियाल जिले के ऐलापुर में 45.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि नलगोंडा और निर्मल जिलों में 45.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया है. ये भी पढ़ें: अगले 72 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश, 70 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवा.

Ad

ताज़ा खबरें

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल