Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
PM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिलSCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगामहाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोटप्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापससफलता में रहें विनम्र और असफलता से सीखकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रतिभा को तकनीक से जोड़कर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवCJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया, FIR वापस लेने के सरकार के कदम के बाद बदला फैसलामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

कोयला घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, I-PAC डायरेक्टर दिल्ली से गिरफ्तार, अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला

Author
Prabhat Khabar 14 अप्रैल 2026, 01:59 am
कोयला घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, I-PAC डायरेक्टर दिल्ली से गिरफ्तार, अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोला

खास बातें देर रात दिल्ली में हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में पेशी कोयला घोटाले के पैसों का I-PAC से क्या है कनेक्शन? ईडी को चुनावी फंडिंग का शक अभिषेक बनर्जी ने किया पलटवार, कहा- जेल जाओगे संस्थाओं के दुरुपयोग का भी लगाया आरोप ED Arrests I-PAC Director: जनवरी का वो हाई-वोल्टेज ड्रामा बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को है वोटिंग ED Arrests I-PAC Director: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से महज 10 दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा धमाका कर दिया है.

सोमवार देर रात केंद्रीय एजेंसी ने राजनीतिक सलाहकार फर्म I-PAC के को-फाउंडर और डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी घोटाले से जुड़े मनी लाउंडरिंग मामले में हुई है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चुनाव अभियान की कमान संभाल रही आई-पैक के निदेशक की गिरफ्तारी से बंगाल की सियासत में भूचाल आ गया है.

अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोल दिया है. देर रात दिल्ली में हुई गिरफ्तारी, आज कोर्ट में पेशी ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, आई-पैक के डायरेक्टर विनेश चंदेल को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है. चंदेल से सोमवार शाम को दिल्ली में लंबी पूछताछ की गयी.

इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें मंगलवार को विशेष अदालत में पेश किया जायेगा, जहां ईडी उनकी आगे की पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग करेगी. कोयला घोटाले के पैसों का I-PAC से क्या है कनेक्शन? ईडी का आरोप है कि अवैध कोयला खनन से हुई काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा हवाला के जरिये I-PAC तक पहुंचाया गया.

एजेंसी को जांच में संकेत मिले हैं कि अनूप माझी (लाला) द्वारा संचालित कोयला सिंडिकेट से लगभग 20 करोड़ रुपए I-PAC के खातों में डायवर्ट की गयी थी. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ईडी को चुनावी फंडिंग का शक ईडी को संदेह है कि इस पैसे का इस्तेमाल टीएमसी के पिछले कुछ चुनावों और अभियानों में किया गया था.

इसी सिलसिले में हाल ही में दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद स्थित आई-पैक के दफ्तरों पर छापेमारी भी की गयी थी. अभिषेक बनर्जी ने किया पलटवार, कहा- जेल जाओगे I-PAC के डायरेक्टर की गिरफ्तारी पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने इसे ‘लेवल प्लेइंग फील्ड’ को खत्म करने की साजिश करार दिया. अभिषेक ने लिखा- बंगाल चुनाव से 10 दिन पहले विनेश की गिरफ्तारी यह संदेश देती है कि अगर आप विपक्ष के साथ काम करेंगे, तो आप निशाने पर होंगे. यह लोकतंत्र नहीं, खुलेआम डराने की राजनीति है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: भितरघात और SIR का घातक कॉकटेल, 120 सीटों पर बिगड़ सकता है दिग्गजों का खेल! इसे भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव 2026: बंगाल की इन 294 सीटों पर होगी वोटिंग, एक-एक सीट का नाम यहां देखें संस्थाओं के दुरुपयोग का भी लगाया आरोप टीएमसी के युवराज ने आरोप लगाया कि जो नेता भ्रष्टाचार के आरोपी हैं, वे भाजपा में जाते ही साफ हो जाते हैं, जबकि विपक्ष के करीबियों को चुनाव के समय निशाना बनाया जाता है.

The arrest of Vinesh Chandel, co-founder of I-PAC, barely 10 days before the Bengal elections, is not just alarming- It shakes the very idea of a level playing field. At a time when WB should be moving toward free and fair elections, this kind of action sends a chilling message:… — Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) April 13, 2026 ED Arrests I-PAC Director: जनवरी का वो हाई-वोल्टेज ड्रामा विनेश चंदेल की गिरफ्तारी की नींव जनवरी 2026 में पड़ी थी, जब कोलकाता में I-PAC के डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी.

रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गयीं थीं. ईडी ने आरोप लगाया था कि राज्य प्रशासन और मुख्यमंत्री ने जांच में बाधा डाली और महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य (फोन और हार्ड ड्राइव) अपने कब्जे में ले लिये थे. मामला फिलहाल हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में है.

8 जनवरी 2026 को i-pac के डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर के बाहर मीडिया को संबोधित करतीं ममता बनर्जी. बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को है वोटिंग पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है. ऐसे समय में आई-पैक के शीर्ष अधिकारी की गिरफ्तारी से चुनावी कैंपेन और रणनीतियों पर असर पड़ना तय माना जा रहा है.

बीजेपी ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कानून की जीत बताया है, तो टीएमसी इसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ करार दे रही है. इसे भी पढ़ें I-PAC पर रेड से बढ़ा टकराव, मुख्यमंत्री, डीजीपी और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिका दाखिल बंगाल चुनाव 2026: सीएम फेस पर शमिक भट्टाचार्य ने कर दिया बड़ा ऐलान, जानें किसके चेहरे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा.

Ad

ताज़ा खबरें

PM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिल
राष्ट्रीय

PM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिल

SCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगा
राष्ट्रीय

SCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगा

महाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोट
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97
मध्यप्रदेश

प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापस
राष्ट्रीय

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापस