Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूलमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दींराजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को, तैयारियां पूरीHaryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदा

सीएम हिमंता का ऐलान : 3 महीने में लागू करेंगे UCC, लव-लैंड जिहाद रोकने के लिए बनेगा कड़ा कानून

Author
Prabhat Khabar 31 मार्च 2026, 05:12 pm
सीएम हिमंता का ऐलान : 3 महीने में लागू करेंगे UCC, लव-लैंड जिहाद रोकने के लिए बनेगा कड़ा कानून

CM Himanta Biswa Sarma on UCC: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने संकल्प पत्र जारी होने के बाद बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने मंगलवार को कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में वापसी करती है, तो राज्य में तीन महीने के भीतर समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी.

उन्होंने यह भी कहा कि इस कानून को राज्य के आदिवासी और अन्य स्वदेशी समुदायों के अधिकारों को प्रभावित किए बिना लागू किया जाएगा. सीएम हिमंता ने कहा कि उनकी सरकार लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कानून लाने जा रही है. इसके साथ ही राज्य के जिला आयुक्तों को अवैध आप्रवासी निष्कासन अधिनियम 1950 (Illegal Expulsion Act, 1950) के तहत अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार दिया जाएगा.

इस प्रावधान के तहत विदेशियों को 24 घंटे के भीतर देश से निष्कासित किया जा सकेगा. बांग्लादेशी घुसपैठियों को करेंगे बेदखल, वापस लेंगे एक-एक इंच जमीन- हिमंता मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बीजेपी जंगलों और जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगी.

बांग्लादेशी घुसपैठियों को बेदखल किया जाएगा और उनके कब्जे से जमीन का एक-एक इंच वापस लिया जाएगा. राज्य से घुसपैठियों को हटाने में लगने वाले समय पर उन्होंने कहा कि जब तक बांग्लादेश है, घुसपैठ की कोशिशें जारी रहेंगी. सरकार को लगातार इससे लड़ना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि घुसपैठियों को वापस भेजने की प्रक्रिया किसी निर्माण कार्य की तरह नहीं है, जिसके लिए समयसीमा तय की जा सके.

बांग्लादेशी घुसपैठियों के नेटवर्क को सरकार ने किया कमजोर – सीएम हिमंता मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा कि बीते पांच सालों में उनकी सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के नेटवर्क को कमजोर किया है. इसके कारण वे अब सत्ता के केंद्र माने जाने वाले दिसपुर (राज्य सचिवालय) के आसपास नजर नहीं आते.

उन्होंने दावा किया कि सत्ता में वापसी के बाद उनकी सरकार ऐसे तत्वों के राजनीतिक प्रभाव को भी पूरी तरह खत्म करने की दिशा में काम करेगी. मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही पार्टी के दोबारा सत्ता में आने पर शुरू की जाने वाली विभिन्न विकास और कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी.

इन्फ्रास्ट्रक्चर, असम को बाढ़ मुक्त बनाने समेत बड़ी घोषणाएं बुनियादी ढांचे पर पांच लाख करोड़ रुपये खर्च करेंगे. राज्य को बाढ़ मुक्त बनाने के लिए 1,800 करोड़ रुपये का मिशन शुरू किया जाएगा. युवाओं के लिए दो लाख सरकारी नौकरियां का इंतजाम 10 लाख उद्यमी बनाने की योजनाएं लागू करना.

बालवाड़ी से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान करना सीएम सरमा ने कहा कि बीजेपी 50,000 करोड़ रुपये के निवेश से राज्य में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगी. उन्होंने बताया कि ओरुनोदोई योजना के तहत महिला लाभार्थियों को मिलने वाली मासिक सहायता राशि को चरणबद्ध तरीके से 1250 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये किया जाएगा.

इसके अलावा, चाय बागान श्रमिकों की दैनिक मजदूरी भी धीरे-धीरे बढ़ाकर 500 रुपये की जाएगी, जबकि छोटे किसानों को हर साल 11000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया है. (इनपुट भाषा) Also Read: असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा.

Ad

ताज़ा खबरें

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज
राष्ट्रीय

Success Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेज

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान
मध्यप्रदेश

दुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्मान

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल
मध्यप्रदेश

निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरल

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतरा

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभार