Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केसमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीजिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पाराSuccess Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूल

दुर्गापुर में ‘जय श्रीराम’ बनाम ‘जय बांग्ला’ के नारों पर संग्राम, भाजपा के रोड शो में भिड़े बीजेपी-टीएमसी समर्थक

Author
Prabhat Khabar 21 अप्रैल 2026, 09:20 pm
दुर्गापुर में ‘जय श्रीराम’ बनाम ‘जय बांग्ला’ के नारों पर संग्राम, भाजपा के रोड शो में भिड़े बीजेपी-टीएमसी समर्थक

Durgapur Election Violence| दुर्गापुर, अविनाश यादव : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. मंगलवार शाम शहर के आइंस्टीन इलाके में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई.

तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल इस हिंसक झड़प में बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है. तृणमूल कांग्रेस ने केंद्रीय सुरक्षा बल (Central Force) के जवानों पर पक्षपात करने और उनके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करने का गंभीर आरोप लगाया है.

नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद, मारपीट में बदला विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब भाजपा उम्मीदवार चंद्रशेखर बनर्जी का रोड शो इस्पात नगर के जेसी बोस इलाके से गुजर रहा था. रोड शो के दौरान भाजपा समर्थक ‘जय श्रीराम’ के नारे लगा रहे थे. वहां मौजूद तृणमूल समर्थकों ने जवाब में ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाये.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें नारों की यह जंग देखते ही देखते हिंसक हो गयी और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. स्थिति बिगड़ता देख दुर्गापुर थाना की पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे. भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें : दांतन में खूनी संघर्ष, भाजपा उम्मीदवार पर जानलेवा हमला, गाड़ियों में लगायी आग, एक की हालत नाजुक TMC का आरोप- सुरक्षा बलों ने हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा तृणमूल नेता सौगत बनर्जी ने इस पूरी घटना के लिए भाजपा और केंद्रीय सुरक्षा बलों को जिम्मेदार ठहराया है.

सौगत का आरोप है कि जब झड़प शुरू हुई, तो सेंट्रल फोर्स के जवानों ने केवल तृणमूल कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया. उन पर जमकर लाठियां बरसायीं. हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को गलत और निराधार बताया. भाजपा का कहना है कि तृणमूल समर्थकों ने जान-बूझकर रोड शो में बाधा डालने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पुलिस पर्यवेक्षक हटाये गये इलाके में भारी पुलिस बल तैनात घटना के बाद आइंस्टीन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पुलिस और अर्धसैनिक बल फ्लैग मार्च कर रहे हैं, ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो.

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुई इस मारपीट ने 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक तापमान को चरम पर पहुंचा दिया है. अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है, लेकिन राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसे भी पढ़ें आसनसोल के सालानपुर में धूं-धूं कर जला 350 केवी का ट्रांसफॉर्मर, चित्तरंजन मुख्य मार्ग पर घंटों आवागमन ठप बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 22 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, 295 पर ‘गंभीर’ क्रिमिनल केस, ADR रिपोर्ट में खुलासा 2 चरणों में तय होगा बंगाल का सीएम, दांव पर ममता की साख, BJP का मिशन बंगाल और लेफ्ट-कांग्रेस की वापसी की छटपटाहट बंगाल चुनाव से पहले कोलकाता में सोने की बड़ी खेप बरामद, कार से 50 लाख के जेवरात जब्त.

Ad

ताज़ा खबरें