Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वादमुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिलNepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयारचम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिलएमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्षलाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां | मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनोंHeavy Rain Warning: 27 से 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्टविद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज, वैन जब्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर देवास में त्वरित कार्रवाईKal Ka Mausam: रक्षाबंधन पर बरसेंगे बादल, 28 अगस्त को इन राज्यों में बारिश डाल सकता है खललमोहन भागवत के कार्यक्रम पर ममदानी से भिड़ीं अमेरिकी सिंगर मिलबेन, बोलीं- इवेंट होकर रहेगामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जौहर दिवस पर किया नमनजमीन खरीदने से पहले कौन से कागजात जांचें? Registry से पहले आम खरीदार के लिए जरूरी चेकलिस्टमौत से पहले 51 किमी तक हाईवे पर नग्न घूमता रहा UPSC अभ्यर्थी? 21 CCTV फुटेज ने बढ़ाया रहस्य

661 करोड़ रुपये के गबन का शक, सीबीआई ने कई ठिकानों पर मारे छापे

Author
Prabhat Khabar 07 जून 2026, 10:45 am
661 करोड़ रुपये के गबन का शक, सीबीआई ने कई ठिकानों पर मारे छापे

CBI Raid: सीबीआई ने 661 करोड़ रुपये के कथित सरकारी धन घोटाले की जांच के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने शुक्रवार (5 जून) को चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-एनसीआर के छह ठिकानों पर छापेमारी की. यह मामला हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों के फंड की कथित हेराफेरी से जुड़ा है.

जांच के दौरान हरियाणा कैडर के कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के ठिकानों के साथ-साथ नोएडा स्थित विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक से जुड़े परिसरों को भी खंगाला गया. सीबीआई आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू फाइनेंस बैंक में जमा सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की जांच कर रही है.

छापे की जानकारी रविवार (7 जून) को दी गई. सीबीआई के अनुसार, इस धोखाधड़ी से हरियाणा सरकार के आठ विभाग और चंडीगढ़ के दो विभाग – चंडीगढ़ नगर निगम और चंडीगढ़ नवीकरणीय ऊर्जा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संवर्धन सोसायटी (सीआरईएसटी) प्रभावित हुए. बयान में कहा गया कि जांच के दौरान ऐसे सबूत सामने आए हैं जिनसे पता चलता है कि सरकारी कर्मचारियों ने बैंक अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके खाते खुलवाए और पैसा ट्रांसफर किया और फिर उसका इस्तेमाल दूसरे कामों में किया.

निदेशक के निजी खाते में ट्रांसफर किये गये पैसे सीबीआई ने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों ने लेन-देन को सुगम बनाने और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई न करने के बदले अनुचित लाभ प्राप्त किए. जांच एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में अपराध से प्राप्त धनराशि जमा हुई, जिसे बाद में उसके निदेशक के निजी खाते में ट्रांसफर कर दिया गया.

सीबीआई ने कहा कि छापे के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, संपत्ति संबंधी दस्तावेज और अन्य संबंधित सामग्री जब्त की गई. यह जांच हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से लिए गए एक मामले और चंडीगढ़ के आर्थिक अपराध शाखा पुलिस थाने द्वारा मूल रूप से दर्ज किए गए दो मामलों से संबंधित है.

सीबीआई ने बताया कि ये मामले कथित आपराधिक साजिश, सरकारी धन के दुरुपयोग और बैंक अधिकारियों और लोक सेवकों की मिलीभगत से किए गए संबंधित अपराधों से जुड़े हैं. पहला आरोप पत्र दाखिल किया गया सीबीआई ने कहा कि उसने पंचकूला की एक विशेष अदालत में अपना पहला आरोप पत्र दाखिल कर दिया है, जिसमें हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड और हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के लोक सेवकों की कथित भूमिका का विस्तृत विवरण दिया गया है.

आरोपपत्र में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू फाइनेंस बैंक में जमा सरकारी धन की हेराफेरी के लिए इस्तेमाल किए गए कथित तौर-तरीकों का भी विवरण दिया गया है. जांच जारी है और इस मामले में संलिप्त पाए गए अन्य आरोपियों के खिलाफ अतिरिक्त आरोपपत्र दाखिल किए जाएंगे..

Ad

ताज़ा खबरें

हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल
राष्ट्रीय

हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपाल

Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार
राष्ट्रीय

Nepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिल

Nepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयार
राष्ट्रीय

Nepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयार