Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राहुल गांधी का दावा, INDIA गठबंधन 2029 का चुनाव जीत चुका है; विपक्षी एकजुटता की मांग कीराम मंदिर दान पात्र विवाद: एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठितमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश | जुलाई माह में होगी कलेक्टर्स- एसपी कॉन्फ्रेंस 15 अगस्त को जिलों के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रस्तुत करेंगे जिले की उपलब्धियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ज्ञान भारतम् मिशन में हो रहा है पाण्डुलिपियों का डिजिटल संरक्षण मठ, मंदिर, संस्थाएं और निजी संग्रहणकर्ता, ज्ञान परम्परा के संरक्षण में सहयोग दें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय मिशन केमुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित | केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि का होगा अंतरणसीएम योगी बोले- अब यूपी के लोग बाहर नहीं जाएंगे, विदेशी यहां आकर करेंगे चाकरीगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें-भादवामाता में चार करोड़ से अधिक लागत के विभिन्‍न पांच निर्माण कार्य प्रस्‍तावितसमान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बेहतर नीति निर्माण के लिए बेहतर जनभागीदारी आवश्यक प्रदेशवासी, अधिक से अधिक संख्या में दें सुझाव शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी समान नागरिक संहिता के संबंध मेनागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला कर्तव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश पुलिस ने ढाई साल के कार्यकाल में हासिल कीं कई ऐतिहासिक उपलब्धियां नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर सुशासन की मिसाल पेश करने वाला मध्यप्रदेINDIA गठबंधन में बढ़ी तल्खी! लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी पीएम मोदी को लगा सकते हैं गले, तो पिनराई विजयन को क्यों नहीं?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की भेंटनगर पंचायत सिंगोली की सफाई व्यवस्था की पोल गांधीसागर जलाशय में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

उपचुनाव रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत, बीजेपी को 4 सीटों पर मिली जीत, कांग्रेस को दो से करना पड़ा संतोष

Author
Prabhat Khabar 04 मई 2026, 08:33 pm
उपचुनाव रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत, बीजेपी को 4 सीटों पर मिली जीत, कांग्रेस को दो से करना पड़ा संतोष

Assembly By Election Result: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सोमवार को 2,18,034 मतों के अंतर से जीत हासिल की. उन्होंने 2,18,969 वोट हासिल किए. सुनेत्रा के पति और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण यह उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी.

महाराष्ट्र : राहुरी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के अक्षय करदिले की जीत बीजेपी ने महाराष्ट्र की राहुरी विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा. पार्टी उम्मीदवार अक्षय करदिले ने राहुरी उपचुनाव में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-शप) प्रत्याशी गोविंद मोकाटे को 1.12 लाख से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया.

अहिल्यानगर जिले की राहुरी सीट पर उपचुनाव अक्षय करदिले के पिता एवं विधायक शिवाजीराव करदिले के निधन के कारण आवश्यक हो गया था. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, उपचुनाव में अक्षय करदिले को 1,40,093 वोट मिले, जबकि मोकाटे को 27,506 मत हासिल हुए. गुजरात में उमरेठ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के हर्षद परमार की जीत गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार हर्षद परमार ने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भृगुराजसिंह चौहान को 30,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया.

परमार को 85,500 वोट मिले, जबकि चौहान को 54,757 वोट प्राप्त हुए. नगालैंड में कोरीदांग उपचुनाव में बीजेपी के दाओचिर आई इम्चेन ने जीत हासिल की नगालैंड के कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार दाओचिर आई इम्चेन ने 3,123 वोट से जीत हासिल की.

दाओचिर आई इम्चेन ने 7,317 वोट प्राप्त किए और निर्दलीय उम्मीदवार तोशिकाबा को हराया, जिन्हें 4,194 वोट मिले. एक अन्य निर्दलीय उम्मीदवार, इम्तिवापांग, 3,633 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे, जबकि एनपीपी उम्मीदवार आई अबेनजान को 3,219 वोट मिले. कांग्रेस उम्मीदवार टी चालुकुम्बा आओ को मात्र 144 वोट मिले.

त्रिपुरा: धर्मनगर उपचुनाव में भाजपा ने हासिल की जीत त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार जे चक्रवर्ती ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) उम्मीदवार को 18,920 मतों के अंतर से हरा दिया. चक्रवर्ती को 24,291 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा उम्मीदवार अमिताभ दत्ता को 6,001 वोट प्राप्त हुए.

कांग्रेस के चयन भट्टाचार्य को 5,936 मत ही मिल सके. कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस ने बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीट से जीत दर्ज की सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार उमेश मेती ने बागलकोट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 22,332 मतों के अंतर से जीत हासिल की. जबकि दावणगेरे दक्षिण सीट से समर्थ मल्लिकार्जुन ने 5708 वोटों के अंतर से बीजेपी उम्मीदवार श्रीनिवास टी दासकारियप्पा को हराया.

मल्लिकार्जुन को 69578 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 63870 वोट हासिल हुए..

Ad

ताज़ा खबरें

राहुल गांधी का दावा, INDIA गठबंधन 2029 का चुनाव जीत चुका है; विपक्षी एकजुटता की मांग की
राष्ट्रीय

राहुल गांधी का दावा, INDIA गठबंधन 2029 का चुनाव जीत चुका है; विपक्षी एकजुटता की मांग की

राम मंदिर दान पात्र विवाद: एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठित
राष्ट्रीय

राम मंदिर दान पात्र विवाद: एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश | जुलाई माह में होगी कलेक्टर्स- एसपी कॉन्फ्रेंस 15 अगस्त को जिलों के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रस्तुत करेंगे जिले की उपलब्धियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश | जुलाई माह में होगी कलेक्टर्स- एसपी कॉन्फ्रेंस 15 अगस्त को जिलों के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रस्तुत करेंगे जिले की उपलब्धियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स

घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ज्ञान भारतम् मिशन में हो रहा है पाण्डुलिपियों का डिजिटल संरक्षण मठ, मंदिर, संस्थाएं और निजी संग्रहणकर्ता, ज्ञान परम्परा के संरक्षण में सहयोग दें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय मिशन के
मध्यप्रदेश

घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ज्ञान भारतम् मिशन में हो रहा है पाण्डुलिपियों का डिजिटल संरक्षण मठ, मंदिर, संस्थाएं और निजी संग्रहणकर्ता, ज्ञान परम्परा के संरक्षण में सहयोग दें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय मिशन के

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित | केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि का होगा अंतरण
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित | केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि का होगा अंतरण