Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?

बीरभूम में गरजे अमित शाह- TMC के पाप का घड़ा भर गया, 4 मई के बाद सूद समेत होगा हिसाब

Author
Prabhat Khabar 13 अप्रैल 2026, 05:09 pm
बीरभूम में गरजे अमित शाह- TMC के पाप का घड़ा भर गया, 4 मई के बाद सूद समेत होगा हिसाब

Amit Shah Rally| बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बीरभूम जिले में चुनावी हुंकार भरी. जिले की 4 महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों को केंद्रित करते हुए आयोजित जनसभा में शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला.

उन्होंने दो टूक कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने बालू, पत्थर और कट मनी के जरिये जो पैसे जनता से लूटे हैं, भाजपा की सरकार बनते ही वह सारा पैसा सूद समेत वसूल किया जायेगा और बीरभूम के गरीबों में बांट दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद बंगाल से भ्रष्टाचार का अंत सुनिश्चित है.

बीरभूम की 4 सीटों पर शाह का फोकस अमित शाह ने सोमवार को 2 बड़ी जनसभाओं के जरिये 4 भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाया. कोटासुर सैंथिया (पल्ली मंगल क्लब मैदान): मयूरेश्वर से भाजपा प्रत्याशी दूध कुमार मंडल और लाभपुर से देवाशीष ओझा के समर्थन में पहली रैली की.

खयरासोल (गोष्ठो डांगाल फुटबॉल मैदान): दूसरी जनसभा सिउड़ी से भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और दुबराजपुर से प्रत्याशी अनूप कुमार साहा के लिए आयोजित की गयी. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें गोली का जवाब गोले से देंगे : अमित शाह अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को आड़े हाथों लिया.

सर्जिकल और एयर स्ट्राइक : मोदी जी ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों का सफाया किया. पहलगाम हमले के बाद हमने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान की नकेल कस दी. सीधी चेतावनी : शाह ने हुंकार भरते हुए कहा कि अगर फिर से हमला हुआ, तो हम गोली का जवाब गोले से देंगे.

उन्होंने धारा 370 हटाने का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों की घेराबंदी की. इसे भी पढ़ें : मिथुन चक्रवर्ती के रोड शो में दुखद हादसा, सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल विजय सिंह की मौत घुसपैठ और तुष्टीकरण पर विस्फोटक हमले गृह मंत्री ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी (भाईपो) पर घुसपैठियों को पनाह देने का सीधा आरोप लगाया.

बाबरी मस्जिद विवाद : अमित शाह ने दावा किया कि ममता दीदी के करीबी हुमायूं कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनवा रहे हैं. उन्होंने जनता से पूछा- क्या बंगाल में बाबरी मस्जिद बननी चाहिए? धार्मिक भेदभाव : अमित शाह ने बंगाल में सरस्वती पूजा पर रोक और रामनवमी पर मुर्शिदाबाद में हुए दंगों का जिक्र करते हुए टीएमसी पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया.

इसे भी पढ़ें : भाजपा दंगाबाज और संविधान की हत्यारी पार्टी, 4 मई को बोरिया-बिस्तर बांधकर दिल्ली लौट जायेगी : ममता बनर्जी Amit Shah Rally: डबल इंजन सरकार और 3000 रुपए का वादा अमित शाह ने भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ के वादों को दोहराते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही महिलाओं और युवाओं को हर महीने 3,000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जायेगी.

बंगाल में कल-कारखाने लगाये जायेंगे, ताकि प्रवासी मजदूरों को अपने परिवार के साथ रहकर घर पर ही काम मिल सके. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने से बंगाल के किसानों को योजनाओं का ‘डबल लाभ’ मिलेगा. इसे भी पढ़ें : PM मोदी का ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान’: 14 को भाजपा कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र, जानें कैसे जुड़ें 23 अप्रैल को टीएमसी से डरने की जरूरत नहीं : शाह अमित शाह ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि 23 अप्रैल को मतदान के दिन उन्हें टीएमसी से डरने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा कि अब टीएमसी के डरने का समय आ गया है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल का विकास अब रुकने वाला नहीं है. इसे भी पढ़ें अमित शाह का ‘चुनावी तूफान’, 3 रैली, रोड शो, बंगाल में परिवर्तन के लिए भरेंगे हुंकार बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, रायगंज से मुर्शिदाबाद तक 3 बड़ी रैलियां, कांग्रेस के विजन से बदलेगा चुनावी समीकरण? मालदा कांड में NIA का एक्शन, कांग्रेस उम्मीदवार समेत 7 हिरासत में, ISF नेता गिरफ्तार, रडार पर AIMIM सदस्य भारत कोई धर्मशाला नहीं है…, बांकुड़ा में गरजे अमित शाह, बोले- जड़ से मिटा देंगे TMC का सिंडिकेट राज.

Ad

ताज़ा खबरें