31 मार्च की टॉप 20 खबरें: ट्रंप ने दी ईरान को पावर प्लांट उड़ाने की धमकी, बिहार को इस दिन मिलेगा नया सीएम!
ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, कहा- जल्द नहीं हुआ समझौता तो उड़ा देंगे पावर प्लांट Trump Warning Iran: एक महीने से अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग जारी है. दोनों में कोई भी पक्ष हथियार डालने को तैयार नहीं है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है.
उन्होंने कहा कि अगर जल्द समझौता नहीं होता है तो अमेरिका बड़ा एक्शन ले सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. ईरान ने मिसाइल मारकर इजराइल की बाजान रिफाइनरी को किया धुआं-धुआं, देखें Video Iran Attacks Israel: ईरान ने इजराइल की बाजान तेल रिफाइनरी पर सोमवार को मिसाइल से हमला कर दिया.
हमले का एक वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद रिफाइनरी में धुआं का काला गुबार दिख रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. लोकसभा में गरजे अमित शाह, कहा- गोली से देंगे गोली का जवाब, हथियार डाल दें नक्सली Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला.
उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए आदिवासी समुदायों को भड़काया गया और वामपंथी विचारधारा ने नक्सलवाद को बढ़ावा दिया गया. उन्होंने नक्सलियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी गोली का जवाब गोली से ही दिया जाएगा, बातचीत करनी है तो हथियार डाल कर आएं.
यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. 14 अप्रैल तक बिहार को नया CM मिलना लगभग तय! राज्यसभा में शपथ के बाद होगा सत्ता हस्तांतरण Nitish Kumar Exit plan resignation : बिहार की राजनीति इस वक्त सुपरचार्ज है… और अब सत्ता परिवर्तन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने पहला बड़ा कदम उठाते हुए विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया है… लेकिन असली सवाल ये है कि अब CM की कुर्सी भी छोड़ने वाले हैं नीतीश? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5.
‘तहरा जईसन केहू नईखें…’, मांझी ने नीतीश की तारीफ में गढ़े कसीदे, कहा- आप ही के मार्गदर्शन में चलेगा बिहार Nitish Kumar: बिहार की सियासत में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बयानबाज़ी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने उनकी जमकर तारीफ करते हुए उन्हें “नए बिहार का सृजनकर्ता” बताया और कहा कि राज्य आगे भी उनके मार्गदर्शन में ही चलेगा.
यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. Bihar Politics : चाचा जी तड़ीपार? रोहिणी आचार्य का ऐसा वार! लिखा ‘ऑपरेशन नीतीश फिनिश’ Rohini Acharya controversy : नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की सियासत अलग ही मोड़ पर जा रही है. रोहिणी आचार्य के ‘चाचा जी तड़ीपार’ वाले पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है और बीजेपी पर ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ का आरोप लग रहा है.
यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. नीतीश के सामने लगे ‘सम्राट गो-बैक’ के नारे, पटना यूनिवर्सिटी में बवाल Patna University: पटना यूनिवर्सिटी में CM नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान जमकर हंगामा हुआ. छात्रों ने ‘सम्राट गो-बैक’ के नारे लगाए, जिसके बीच जल्दबाजी में उद्घाटन कर कार्यक्रम खत्म करना पड़ा.
यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. BJP का अल्टीमेटम- विष्णुगढ़ कांड में 2 अप्रैल तक गिरफ्तारी नहीं हुई, तो 3 अप्रैल को झारखंड बंद Jharkhand Bandh: हजारीबाग की बेटी को न्याय दिलाने के लिए अब पूरे झारखंड में आंदोलन की चिंगारी सुलगने लगी है! विष्णुगढ़ की 12 साल की नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी के मामले में, प्रदेश बीजेपी ने अब झारखंड बंद की चेतावनी दी है.
उन्होंने सरकार और प्रशासन को 2 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. मिशन असम पर JMM: CM हेमंत का मास्टर प्लान, इन क्षेत्रों में पकड़ मजबूत करने पर जोर JMM Assam Election 2026: असम के डिब्रूगढ़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए पार्टी का रोडमैप साफ कर दिया है.
झामुमो आदिवासी और चाय बागानों वाले क्षेत्रों में मजबूत पकड़ बनाने पर जोर दे रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक में दबोचा Bomb Threat email Case: देशभर की अदालतों और संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी श्रीनिवास लुइस मैसूर से गिरफ्तार हुआ.
