Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएंGanesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागूVIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्ताव

एयर होस्टेस बनी ड्रग्स की ‘कूरियर’, गुजरात से मुंबई तक पहुंचा रही थी 30 लाख का नशा

Author
Prabhat Khabar 25 अगस्त 2026, 10:41 am
एयर होस्टेस बनी ड्रग्स की ‘कूरियर’, गुजरात से मुंबई तक पहुंचा रही थी 30 लाख का नशा

गुजरात के वडोदरा से मुंबई तक करीब 30 लाख रुपये की ड्रग्स पहुंचाने की कोशिश के आरोप में एक पूर्व एयर होस्टेस और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की जांच में पता चला कि महिला कथित तौर पर लंबे समय से ड्रग्स के कारोबार से जुड़ी हुई थी. दोनों पर नशे की खेप मुंबई पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप है.

सूरत क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि वडोदरा से मुंबई एक कार में बड़ी मात्रा में एमडी यानी मेफेड्रोन ड्रग्स ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम अलर्ट हो गई और संदिग्ध कार की तलाश शुरू की. इसके बाद दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक टोल प्लाजा के पास कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिससे अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी के मामले का खुलासा हुआ.

ड्रग्स पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग और कंटेनर भी कार से मिले एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, कार की तलाशी लेने पर पुलिस को करीब 977 ग्राम ड्रग्स मिली. उस समय कार में पूर्व एयर होस्टेस मानसी सैयद (41) और उसका कथित साथी सोहेल सुलेमान शेख (20) मौजूद थे.

पुलिस ने उनके पास से कई मोबाइल फोन भी बरामद किए. इसके अलावा ड्रग्स पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग और कंटेनर भी कार से मिले. मानसी सैयद और सोहेल शेख गिरफ्तार पूछताछ के बाद पुलिस ने मानसी सैयद और सोहेल शेख को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने बताया कि उन्होंने मुंबई से एक कार किराये पर ली थी और ड्रग्स लेने के लिए वडोदरा गए थे.

वहां वडोदरा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला ने उन्हें नशे की खेप दी थी. जांच में यह भी सामने आया कि मुंबई पहुंचने के बाद ड्रग्स को छोटे-छोटे पैकेट में बांटकर अलग-अलग लोगों तक पहुंचाया जाना था. ये भी पढ़ें: Gumla News: जब नशे ने बिगाड़ा गांव का माहौल, तो ग्रामीणों ने खुद संभाली कमान, पुलिस से लगाई गुहार पुलिस के मुताबिक, मुंबई पहुंचने के बाद ड्रग्स को 5 से 10 ग्राम के छोटे पैकेट में बांटकर मांग के हिसाब से अलग-अलग लोगों को बेचने की योजना थी.

दोनों आरोपी मुंबई के सांताक्रूज इलाके में रहते हैं और एक-दूसरे को कई साल से जानते हैं. पुलिस अब इस मामले में ड्रग्स सप्लाई करने वाले नेटवर्क और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है..

Ad

ताज़ा खबरें