Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकीMeta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहींWeather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंस

जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल: धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने की वकालत की

Author
Prabhat Khabar 16 जुलाई 2026, 09:02 pm
जंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल: धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने की वकालत की

Arvind Kejriwal Met Sonam Wangchuk: प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. सोनम वांगचुक को बनाया जाए शिक्षा मंत्री : केजरीवाल सोनम वांगचुक की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह अपने लिए नहीं, बल्कि देश के करोड़ों बच्चों और युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

केजरीवाल ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री और देश के 140 करोड़ नागरिकों से अपील करता हूं कि सोनम वांगचुक को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए." उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा, "मुझे पता है कि प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें डर होगा कि वांगचुक शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी कदम उठा सकते हैं.

लेकिन मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह अपना अड़ियल रवैया छोड़े और युवाओं व वांगचुक की चिंताओं को दूर करे." अहंकार में डूबी है सरकार : केजरीवाल केजरीवाल ने परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा, "देश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं. परीक्षाओं में गड़बड़ियां और मूल्यांकन प्रक्रिया में भारी कमियां हैं.

जब NEET का पेपर लीक हुआ, तो निराशा में आकर 20 छात्रों ने आत्महत्या कर ली. इसके बावजूद सरकार ने युवाओं को भरोसा दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया. NEET के बाद भी कई पेपर लीक हुए और CBSE की मूल्यांकन प्रणाली में भी गड़बड़ियां सामने आईं, लेकिन जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

ऐसा लगता है कि सरकार पूरी तरह अहंकार में डूबी हुई है." 2011 के आंदोलन की दिलाई याद अपने पुराने दिनों को याद करते हुए केजरीवाल ने कहा, "आज जंतर-मंतर आकर मुझे 4 अप्रैल 2011 का वह दिन याद आ गया, जब भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान मैं अन्ना हजारे के साथ इसी जगह बैठा था.

उस समय की सरकार ने भी जनता की आवाज को अनसुना कर दिया था और जवाबदेही पर अहंकार को हावी होने दिया था. नतीजा यह हुआ कि तीन साल बाद वह सरकार सत्ता से बाहर हो गई." उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इतिहास खुद को दोहराता है. अगर मौजूदा सरकार ने युवाओं और छात्रों की आवाज नहीं सुनी, तो आज से ठीक तीन साल बाद यानी 2029 में देश के युवा इस सरकार को भी सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देंगे.

ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन: 9 KG गिरा वजन, बोले- "अभी दो-चार दिन में नहीं मरने वाला".

Ad

ताज़ा खबरें