Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केसमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीजिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पाराSuccess Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूल

परिसीमन पर सियासी संग्राम : प्रियंका के चाणक्य वाले बयान पर भड़की बीजेपी, कांग्रेस को बताया धनानंद

Author
Prabhat Khabar 21 अप्रैल 2026, 05:06 pm
परिसीमन पर सियासी संग्राम : प्रियंका के चाणक्य वाले बयान पर भड़की बीजेपी, कांग्रेस को बताया धनानंद

Delimitation: महिला आरक्षण और परिसीमन पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में चर्चा करते हुए चाणक्य को याद कर लिया था. उन्होंने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा था, अगर आज चाणक्य जिंदा होते तो वे भी शाह की राजनीतिक कुटिलता देखकर हैरान रह जाते. अब बीजेपी ने धनानंद को याद कर प्रियंका गांधी पर हमला बोला.

बीजेपी ने कांग्रेस को बताया धनानंद BJP सांसद संबित पात्रा ने कहा, मैं संसद सत्र में प्रियंका वाड्रा को सुन रहा था. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि BJP ने परिसीमन के लिए ऐसा किया. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री की ओर देखते हुए कहा था, अगर आज चाणक्य जीवित होते, तो वे हैरान रह जाते.

मैं उनसे कहना चाहता हूं कि अगर आज धनानंद जीवित होते, तो वे भारत में अपने जैसी ही एक वंशवादी पार्टी को देखकर हैरान रह जाते. ठीक वैसे ही जैसे उनका अपना नंद वंश था, जो भ्रष्ट था, और देश में कांग्रेस है. वे सोचते कि मेरे ही जैसे राहुल गांधी हैं और कांग्रेस पार्टी मौजूद है.

इसलिए चाणक्य फिर से आए हैं. पात्रा ने आगे कहा- जब-जब धनानंद आएगा, तब-तब चाणक्य आएंगे, क्योंकि धनानंद लोगों के लिए अच्छे नहीं हैं. #WATCH | Nalgonda, Telangana | BJP MP Sambit Patra says, "I was listening to Priyanka Vadra in the Parliament session… She smiled and said that the BJP did this for delimitation and, looking at the Union Minister, said, "If Chanakya were alive today, he would be shocked." I… pic.twitter.com/59hR1qJcVx — ANI (@ANI) April 21, 2026 धनानंद को हटाने के लिए चाणक्य को आना ही होता है : संबित पात्रा संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा- धनानंद (कांग्रेस) को हटाने के लिए चाणक्य (बीजेपी) को आना ही होता है.

पात्रा ने आगे कहा- चाणक्य हमेशा देश की भलाई के बारे में सोचते थे. उन्होंने एक मिनट के लिए भी देश के खिलाफ नहीं सोचा. इसलिए, जब तक कांग्रेस जैसा धनानंद वंश मौजूद रहेगा, चाणक्य का उदय होगा, और धनानंद का साम्राज्य समाप्त हो जाएगा. कौन थे धनानंद? धनानंद नंद वंश का अंतिम राजा थे.

उन्होंने ईसा पूर्व 4वीं शताब्दी में पाटलिपुत्र में शासन किया. उनके शासन काल में नंद साम्राज्य अपनी शक्ति, विस्तार और अपार धन-संपदा के कारण चरम पर था. हालांकि धनानंद को घमंडी और क्रुर राजा के रूप में भी याद किया जाता है. कठोर कर-वसूली के कारण प्रजा में असंतोष फैल गया था.

यही असंतोष आगे चलकर चाणक्य और चन्द्रगुप्त मौर्य को जन्म दिया. कौन थे चाणक्य? चाणक्य जिन्हें कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है, एक महान दार्शनिक, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और तक्षशिला के आचार्य थे. उन्होंने धनानंद से अपने अपमान का बदला लिया और चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाकर मौर्य साम्राज्य की स्थापना की.

धनानंद ने एक बार अपने दरबार में चाणक्य का अपमान किया था, जिससे नाराज होकर चाणक्य ने कसम खाई थी, जब तक वे नंद वंश का सर्वनाश नहीं कर देंगे, तब तक अपनी शिखा नहीं बांधेंगे. दरअसल सिंकदर के आक्रमण को देखते हुए, चाणक्य भारत के एकीकरण का प्रस्ताव लेकर धनानंद के पास पहुंचे थे.

तब धनानंद ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और उनका अपमान भी किया था. बाद में चाणक्य ने चंद्रगुप्त मौर्य को शिक्षा देकर धनानंद के खिलाफ खड़ा किया. चंद्रगुप्त ने धनानंद को हराकर मौर्य साम्राज्य के पहले राजा बने. ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण : दिल्ली बनाम दक्षिण की लड़ाई अब तेज होगी.

Ad

ताज़ा खबरें