Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?

3 जुलाई की टॉप 20 खबरें: बंगाल में यूसीसी की तैयारी, बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, Telegram और Signal को नोटिस

Author
Prabhat Khabar 03 जुलाई 2026, 07:09 am
3 जुलाई की टॉप 20 खबरें: बंगाल में यूसीसी की तैयारी, बांकीपुर से उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, Telegram और Signal को नोटिस

‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का एक्शन: WhatsApp के बाद Telegram और Signal को भी भेजा नोटिस Username Feature: WhatsApp को नोटिस भेजने के बाद, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अब Telegram और Signal को भी नोटिस जारी किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2.

तीन राज्यों की 3 सीटों पर उपचुनाव, जानें वोटिंग और रिजल्ट की तारीख By Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इन सीटों पर 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अगस्त को मतगणना होगी.

यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? बीजेपी के गढ़ में देंगे चुनौती Prashant Kishor: प्रशांत किशोर पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे. प्रभात खबर से बातचीत में जन सुराज के एक नेता ने बताया कि इसका ऐलान 5 जुलाई को होगा.

राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नितिन नवीन ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था. प्रशांत किशोर के मैदान में उतरने से यह मुकाबला अब दिलचस्प बन जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. 20 साल बाद बदला लालू परिवार का पता, राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड वाला सरकारी बंगला Rabri Devi Bungalow Row: करीब 20 साल बाद लालू परिवार ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली कर दिया है.

राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां रहने आई थीं. इसके बाद सत्ता बदलने के बावजूद परिवार इसी आवास में रहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. चिराग ने अमित शाह को दी भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जानकारी, मुलाकात की तस्वीरें शेयर की Amit Shah: चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है.

इस बात की जानकारी उन्होंने X पर साझा की. चिराग ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने अमित शाह को बिहार में हो रही घटनाओं के बारे में जानकरी दी है. इस दौरान उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर केस के बारे में भी अमित शाह को बताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. यूसीसी ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए समिति गठन को बंगाल कैबिनेट की मंजूरी, 4 सप्ताह में आयेगी रिपोर्ट West Bengal Cabinet: शुभेंदु अधिकारी सरकार पश्चिम बंगाल में जल्द से जल्द समान नागरिक संहिता कानून लागू करना चाहती है.

यही वजह है कि बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यूसीसी ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए समिति बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गयी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. 440 करोड़ पर किसका हक? कलकत्ता हाईकोर्ट ने बैंक से मांगी TMC के खातों की जानकारी TMC Fund War: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस के 440 करोड़ रुपए वाले बैंक खातों को ‘फ्रीज’ करने के मामले में निजी बैंक को 7 जुलाई तक बैलेंस की जानकारी देने का आदेश दिया है.

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में कहा कि वे ऐसे सबूत पेश करेंगे, जो ‘अंतरात्मा को झकझोर’ देंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. हेमंत कैबिनेट के 27 बड़े फैसले: रिम्स-2 के लिए 4,189.41 करोड़ रुपये पास, पढ़ें, अन्य जरूरी फैसले Jharkhand Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्ताव पास किए गए हैं.

रिम्स 2.0 के लिए 4189.41 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. साथ ही सड़कों के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कैद, गुमला अदालत ने सुनाई सख्त सजा Gumla News: गुमला की एडीजे-4 अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी कलिंदर उरांव को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.

जुर्माना नहीं देने पर एक वर्ष अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. फैसला साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सुनाया गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. राम मंदिर दान चोरी केस में एक्शन, आरोपी अविनाश शुक्ला 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर, पूछताछ शुरू Ayodhya Ram Mandir News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अविनाश शुक्ला की 24 घंटे की रिमांड मंजूर हुई है.

पुलिस अब बरामद नकदी, नेटवर्क और गबन की परतें खंगालेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. रक्षा मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की तैयारी में कांग्रेस, क्या है पूरा मामला? Privilege Motion against Rajnath Singh: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सियासत गरमा गई है.

कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद केसी वेणुगोपाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है. इसको लेकर कांग्रेस सांसद ने 30 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था और प्रस्ताव सौंपा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12.

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार, जानिए भारत से कौन-कौन होंगे शामिल Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में भारत की ओर से प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा. विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन आधिकारिक प्रतिनिधित्व करेंगे.

इसके अलावा महबूबा मुफ्ती और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद भी समारोह में शामिल होंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. ISRO Bomb Threat: इसरो मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप ISRO Bomb Threat: नॉर्थ बेंगलुरु के डीसीपी बाबासाब नेमागौडा ने बताया कि गुरुवार दोपहर संजय नगर थाना क्षेत्र स्थित इसरो (ISRO) मुख्यालय को बम की धमकी वाला फोन कॉल आया.

सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. मुंबई भारी बारिश: सड़क पर चलते-चलते अचानक गायब हो गया शख्स, खौफनाक मैनहोल हादसे में 4 सस्पेंड Mumbai Rain: मुंबई में प्रशासन की एक लापरवाही ने एक बेगुनाह की जान ले ली.

मुंबई में जारी ‘रेड अलर्ट’ और मूसलधार बारिश के बीच खुले मैनहोल में गिरने से 55 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब जलभराव के दौरान सेफ्टी ग्रेट (सुरक्षा जाली) लगाने के लिए मैनहोल को खुला छोड़ दिया गया था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15.

9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया; सीरीज की घोषणा, देखें शेड्यूल India vs Sri Lanka Test Series: 9 साल बाद भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका में टेस्ट सीरीज खेलेगी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज की घोषाणा की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 16.

सैलून की फिटकरी से बना 180 करोड़ का Brand, Balika Vadhu की ‘गहना’ ने कर दिखाया कमाल Success Story : स्टार्टअप की दुनिया में अक्सर कहा जाता है कि बड़ा बिजनेस किसी नई खोज से नहीं, बल्कि पुरानी चीज को नए नजरिए से देखने से बनता है. Phitku इसकी ताजा मिसाल है.

यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 17. ड्राइविंग लाइसेंस के बिना चला सकते हैं ये 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत ₹35,000 से शुरू कम बजट में ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं जिसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और आरटीओ रजिस्ट्रेशन की जरूरत न हो? जानिए Komaki X-One, Deltic Costa और Yulu Wynn की कीमत, रेंज और खूबियां.

यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 18. राजस्थान में पटवारी और डिप्टी जेलर की भर्ती जल्द, RSSB CET के लिए नोटिफिकेशन जारी RSSB CET 2026 Notification: राजस्थान में ग्रेजुएट लेवल सीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (RSSB) की तरफ से यह परीक्षा एक स्क्रीनिंग प्रीलिम्स के तौर पर आयोजित की जाती है.

इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी के लिए आवेदन के पात्र होते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 19. Alpha First Review: आलिया भट्ट की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, थिएटर जाने से पहले पढ़ें, मिले इतने स्टार्स Alpha First Review: शिव रवैल की ओर से निर्देशित और आलिया भट्ट, शरवरी स्टारर ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

फिल्म में ऋतिक रोशन कैमियो करते दिखेंगे. एक्शन ड्रामा का फर्स्ट रिव्यू सामने आ चुका है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 20. एक्शन, हॉरर, कॉमेडी या रोमांस… इस वीकेंड पॉपकॉर्न लेकर सिनेमाघरों में देखें ये फिल्में Movies To Watch In Theatres This Week: अगर इस वीकेंड थिएटर जाने का प्लान हैं, तो आपके पास कई फिल्में देखने का मौका है.

‘अल्फा’, ‘बेबी डू डाई डू’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘टॉय स्टोरी 5’ शामिल है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Ad

ताज़ा खबरें