दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: चलती कार में लगी आग, 5 लोग जिंदा जले
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गैस रिसाव के बाद कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार 5 लोग जिंदा जल गए. बताया जा रहा है कि हादसा अचानक हुआ और आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
यह हादसा अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना इलाके के मौजपुर के पास हुआ. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी श्योपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले थे और वैष्णो देवी के दर्शन कर घर लौट रहे थे..
Source:Prabhat Khabar