Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केसमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीजिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पाराSuccess Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूल

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के 3 मुख्य आरोपी 13 दिन की रिमांड पर, अब खुलेंगे कत्ल के राज

Author
Prabhat Khabar 11 मई 2026, 10:30 pm
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड के 3 मुख्य आरोपी 13 दिन की रिमांड पर, अब खुलेंगे कत्ल के राज

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में पुलिस और एसआईटी (SIT) को बड़ी कामयाबी मिली है. इस हाई-प्रोफाईल और सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल 3 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सामने आ सकता है मर्डर का राजनीतिक कनेक्शन सोमवार को इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 13 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में हत्या की साजिश के मास्टरमाइंड और इसके राजनीतिक कनेक्शन का पर्दाफाश हो जायेगा.

बारासात कोर्ट में हुई आरोपियों की पेशी बारासात कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच तीनों आरोपियों को पेश किया गया. जांच अधिकारियों ने अदालत को बताया कि यह एक सोची-समझी साजिश थी और हत्यारों के पास चंद्रनाथ रथ की पल-पल की जानकारी थी. वारदात में इस्तेमाल हथियार और अन्य फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने अधिकतम रिमांड की मांग की.

इसे भी पढ़ें : चंद्रनाथ मर्डर केस का झारखंड कनेक्शन, पुलिस के हाथ लगे 2 ‘ब्रह्मास्त्र’, UPI पेमेंट करके कातिलों ने कर दी बड़ी गलती दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत का फैसला दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जज ने आरोपियों को 13 दिनों के लिए पुलिस की कस्टडी में भेजने का आदेश दिया.

अब एसआईटी इन आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें जांच में अब तक क्या-क्या मिला? यूपी-बिहार कनेक्शन : गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का संबंध अंतरराज्यीय गिरोहों से हो सकता है. पुलिस पहले ही अपनी टीमें उत्तर प्रदेश और बिहार भेज चुकी है.

UPI और सीसीटीवी : टोल प्लाजा पर किये गये एक यूपीआई (UPI) ट्रांजैक्शन ने कातिलों के भागने के रास्ते और उनकी पहचान की पुष्टि करने में अहम भूमिका निभायी. वारदात की प्लानिंग : शुरुआती पूछताछ में संकेत मिले हैं कि आरोपियों ने वारदात से पहले कई घंटों तक मध्यमग्राम इलाके की रेकी की थी और वे जानते थे कि रथ कार में कहां बैठे हैं.

इसे भी पढ़ें : कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी हत्या से दहल गया बंगाल, कभी बनना चाहते थे संन्यासी Chandranath Rath Murder Case: शुभेंदु अधिकारी के करीबियों में आक्रोश चंद्रनाथ रथ की हत्या ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये थे. शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के तुरंत बाद हुई इस वारदात को सीधे तौर पर नयी सरकार को चुनौती देने के रूप में देखा जा रहा है.

भाजपा नेतृत्व ने इस मामले में फास्ट ट्रैक जांच की मांग की थी. अब इन तीन गिरफ्तारियों के बाद पुलिस उन शूटरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने प्वाइंट ब्लैंक रेंज से गोलियां चलायी थीं. इसे भी पढ़ें चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बड़ा खुलासा- ग्लॉक 47X पिस्टल से गोली मारी, प्रोफेशनल शूटर्स का हाथ चंद्रनाथ की मां का रो-रोकर बुरा हाल, कहा- भवानीपुर में ममता बनर्जी की हार का बदला है मेरे बेटे का कत्ल शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग, नवीन मिश्रा ने लगाये गंभीर आरोप बंगाल में कत्लेआम-बमबाजी : शुभेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या, हावड़ा में बम बरसे, कमरहट्टी में BJP कार्यकर्ता के घर तांडव.

Ad

ताज़ा खबरें