Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्तावदुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 कDurga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछली

दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे स्विस एयरफ्लाइट LX147 में लगी आग, इमरजेंसी स्लाइड के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया

Author
Prabhat Khabar 26 अप्रैल 2026, 12:41 pm
दिल्ली से ज्यूरिख जा रहे स्विस एयरफ्लाइट LX147 में लगी आग, इमरजेंसी स्लाइड के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया

Delhi Airport : स्विस एयरफ्लाइट LX147 में रविवार सुबह टेकऑफ के दौरान आग लग गई, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट ने इमरजेंसी घोषित की गई.एएनआई न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि इस दुर्घटना में 4 लोग घायल हो गए हैं. हवाई जहाज में सवार थे 232 यात्री जानकारी के अनुसार यह स्विस हवाई जहाज दिल्ली से ज्यूरिख की यात्रा पर था.

टेकऑफ के वक्त फ्लाइट के बाएं पहिए से धुआं निकलते देखा गया, जिसके बाद इसे टेकऑफ करने से रोक दिया गया. दिल्ली एयरपोर्ट की ओर से सोशल मीडिया पर जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा. एयरपोर्ट की ओर से जानकारी दी गई है कि आज सुबह, दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे 28/10 पर स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ़्लाइट LX 147 (DEL-ZRH) के लिए पूरी इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी.

सभी तय सुरक्षा प्रोटोकॉल तुरंत लागू किए गए और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया. इस दुर्घटना की वजह से एयरपोर्ट के ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा है. Passenger Advisory issued at 09:30 hrs. For Live flight status: https://t.co/1CVJNL6Ry1 #DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/YCjt6yShie — Delhi Airport (@DelhiAirport) April 26, 2026 इमरजेंसी स्लाइड के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि छह यात्रियों को चिकित्सीय सहायता दी जा रही है, क्योंकि स्लाइड के जरिए विमान से निकलते वक्त उन्हें मामूली चोट आई है.पीटीआई न्यूज के अनुसार विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने विस्तृत बयान में बताया कि विमान में 228 यात्री और चार बच्चे सवार थे.

भारतीय समय के अनुसार शनिवार रात एक बजे के आसपास उड़ान भरने के दौरान इंजन में समस्या आई. चालक दल ने विमान को उड़ान भरने से रोक दिया और स्थिति का आकलन करने के बाद एहतियातन विमान खाली कराने का निर्णय लिया. उन्होंने बताया,सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए विमान से बाहर निकाला गया.

छह यात्रियों को चिकित्सीय सहायता दी जा रही है. जो यात्री स्लाइड का इस्तेमाल करने में असमर्थ थे, उनके लिए सीढ़ियों की व्यवस्था की गई. ये भी पढ़ें : मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं क्या राघव चड्डा ने मर्जर नहीं दल-बदल किया है, संसद की सदस्यता रहेगी या जाएगी; क्या कहता है कानून?.

Ad

ताज़ा खबरें