दिल्ली पुलिस ने साइबर जांच के जरिए लोकेशन ट्रैक की. आरोपी ने 1100 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजे थे. मामले में मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान Bhabanipur Election Strategy 2026: भवानीपुर विधानसभा चुनाव 2026 में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना है.
जानें कैसे एसआईआर में कटे 47,000 नामों और 2024 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों ने टीएमसी की नींद उड़ा दी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. बंगाल चुनाव 2026 से पहले अब्दुर रहीम काजी ने टीएमसी को दिया झटका, कांग्रेस के टिकट पर बादुरिया से ठोकेंगे ताल Baduria MLA Abdur Rahim Qazi Joins Congress: बादुरिया के विधायक अब्दुर रहीम काजी ने TMC से नाता तोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है.
दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में हुई इस ‘घर वापसी’ ने बंगाल चुनाव 2026 में खलबली मचा दी है. पढ़ें यह रिपोर्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास कितनी प्रॉपर्टी है, कहां करतीं हैं निवेश! Mamata Banerjee Net Worth: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है.
ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. क्या आप जानते हैं कि ममता बनर्जी के पास कितनी संपत्ति है? उन्होंने कहां निवेश कर रखे हैं और उनके ऊपर कितना कर्ज है? ये सारी जानकारी आपको यहां मिलेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. CSK vs RR: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी, RR ने CSK को 8 विकेट से रौंदा CSK vs RR: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के हाथों बड़ी हार का सामना करना पड़ा.
सीएसके ने किसी प्रकार 127 रन बनाए और बाद में राजस्थान ने 12.1 ओवर में 128 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली. वैभव सूर्यवंशी ने 15 बॉल में फिफ्टी जड़ा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. 1 अप्रैल से बदल जाएंगे CCTV के नियम, Hikvision, TP-Link जैसे चीनी ब्रांड्स पर लग सकती है रोक New CCTV Rules: 1 अप्रैल से CCTV को लेकर नियम सख्त होने वाले हैं.
इससे Hikvision, Dahua और TP-Link जैसे चीनी ब्रांड्स मुश्किल में पड़ सकते हैं. सरकार अब सिक्योरिटी और डेटा सेफ्टी पर फोकस कर रही है. इसका फायदा देसी कंपनियों को मिल रहा है, जो तेजी से मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 16.
1 अप्रैल से महंगी होंगी MG की कारें, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें और क्यों MG Cars Price Hike: MG की कार खरीदने की सोच रहे हैं? 1 अप्रैल 2026 से आपको थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी कीमतें बढ़ाने जा रही है. हालांकि राहत ये है कि बढ़ोतरी सीमित होगी और प्रीमियम EV मॉडल्स अभी इस बदलाव से बाहर रहेंगे.
यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 17. CTET 2026 का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक CTET 2026 Result Declared: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का रिजल्ट जारी हो गया है.
कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 18. UPSC में मिली असफलता, फिर भी नहीं मानी हार, हरदोई की बेटी ने UPPCS में हासिल की 6वीं रैंक UP PCS 2024: LIC एजेंट की बेटी दीप्ति वर्मा ने UP PCS परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होकर इतिहास रच दिया.
आइए, जानते हैं उनकी सफलता की कहानी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 19. सलमान खान साउथ के इस डायरेक्टर के साथ बनाने जा रहे फिल्म, लीक हुई जानकारी Salman Khan: सलमान खान ने साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ नए प्रोजेक्ट का ऐलान किया है.
इशारों इशारों में उन्होंने यह भी बता दिया कि अप्रैल से इसकी शूटिंग शुरू होगी. जानिए उस नए प्रोजेक्ट के बारे में… यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 20. चौधरी असलम से लेकर मेजर इकबाल तक… रियल लाइफ में कैसे हुआ खात्मा? फिल्म से अलग है कहानी Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के कई किरदार असल जिंदगी से इंस्पायर्ड हैं, लेकिन उनकी मौत फिल्म और हकीकत में अलग-अलग हैं.
जानिए रहमान बलोच से लेकर मेजर इकबाल तक, किसका अंत कैसे हुआ और फिल्म में कितना सच दिखाया गया है? यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.