Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, TMC के लिए प्रचार करने के आरोप में 5 BLO सस्पेंड

Author
Prabhat Khabar 18 अप्रैल 2026, 09:20 pm
बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, TMC के लिए प्रचार करने के आरोप में 5 BLO सस्पेंड

ECI Suspends 5 BLO: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से कुछ दिन पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है. चुनाव आयोग ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के गंभीर आरोपों के बाद 5 बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

आयोग की इस कार्रवाई ने सरकारी महकमे और राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. क्या है पूरा मामला? कैसे हुआ खुलासा बूथ लेवल अधिकारियों पर आरोप था कि वे अपने पद की मर्यादा और सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए पर्दे के पीछे से सत्तारूढ़ ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चुनावी अभियान में मदद कर रहे थे.

गोपनीय शिकायत : चुनाव आयोग को गुप्त सूत्रों और विपक्षी दलों के माध्यम से जानकारी मिली थी कि कुछ बीएलओ मतदाताओं को प्रभावित करने और सत्ताधारी दल के समर्थन में माहौल बनाने का काम कर रहे हैं. जांच में पुष्टि : प्राथमिक जांच और प्राप्त सबूतों के आधार पर आयोग ने पाया कि इन अधिकारियों की गतिविधियां चुनाव आचार संहिता का खुला उल्लंघन हैं.

इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी को इन्हें सस्पेंड करने का निर्देश जारी किया गया. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग की जीरो टॉलरेंस नीति आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

राज्य के सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त संदेश दिया है कि वे किसी भी राजनीतिक दल के प्रति निष्ठा दिखाने की जगह अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाएं. मतदान से पहले संवेदनशील बूथों और बीएलओ की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एफआईआर और निलंबन जैसी कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव से पहले धनबल का खेल! हावड़ा में डॉलर और लाखों की नकदी के साथ 2 अरेस्ट, कोलकाता में गोल्ड जब्त ECI Suspends 5 BLO: राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज इस निलंबन के बाद राज्य की राजनीति एक बार फिर गरमा गयी है. भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने इसे ‘देर से लिया गया सही फैसला’ बताया है, तो तृणमूल कांग्रेस ने इसे केंद्र के दबाव में की गयी कार्रवाई करार देने की कोशिश की है.

बता दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान है. 4 मई को नतीजे आयेंगे. इसे भी पढ़ें कौन हैं बंगाल में सबसे अमीर उम्मीदवार? किस भाजपा विधायक की संपत्ति 2300 प्रतिशत बढ़ी? जानें शुभेंदु अधिकारी का नेटवर्थ थाली में राख, फेफड़ों में जहर, रानीगंज में ‘रणचंडी’ बनी महिलाएं, वोट बहिष्कार का किया ऐलान, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट बंगाल में 2021 जैसी लहर या ‘परिवर्तन’ की आहट? ममता बनर्जी की लोकप्रियता और भाजपा की रणनीति का पूरा विश्लेषण यहां पढ़ें चुनाव आते ही फिर गूंजा दामोदर सेतु का मुद्दा, 350 करोड़ का बजट और 300 गांवों के लोगों का दर्द, देखें Video.

Ad

ताज़ा खबरें