Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Weather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंसVIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मददउमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्याय

बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में अभिषेक बनर्जी और TMC उम्मीदवार पर पोता कीचड़, पोस्टर फाड़े, राजनीति गरमायी

Author
Prabhat Khabar 06 अप्रैल 2026, 04:58 pm
बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में अभिषेक बनर्जी और TMC उम्मीदवार पर पोता कीचड़, पोस्टर फाड़े, राजनीति गरमायी

Bengal Election 2026 Durgapur Tension| दुर्गापुर, नीरज श्रीवास्तव : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रचार अभियान जैसे-जैसे रफ्तार पकड़ रहा है, राजनीतिक रंजिश की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं. ताजा मामला शिल्पांचल के दुर्गापुर के नगर निगम वार्ड संख्या 1 अंतर्गत रघुनाथपुर इलाके से सामने आया है.

दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार के समर्थन में दीवारों पर लिखे गये नारे और उनके पोस्टरों पर कीचड़ पोत दिया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद से इलाके में तनाव है. सोमवार को जब स्थानीय लोगों ने दीवारों पर कीचड़ और फटे बैनर देखे, तो इलाके के तृणमूल कांग्रेस समर्थक उत्तेजित हो गये.

TMC का आरोप- रात के अंधेरे में कायराना हरकत तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया है. ब्लॉक नंबर 1 के अध्यक्ष राजीव घोष ने कड़े शब्दों में इसकी निंदा की. उन्होंने कहा कि विपक्ष में दिन के उजाले में मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है, इसलिए रात के अंधेरे में ऐसी ओछी हरकतें कर रहे हैं.

आरोप है कि न केवल दीवारें खराब की गयीं, बल्कि कई जगहों पर पार्टी के झंडे और बैनर भी फाड़ दिये गये. पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी और दुर्गापुर पूर्व विधानसभा के उम्मीदवार प्रदीप मजूमदार के पोस्टर पर कीचड़ पोत दिये गये हैं. टीएमसी का दावा है कि इसका मकसद इलाके में शांति भंग करना है.

इसे भी पढ़ें : किसानों के लिए ‘फांसी का फंदा’ बन गया बंगाल का ‘सोना’, 15 साल में 136 मौत पर भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा इसे भी पढ़ें : बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त BJP का पलटवार- हार के डर से सहानुभूति का नाटक तृणमूल कांग्रेस के सभी आरोपों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सिरे से खारिज कर दिया है.

भाजपा के जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस अपनी हार निश्चित देखकर अब ‘सहानुभूति’ बटोरने के लिए खुद ही ऐसे नाटक कर रही है. उन्होंने दावा किया कि जनता तृणमूल से मुंह मोड़ चुकी है. इसलिए वे ऐसे तरीके अपनाकर चर्चा में बने रहना चाहते हैं.

भाजपा ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ऐसी राजनीति में विश्वास नहीं रखती. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें प्रशासन की पैनी नजर, तनाव बढ़ने का डर चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने दुर्गापुर में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है, ताकि कोई बड़ी अप्रिय घटना न हो.

इससे पहले भी दुर्गापुर के विभिन्न हिस्सों में प्रचार सामग्री को नुकसान पहुंचाने के मामले सामने आ चुके हैं. इससे स्थानीय मतदाताओं की भी चिंता बढ़ रही है. इसे भी पढ़ें बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ दक्षिण 24 परगना में TMC नेता की ‘स्टीमरोलर’ वाली धमकी, BJP बोली- डरा रही ममता की पार्टी कोलकाता के पूर्व पुलिस कमिश्नर को ECI ने बनाया तमिलनाडु का ऑब्जर्वर, ममता के भरोसेमंद IPS बोले- बीमार हूं ममता बनर्जी की महा-कसम : पहले बंगाल, फिर दिल्ली से उखाड़ फेंकूंगी बीजेपी को.

Ad

ताज़ा खबरें