Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

अभिषेक बनर्जी के ‘शांतिनिकेतन’ पर फिर CID की दस्तक, बंद मिला दरवाजा, जाली हस्ताक्षर मामले में बढ़ा सस्पेंस

Author
Prabhat Khabar 30 मई 2026, 02:53 pm
अभिषेक बनर्जी के ‘शांतिनिकेतन’ पर फिर CID की दस्तक, बंद मिला दरवाजा, जाली हस्ताक्षर मामले में बढ़ा सस्पेंस

इसे भी पढ़ें बंद दरवाजा और ‘मिस्टीरियस’ सन्नाटा: क्या हुआ मौके पर? अभिषेक के घर के बाहर पुलिस का पहरा आखिर क्यों पहुंची CID? जाली हस्ताक्षर का पेंच जाली हस्ताक्षर का आरोप घर पर नहीं, बेलेघाटा में दिखे अभिषेक टीएमसी बोली- बदले की कार्रवाई इसे भी पढ़ें कोलकाता से मनोरंजन सिंह की रिपोर्ट CID at Abhishek Banerjee House: पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को उस समय हलचल तेज हो गयी, जब राज्य की आपराधिक जांच विभाग (CID) की एक टीम तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास ‘शांतिनिकेतन’ पहुंची.

हरीश मुखर्जी रोड स्थित उनके आवास पर सीआईडी की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब राज्य में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल पहले से ही गरमाया हुआ है. बंद दरवाजा और ‘मिस्टीरियस’ सन्नाटा: क्या हुआ मौके पर? शनिवार दोपहर जब सीआईडी के 4 अधिकारियों की टीम शांतिनिकेतन पहुंची, तो घर का दरवाजा बंद मिला.

अधिकारियों ने दरवाजा खटखटाया, तो वह अंदर से बंद था. काफी देर तक बाहर इंतजार करने के बाद घर के अंदर से एक व्यक्ति बाहर आया. अभिषेक के घर के बाहर पुलिस का पहरा घर से निकले व्यक्ति ने अधिकारियों को बताया कि अभिषेक बनर्जी घर पर नहीं हैं. सीआईडी ने औपचारिकता पूरी करते हुए उस व्यक्ति की पहचान नोट की और वहां से वापस चली गयी.

सीआईडी के जाने के बाद भी एहतियात के तौर पर हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस को आवास के बाहर तैनात रखा गया है. इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ायी अभिषेक बनर्जी की टेंशन, भवानीपुर थाने में केस दर्ज, दीदी के बाद मुश्किल में ‘भाईपो’! आखिर क्यों पहुंची CID? जाली हस्ताक्षर का पेंच आधिकारिक तौर पर सीआईडी ने इस यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आयी है कि मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा में शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता बनाने के लिए सौंपे गये समर्थन पत्र से जुड़ा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें जाली हस्ताक्षर का आरोप विधानसभा सचिवालय ने इस पत्र पर किये गये कुछ हस्ताक्षरों की प्रामाणिकता पर संदेह जताया है. आरोप है कि इनमें से कुछ हस्ताक्षर ‘जाली’ हो सकते हैं. इसी मामले की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईडी की टीम अभिषेक बनर्जी से पूछताछ या किसी दस्तावेज के सत्यापन के लिए पहुंची थी.

घर पर नहीं, बेलेघाटा में दिखे अभिषेक जब सीआईडी की टीम उनके घर का दरवाजा खटखटा रही थी, तब अभिषेक बनर्जी कोलकाता के ही बेलेघाटा इलाके में थे. वे वार्ड नंबर 35 में चुनाव के दौरान मारे गये तृणमूल कार्यकर्ता विश्वजीत पटनायक के घर पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ तृणमूल विधायक कुणाल घोष भी मौजूद थे.

अभिषेक ने शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया. इसे भी पढ़ें : मुश्किल में ममता बनर्जी और अभिषेक, ‘दीदी’ पर सिलीगुड़ी और ‘भाईपो’ पर भवानीपुर में शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला CID at Abhishek Banerjee House: टीएमसी बोली- बदले की कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस ने सीआईडी की इस सक्रियता को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के इशारे पर की गयी प्रतिशोध की राजनीति करार दिया है.

पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि कोयला तस्करी और शिक्षक भर्ती घोटाले के बाद अब नये-नये आधारहीन मामले बनाकर अभिषेक बनर्जी को परेशान करने की कोशिश की जा रही है. सीबीआई-ईडी के सामने नहीं झुका तो सीआइडी क्या : अभिषेक सीआइडी मामले में पूछे जाने पर तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जब सीबीआई-ईडी के सामने सिर नहीं झुकाया तो सीआइडी क्या है.

वे जितना भी कोशिश कर लें, कभी सिर नहीं झुकाउंगा. चाहे केएमसी के जरिये नोटिस भेज दें, कितनी भी एजेंसियां लगा लें, मैं झुकने वाला नहीं हूं. इसे भी पढ़ें अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा की बढ़ी मुश्किलें, 2 PAN कार्ड, 2 पिता और 2 देशों की नागरिकता? बंगाल चुनाव 2026 में हार के बाद ‘कॉकरोच’ के सहारे ममता-अभिषेक! वायरल CJP का किया समर्थन कोलकाता के टेंगरा टीएमसी कार्यालय में मिले 300 वोटर और आधार कार्ड, बीजेपी का आरोप- वोट लूटने की थी साजिश टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर सवाल उठाने वाले 5 प्रवक्ता को नोटिस, रिजु दत्ता समेत इन दिग्गजों पर गिरेगी गाज?.

Ad

ताज़ा खबरें