Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हावड़ा से पुरी तक का सफर अब सिर्फ तीन घंटे में, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगी ये खास सुविधाVIDEO: रस्सी से बांधकर पुलिस ने 5 मिनट तक बरसाई लाठियां... दर्द से कराहता रहा युवक, वीडियो वायरलन्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्टपीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थेगरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देशराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वितमुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवादकंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैंकिसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | फील्ड से लेकर फैक्ट्री तक सरकार किसानों के साथ है मुख्यमंत्री ने भिंड जिले में हुए बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता जिले के किसानों से की इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनमानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहें बाढ़ प्रभावितों को तत्काल दें खाना, कपड़ा और जरूरत का सूखा सामान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट कमांड सेन्टर पहुंचकर वर्षाजनित परिस्थितियों की ली जानकारीकर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामलागोल्ड मेडलिस्डट महिला रेसलर ने 2 बच्चों संग की आत्महत्या ! ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात व्यंग्यकार स्व. शरद जोशी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वासतमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

सिर्फ 5 रुपये में पेट भर खाना, 100 अटल कैंटीन में मिलेगी सस्ती थाली

Author
Prabhat Khabar 17 अगस्त 2026, 08:57 am
सिर्फ 5 रुपये में पेट भर खाना, 100 अटल कैंटीन में मिलेगी सस्ती थाली

दिल्ली में महंगाई के बीच जरूरतमंद लोगों के लिए सिर्फ 5 रुपये में भरपेट भोजन की सुविधा शुरू की गई है. राजधानी में 100 ‘अटल कैंटीन’ के जरिए रियायती दर पर खाना उपलब्ध कराया जा रहा है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मुताबिक, इस योजना का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए.

सिर्फ 5 रुपये में मिलेगा भोजन अटल कैंटीन में लोगों को केवल 5 रुपये का भुगतान करके भोजन मिल सकता है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में 100 अटल कैंटीन संचालित की जा रही हैं. इन जिनमें प्रतिदिन 1,000 लोगों को मात्र 5 रुपये की लागत पर भोजन परोसा जाएगा.

दिल्ली में 100 अटल कैंटीन दिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके नाम से राजधानी में 100 अटल कैंटीन खोलने का संकल्प लिया था. मुख्यमंत्री के मुताबिक, ये कैंटीन अब शहर के अलग-अलग हिस्सों में संचालित हो रही हैं.

किसके लिए है अटल कैंटीन? इस योजना का मुख्य उद्देश्य कम कीमत पर लोगों को भोजन उपलब्ध कराना है. खासतौर पर ऐसे लोग, जिनके लिए रोजाना भोजन पर ज्यादा पैसा खर्च करना मुश्किल है, वे 5 रुपये में यहां खाना ले सकते हैं. हालांकि उपलब्ध जानकारी में कैंटीन का लाभ लेने के लिए किसी विशेष आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र या दूसरे दस्तावेज की अनिवार्यता का उल्लेख नहीं किया गया है.

कैसे मिलेगा 5 रुपये का खाना? अटल कैंटीन में भोजन के लिए 5 रुपये का टोकन दिया जाता है. योजना के शुभारंभ के दौरान नेहरू नगर स्थित कैंटीन में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पहला 5 रुपये का भोजन टोकन जारी किया था. पहले चरण में 45 जगहों पर हुई थी शुरुआत अटल कैंटीन योजना की शुरुआत साल 2025 में 26 दिसंबर को की गई थी.

पहले चरण में दिल्ली के 45 जगहों पर कैंटीन खोली गई थीं. उद्घाटन के दिन आम लोगों को मुफ्त भोजन भी दिया गया था. अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली में 100 अटल कैंटीन सुचारू रूप से चल रही हैं..

Ad

ताज़ा खबरें