Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?

कर्नाटक के कांग्रेस विधायकों का दिल्ली में डेरा, हर किसी को बनना है मंत्री

Author
Prabhat Khabar 13 अप्रैल 2026, 08:24 am
कर्नाटक के कांग्रेस विधायकों का दिल्ली में डेरा, हर किसी को बनना है मंत्री

Congress Crisis : कर्नाटक कांग्रेस के सीनियर विधायक रविवार (12 अप्रैल) को दिल्ली रवाना हुए, जहां वे पार्टी नेतृत्व से मिलकर कैबिनेट में फेरबदल और नए चेहरों को मौका देने की मांग करेंगे. वहीं पहली बार चुने गए विधायक भी अब सरकार में अपनी हिस्सेदारी की मांग को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं और दबाव बना रहे हैं.

पहली बार चुने गए कांग्रेस विधायक की मांग क्या है? पहली बार चुने गए कांग्रेस विधायक अब अपनी हिस्सेदारी को लेकर खुलकर दबाव बना रहे हैं. उनका कहना है कि जब भी कैबिनेट में फेरबदल हो, तो उनमें से कम से कम पांच विधायकों को मंत्री बनाया जाए, ताकि नए चेहरों को भी सरकार में मौका मिल सके.

सीनियर कांग्रेस विधायक की मांग क्या है? तीन से ज्यादा बार जीत चुके कई सीनियर विधायक रविवार को दिल्ली के लिए निकल पड़े. वे पार्टी नेतृत्व से मिलकर मांग करेंगे कि कैबिनेट फेरबदल में करीब 40 सीनियर विधायकों में से कम से कम 20 को मंत्री बनने का मौका दिया जाए, ताकि उनका अनुभव सरकार में इस्तेमाल हो सके.

राहुल गांधी से भी मिलेंगे वरिष्ठ विधायक इन वरिष्ठ विधायकों में टी बी जयचंद्र और अशोक पटन शामिल हैं. ये नेता दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे, के सी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला से मिलने वाले हैं. साथ ही राहुल गांधी से भी मुलाकात की कोशिश की जा रही है, ताकि अपनी मांग सीधे उनके सामने रख सकें.

हर किसी की इच्छा मंत्री बनने की : रविकुमार गौड़ा मांड्या से पहली बार विधायक बने रविकुमार गौड़ा (रवि गनिगा) ने कहा कि हर किसी की इच्छा मंत्री बनने की होती है. गौड़ा ने कहा कि उन्होंने मीडिया में देखा है कि कई वरिष्ठ नेता, जो 3–5 बार जीत चुके हैं, मंत्री पद के लिए दिल्ली जा रहे हैं.

उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि फैसला आखिरकार पार्टी आलाकमान और मुख्यमंत्री पर ही निर्भर करेगा. हम मुख्यमंत्री से मिलेंगे : रविकुमार गौड़ा मांड्या में पत्रकारों से बात करते हुए रविकुमार गौड़ा ने साफ कहा कि पहली बार चुने गए विधायकों का रुख बिल्कुल स्पष्ट है, उन्हें भी मौका मिलना चाहिए.

हाल ही में 38 विधायकों ने नेतृत्व को पत्र लिखकर मांग की है कि उनमें से कम से कम पांच को मंत्री बनाया जाए. उन्होंने कहा कि हम जल्द ही बैठक करेंगे और आगे की कार्रवाई तय करेंगे. हम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से एक बार मिल चुके हैं. विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने की योजना थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका.

हम मुख्यमंत्री से मिलेंगे और देखेंगे कि और क्या किया जा सकता है..

Ad

ताज़ा खबरें