Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकीMeta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहींWeather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंस

कॉकरोच जनता पार्टी का ऐलान-आप हमारे सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हैं, हमें नहीं

Author
Prabhat Khabar 06 जून 2026, 05:10 pm
कॉकरोच जनता पार्टी का ऐलान-आप हमारे सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हैं, हमें नहीं

Cockroach Janata Party : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहा है. कॉकरोच जनता पार्टी(सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन के दौरान सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों को पूरा करने के बजाय उनके सोशल मीडिया गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है.दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को अभिजीत दिपके प्रदर्शन में शामिल हुए.

अभिजीत दिपके ने कहा-आप हमें हटा नहीं सकते They said cockroaches will never come on the ground… pic.twitter.com/awz1GdoKVq — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) June 6, 2026 अभिजीत दीपके के प्रदर्शन को लोगों का भरपूर समर्थन नजर आया. उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा-मेरे दोस्तों, यह एक लंबा संघर्ष है.

सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग शुरू किए हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये लोग इतने बेशर्म हैं कि कार्रवाई करने के बजाय वे अन्य कामों में लगे हुए हैं. वे हमारे सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर रहे हैं और हमारी पोस्ट डिलीट करवा रहे हैं. ये लोग ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आप हमारी पोस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन आप हमें इस जगह से मिटा नहीं सकते.

उन्होंने यह भी बताया कि एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक जल्द प्रदर्शन में शामिल होंगे और उन्होंने वांगचुक के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. मैं आजादी का अंतिम पल जी रहा हूं अभिजीत दिपके शनिवार सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे. दिल्ली पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि जब मैं विमान से उतर रहा था तो मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैं आजादी का अपना अंतिम पल जी रहा हूं.

मुझे अपनीचिंता नहीं हैं, मैं शिक्षा व्यवस्था की खामियों को मिटाने के लिए अपनी आजादी का बलिदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों ने जेल जाने के डर से समझौता कर लिया है और खुद को बेच दिया है. भीड़ की जोरदार तालियों के बीच उन्होंने कहा, लेकिन इस देश का छात्र, युवा नहीं बिका है.प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए जिनमें अधिकतर युवा हैं.

इनमें से कई लोग कॉकरोच के मुखौटे पहने नजर आए और उनके हाथों में फूल थे. स्कूली छात्र भी अपने माता-पिता के साथ प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे हैं. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग अभिजीत दिपके के प्रदर्शन में शामिल होने वाले अधिकतर लोग स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्रा और युवा पेशेवर हैं.

प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए छात्रों ने नारे लगाते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. अभिजीत दिपके ने समर्थकों से अनुशासन बनाए रखने और प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखने का आग्रह किया.कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी इस प्रदर्शन का समर्थन किया है.

उन्होंने कहा कि अगर दिपके को गिरफ्तार किया गया तो वह छह सप्ताह का अनशन करेंगे. ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी, सोनम वांगचुक भी होंगे शामिल; शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग.

Ad

ताज़ा खबरें