Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
आज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए निदुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में निवेश और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योता

बहरमपुर की सड़कों पर अजहरुद्दीन, अधीर चौधरी के काम आयेगा क्रिकेटर कार्ड?

Author
Prabhat Khabar 19 अप्रैल 2026, 12:45 am
बहरमपुर की सड़कों पर अजहरुद्दीन, अधीर चौधरी के काम आयेगा क्रिकेटर कार्ड?

खास बातें अजहर को देखने के लिए छतों और बालकनी पर डटे रहे लोग अधीर रंजन की 3 दशक बाद विधानसभा में वापसी की कोशिश क्रिकेटर बनाम क्रिकेटर का मनोवैज्ञानिक खेल Azharuddin Baharampur Visit: बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान से पहले बहरमपुर की सियासत में जबर्दस्त रोमांच देखने को मिल रहा है.

शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कांग्रेस के कद्दावर नेता अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में मेगा रोड शो किया. मुर्शिदाबाद के इस गढ़ में एक क्रिकेटर (युसूफ पठान) से लोकसभा हारने के बाद, अब अधीर रंजन चौधरी ने अपनी साख बचाने के लिए दूसरे दिग्गज क्रिकेटर अजहरुद्दीन को मैदान में उतार दिया है.

अजहर को देखने के लिए छतों और बालकनी पर डटे रहे लोग बहरमपुर में अजहरुद्दीन की मौजूदगी ने समर्थकों में नया जोश भर दिया. उनके रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर हजारों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने अपने चहेते पूर्व कप्तान का अभिवादन हाथ हिलाकर और तालियां बजाकर किया.

पूर्व क्रिकेटर ने मतदाताओं से कहा कि अधीर रंजन चौधरी का अनुभव और इस मिट्टी से उनका जुड़ाव बेजोड़ है. उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की. अधीर रंजन की 3 दशक बाद विधानसभा में वापसी की कोशिश बहरमपुर से 5 बार के सांसद रहे अधीर रंजन चौधरी के लिए यह चुनाव अस्तित्व की लड़ाई जैसा है.

2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने उन्हें इसी सीट पर शिकस्त दी थी. लगभग 30 साल बाद अधीर रंजन फिर से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे हैं. बहरमपुर विधानसभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत मतदान होना है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मुर्शिदाबाद के ‘रॉबिनहुड’ अधीर चौधरी को भले ही लोकसभा चुनाव में हार मिली हो, लेकिन मुर्शिदाबाद की राजनीति में आज भी उनका कद काफी बड़ा है. 1999 से संसद में बहरमपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले चौधरी पहले केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

वह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं. इसे भी पढ़ें : बंगाल में फिर ‘दीदी’ के करीब आया अल्पसंख्यक वोट बैंक! स्टिंग और UCC के डर ने बिगाड़ा खेल, जानें नये सियासी समीकरण Azharuddin Baharampur Visit: क्रिकेटर बनाम क्रिकेटर का मनोवैज्ञानिक खेल अजहरुद्दीन की इस यात्रा को राजनीतिक विश्लेषक कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति मान रहे हैं.

दरअसल, टीएमसी के यूसुफ पठान की ‘क्रिकेटर इमेज’ को काटने के लिए कांग्रेस ने अजहरुद्दीन के जरिये मतदाताओं, खासकर युवाओं और खेल प्रेमियों को साधने की कोशिश की है. इसे भी पढ़ें टीएमसी के राज में लोकतंत्र वेंटिलेटर पर, इस बार बंगाल चुनाव में लड़ाई ‘जनता बनाम ममता’, कोलकाता में गरजे शमिक भट्टाचार्य पुरुलिया में पीएम मोदी की मेगा रैली, अभेद्य किले में तब्दील रायबाघिनी मैदान, 9 विधानसभा को साधेंगे बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में तृणमूल के हेवीवेट नेता विश्वनाथ परियाल बीजेपी में शामिल, सुकांत ने दिलायी सदस्यता बंगाल में फिर ‘दीदी’ के करीब आया अल्पसंख्यक वोट बैंक! स्टिंग और UCC के डर ने बिगाड़ा खेल, जानें नये सियासी समीकरण.

Ad

ताज़ा खबरें

आज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा
राष्ट्रीय

आज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा

Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ी
राष्ट्रीय

Chennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ी

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर
राष्ट्रीय

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग
मध्यप्रदेश

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग