Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Diwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंसVIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मददउमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्यायजिले में अब तक औसत 635.6 मि.मी. वर्षा दर्ज

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन आज, सुरक्षा बढ़ाई गई, अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे

Author
Prabhat Khabar 06 जून 2026, 08:51 am
कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन आज, सुरक्षा बढ़ाई गई, अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे

इस महीने की शुरुआत में सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों और छात्रों से दिल्ली में उनके नेतृत्व में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था. उन्होंने समर्थकों से छह जून को दिल्ली हवाई अड्डे पर उनसे मिलने का भी आग्रह किया था. सूत्रों ने बताया कि पुलिस को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति से संबंधी कोई औपचारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन सोशल मीडिया निगरानी और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है.

सूत्रों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर सुरक्षा उपायों के तहत नयी दिल्ली जिले और अन्य रणनीतिक स्थानों पर 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों और दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले सीमावर्ती चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है.

कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी पुलिस की टीम को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के बाहर कई स्तरों पर अवरोधक लगाए गए हैं.

साथ ही सीमा चौकियों और मध्य दिल्ली की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई है. अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंचे दिल्ली में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर भी दी है.

रांका ने दावा किया कि यह दिन भारतीय राजनीति के लिए अहम साबित हो सकता है. उन्होंने बताया कि दिपके जल्द बाहर आएंगे, इसके बाद वे दिल्ली पुलिस से अनुमति लेने के लिए थाने जाएंगे और फिर जंतर-मंतर पर धरना देंगे. VIDEO | Delhi: Digital outfit Cockroach Janta Party (CJP) spokesperson Ashutosh Ranka, says, "Yes, Abhijeet (Dipke) has landed.

He has also tweeted about it. We are hopeful this will be monumental day in Indian politics. Soon, he will come out, we will go to the police station… pic.twitter.com/DYVuTAOTaT — Press Trust of India (@PTI_News) June 6, 2026 वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की इन व्यवस्थाओं के तहत शुक्रवार (5 जून) को दिल्ली हवाई अड्डे और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) विचित्र वीर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने ‘फील्ड स्टाफ’ को आवश्यक निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और फील्ड इकाइयों को सतर्क रहने के निर्देश दिए.

किसी अप्रिय स्थिति की आशंका के तहत जिला पुलिस इकाइयों को पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों को तैयार रखने और घटनाक्रम पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा गया है. सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गई अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल स्थिति का आकलन करने और तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अन्य हितधारकों के साथ समन्वय कर रहा है.

पुलिस ने कहा कि जन सुरक्षा और यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है, साथ ही दिल्ली में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है..

Ad

ताज़ा खबरें

Diwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें
राष्ट्रीय

Diwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें

School Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थिति
राष्ट्रीय

School Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थिति

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तार
मध्यप्रदेश

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तार

Video: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्र
राष्ट्रीय

Video: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी व
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी व