Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

22 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान ने 4000 KM दूर US बेस पर दागी मिसाइल, जंग रोकने सामने आए 22 देश

Author
Prabhat Khabar 22 मार्च 2026, 06:40 am
22 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान ने 4000 KM दूर US बेस पर दागी मिसाइल, जंग रोकने सामने आए 22 देश

ईरान ने 4000 KM दूर अमेरिकी मिलिट्री बेस पर दागी मिसाइल, ट्रंप की उड़ाई नींद अमेरिका और यूके के ज्वाइंट मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल दागकर ईरान ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर दिया है. ईरान ने 4000 किलोमीटर की दूरी तक अपनी मिसाइलें दाग दी हैं, जबकि आधिकारिक रूप से उसके पास इस क्षमता की मिसाइलें नहीं हैं.

ईरान का यह कदम यह साबित करता है कि भले ही उसका मिसाइल अटैक सफल नहीं रहा, लेकिन वह अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में सक्षम है. पूरी खबर यहां पढ़ें. दुनिया के 22 देशों ने ईरान से हमले रोकने और होर्मुज स्ट्रेट खोलने की अपील की ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध ने खतरनाक रूप ले लिया है.

इस बीच दुनिया के 22 देशों से ईरान से जंग रोकने और होर्मुज स्ट्रेट को खोलने की अपील की है. पूरी खबर यहां पढ़ें. ईरानी परमाणु भंडारों को जब्त करेगा US! ट्रंप फिर दोहराएंगे वेनेजुएला मॉडल, इस प्लान पर होगा एक्शन अमेरिका अब ईरान की बची हुई परमाणु सामग्री को अपने कब्जे में लेने की योजना बना रहा है.

इसके लिए वह कई तरह की प्लानिंग बना रहा है. इसमें ग्राउंड ऑपरेशन की योजना भी शामिल है. पूरी खबर यहां पढ़ें. ईरान युद्ध में भारत के पश्चिमी तट का इस्तेमाल करेगा अमेरिका? जानिए वायरल खबर की सच्चाई क्या ईरान युद्ध में भारत, अमेरिका के साथ खड़ा होगा? इस वायरल खबर की सच्चाई बताते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है और इससे सावधान रहने की जरूरत है.

पूरी खबर यहां पढ़ें. मिडिल ईस्ट जंग: पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति डॉ मसूद से की बात, होर्मुज पर हुई चर्चा मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की. पीएम ने होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा की और शिपिंग मार्ग पर फ्री नेविगेशन की वकालत की.

पूरी खबर यहां पढ़ें. JDU में ‘नया चेहरा’ एक्टिव, 20 दिन में ‘टेस्ट’! क्‍या JDU की कमान संभालने को तैयार हैं निशांत? मीटिंग, रणनीति और सियासी संकेत निशांत कुमार ने पहली बार JDU प्रवक्ताओं के साथ बैठक कर बड़े सियासी संकेत दिए हैं। नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे और राज्यसभा डेडलाइन के बीच उनके पास पार्टी संभालने के लिए 20 दिन से भी कम समय है.

ऐसे में देखना होगा वो इसमें कितने सफल होते हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें. ATM से मिलेगा LPG सिलेंडर, दो से तीन मिनट में मिलेगी गैस, जानें कैसे करता है काम? देशभर में गैस संकट के बीच हरियाणा में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने लोगों को बड़ी राहत दी है.

BPCL ने सोहना के सेक्टर 33 स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में एक LPG ATM लगाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें. बंगाल चुनाव 2026: भितरघात और SIR का घातक कॉकटेल, 120 सीटों पर बिगड़ सकता है दिग्गजों का खेल! पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में टिकट न मिलने से नाराज नेताओं की बगावत और मतदाता सूची (SIR) में बड़े बदलाव ने नया संकट खड़ा कर दिया है.

120 सीटों पर कटे हुए वोटों की संख्या जीत के अंतर से अधिक है. पढ़ें स्पेशल रिपोर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें. IPL 2026 में नहीं खेलेंगे ये 15 खिलाड़ी, जानें किस टीम से कौन हुआ बाहर आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कई टीमों को बड़ा झटका लगा है. 15 से ज्यादा खिलाड़ी चोट और निजी कारणों से पूरे सीजन या शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं.

हर्षित राणा, पैट कमिंस और नाथन एलिस जैसे बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें. असम में कांग्रेस 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 5 पार्टियों से मिलाया हाथ कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव 100 सीटों पर लड़ने का फैसला किया है. जबकि पाचं अन्य पार्टियों के साथ कांग्रेस ने गठबंधन किया है.

पूरी खबर यहां पढ़ें. Ranchi: झमाझम बारिश में भी कम नहीं हुआ सरहुल का उत्साह, मांदर की थाप पर नाचते रहे लोग दोपहर बाद राजधानी रांची में हुई मूसलाधार बारिश भी सरहुल के उत्साह को कम नहीं कर पाई. लोग बारिश में भी नाचते-झूमते दिखे. एक समय जब ओले पड़ने लगे तो लोग छुपते दिखे, लेकिन इसके तुरंत बाद ही उसी जोश के साथ लोग जुलूस में शामिल हो गए.

पूरी खबर यहां पढ़ें. Heavy Rain Warning: वेस्टर्न डिस्टरबेंस, 22, 23, 24, 25, 26 और 27 मार्च को जोरदार बारिश की संभावना, IMD अलर्ट पश्चिमि विक्षोभ का असर साफ दिखने लगा है. झारखंड सहित कई राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 27 मार्च तक देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा.

पूरी खबर यहां पढ़ें. ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी, बोला- ‘जमीनी हमला किया तो सैनिकों के ताबूत भी नहीं ले जा पाओगे’ ईरान और अमेरिका के बीच चल रही तल्खी अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. शनिवार को तसनीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में एक ईरानी सैन्य सूत्र ने अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है.

पूरी खबर यहां पढ़ें. ईद के दिन ममता बनर्जी का विवादित बयान- पीएम मोदी को कहा सबसे बड़ा घुसपैठिया, शुभेंदु ने किया पलटवार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को ईद के मौके पर एक बड़ा विवादित बयान दे दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा घुसपैठिया करार दे दिया.

एसआईआर के मुद्दे पर भी भाजपा और केंद्र सरकार को जमकर लताड़ लगायी. शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के इस बयान पर पलटवार किया. पढ़ें किसने क्या कहा. मदर टेरेसा के नाम पर चंदाखोरी? मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने दी कार्रवाई की चेतावनी कोलकाता स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी ने मदर टेरेसा और संस्था के नाम के अनधिकृत उपयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

चंदा जुटाने और प्रचार में नाम इस्तेमाल करने वालों को कानूनी हंटर की चेतावनी दी गयी है. जानें क्या है पूरा विवाद और जनता के लिए जारी एडवाइजरी. पूरी खबर यहां पढ़ें. बिहार में मुखिया को मिला शूटर बुलाने का अधिकार, किन पर होगी कार्रवाई, जानिए पूरा नियम बिहार सरकार ने नीलगाय और जंगली सुअरों के आतंक से किसानों को बचाने के लिए मुखिया को शूटर हायर करने का अधिकार दिया है.

अब पंचायत स्तर पर ही इन खतरनाक जानवरों को मारने का फैसला होगा. इसके लिए वन विभाग पेशेवर शूटरों का पैनल तैयार कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें. फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भड़कीं लालू की बेटी, साइबर सेल में की शिकायत, बोलीं- मेरी छवि बिगाड़ने की साजिश रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से चल रहे फर्जी अकाउंट्स के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है.

उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. लालू की बेटी ने कहा कि इन अकाउंट्स से भ्रामक और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाया जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें. रेलवे में 5000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है.

रेलवे भर्ती सेल (RRC) की तरफ से अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 5349 पदों पर भर्तियां होंगी. पूरी खबर यहां पढ़ें. जॉब छोड़कर की तैयारी, रूपल दो बार UPSC क्रैक, मिला AIR 43 UPSC सिविल सर्विस 2025 में रैंक 43 लाने वाली रूपल की कहानी बेहद रोचक है.

रूपल ने यूपीएससी की परीक्षा दोबारा क्रैक की है. छोटे शहर से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा में टॉप 50 रैंक शामिल होने वाली रूपल की सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें. मिडिल ईस्ट की जंग और आपकी जेब, क्या भारत में बढ़ेगी महंगाई? जानिए SBI की रिपोर्ट एसबीआई रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव वैश्विक महंगाई को बढ़ा सकता है.

हालांकि, तेल आयात के लिए 40 से अधिक देशों से जुड़ने और रूस के साथ रणनीतिक व्यापार के चलते भारत इस संकट से निपटने के लिए अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है. पूरी खबर यहां पढ़ें..

Ad

ताज़ा खबरें