Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवCJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया, FIR वापस लेने के सरकार के कदम के बाद बदला फैसलामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

22 जुलाई की टॉप 20 खबरें: पीएम आवास से जंतर-मंतर तक प्रदर्शन, मेदांता पहुंचे सोनम वांगचुक, ममता ने मांगी मदद

Author
Prabhat Khabar 22 जुलाई 2026, 05:50 am
22 जुलाई की टॉप 20 खबरें: पीएम आवास से जंतर-मंतर तक प्रदर्शन, मेदांता पहुंचे सोनम वांगचुक, ममता ने मांगी मदद

1- कनाडा पर ट्रंप का टैरिफ अटैक, 50 प्रतिशत शुल्क से भड़का ट्रेड वार Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आने वाले कई सामानों पर 50 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया है. यह नया नियम 30 दिन बाद लागू होगा, जिससे शराब, सीमेंट और हॉकी स्टिक जैसे उत्पाद महंगे हो जाएंगे.

यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2-पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का हल्ला बोल, राहुल बोले- पीएम मोदी और अमित शाह दें इस्तीफा Congress Protest: प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की.

कांग्रेस नेताओं ने संसद में आवाज नहीं उठाने देने का आरोप लगाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3-कांग्रेस विरोध प्रदर्शन: राहुल गांधी को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया Congress Protest: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया.

जिसमें कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4-"इस बार नहीं बच पाएंगे पीएम मोदी", राहुल गांधी ने देशवासियों से की धरने में शामिल होने की अपील Rahul Gandhi Attacks On PM Modi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में पीएम आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

उन्होंने कहा- इस बार पीएम मोदी नहीं बच पाएंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5-मोदी जी के अपने बच्चे नहीं हैं, इसलिए नहीं समझते दर्द, केजरीवाल ने छात्रों से कहा- डटे रहो, तानाशाह को झुकना पड़ेगा Arvind Kejriwal Attack On PM Modi: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला.

उन्होंने कहा- "मोदी जी के बच्चे नहीं, इसलिए नहीं समझते उनका दर्द". यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6-NEET आंदोलन पर सियासी घमासान : मंत्री जितेंद्र बोले- राहुल गांधी वादे से पलटे, कांग्रेस ने लोकतंत्र कुचलने का लगाया आरोप NEET Protest : NEET पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है.

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस का कहना है कि सरकार चर्चा से कतरा रही है. फिलहाल यह विवाद संसद से सड़क तक गरमाया हुआ है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7-हाई कोर्ट के आदेश के बाद वांगचुक मेदांता शिफ्ट, मेडिकल निगरानी में रहेंगे सोनम Sonam Wangchuk: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया.

एंबुलेंस के जरिए उन्हें शिफ्ट किया गया. कोर्ट ने उनकी निजी अस्पताल में इलाज की मांग मानते हुए ट्रांसफर की इजाजत दी थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8-ममता बनर्जी ने मांगी INDIA की मदद, लेफ्ट ने याद दिलाये पुराने दिन, कांग्रेस बोली- पहले गलती स्वीकार करें, फिर होगी बात कोलकाता में शहीद दिवस रैली में ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी दलों से INDIA गठबंधन के तहत एकजुट होने का आह्वान किया.

हालांकि, कांग्रेस और माकपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पुरानी बातें याद दिला दी. पढ़ें पूरी खबर और ममता बनर्जी के गठबंधन का क्या रहा है इतिहास. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9-अभिषेक के बाद महुआ मोईत्रा को भी हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, 5 अक्टूबर तक पुलिस नहीं करेगी कार्रवाई कलकत्ता हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोईत्रा को कथित नफरती भाषण मामले में अंतरिम राहत दे दी है.

कोर्ट ने 5 अक्टूबर तक किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने यह भी कहा है कि पुलिस के सामने पेशी के समय महुआ मोईत्रा पर अंडे न फेंके जायें. कोर्ट ने और क्या-क्या कहा, पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10-शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- फिर यूरोप से जुड़ेगा कोलकाता, कल्याणी में एयरपोर्ट, दुर्गापुर, सिलीगुड़ी में चलेगी मेट्रो शुभेंदु अधिकारी का ऐलान- फिर यूरोप से जुड़ेगा कोलकाता, कल्याणी में एयरपोर्ट, दुर्गापुर, सिलीगुड़ी में चलेगी मेट्रोपश्चिम बंगाल में परिवहन व्यवस्था में बदलाव शुरू हो गया है.

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता से यूरोप के लिए सीधी उड़ानें बहाल करने, कल्याणी में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने और मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11-अखिलेश यादव की हिरासत पर लखनऊ में संग्राम, विधानसभा घेरने पहुंचे सपा के दिग्गज नेता Akhilesh Yadav Protest: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद लखनऊ में राजनीति गरमा गई है.

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव का प्रयास किया. वहीं, कांग्रेस ने भी राहुल-प्रियंका की हिरासत पर प्रदर्शन किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12-बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा Bihar News: बिहार विधानसभा ने बिहार जुआ (प्रतिषेध) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया है.

नए कानून के तहत ऑनलाइन जुआ खेलने वालों के ट्रांजेक्शन सीज किए जा सकेंगे और दोबारा पकड़े जाने पर 2 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13-जेपीएससी भर्ती परीक्षा पर विवाद गहराया, यूपी की ब्लैक लिस्टेड एजेंसी से परीक्षा कराने के आरोप झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एक बार फिर विवादों में है.

यूपी में ब्लैकलिस्टेड एक एजेंसी से राज्य की महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाएं कराने के गंभीर आरोप लगे हैं. आयोग के सदस्य ने सीएम को पत्र लिखकर निष्पक्षता पर जताई चिंता. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14-कोडरमा सदर अस्पताल में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप कोडरमा सदर अस्पताल में जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद एक महिला की दुखद मौत हो गई.

परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर लापरवाही और पैसे मांगने का आरोप लगाया है, जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15-हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम घोषित, हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे कमान एफआईएच पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है.

हरमनप्रीत सिंह एक बार फिर टीम की कप्तानी संभालेंगे. इस टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन है, जो वर्ल्ड कप में नया इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 16-नॉ-बॉल फेंका तो लगेगा बैन, BCCI ने लिया अहम फैसला बीसीसीआई ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए प्लेइंग कंडीशंस में कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की है.

जानबूझकर नो-बॉल फेंकने वाले गेंदबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से लेकर दिन के आखिरी ओवर और कोच के मैदान पर आने जैसे नियमों में बदलाव किया गया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 17-Free Fire MAX Redeem Codes: 21 जुलाई 2026 के नये रिडीम कोड जारी, फ्री में मिल सकते हैं डायमंड्स, स्किन और शानदार रिवॉर्ड्स Free Fire MAX खेलने वालों के लिए बड़ी खबर! 21 जुलाई 2026 के लिए नए रिडीम कोड्स जारी हो गए हैं.

इन कोड्स का उपयोग करके आप फ्री में डायमंड्स, वेपन स्किन, इमोट्स और अन्य प्रीमियम आइटम प्राप्त कर सकते हैं. यह ऑफर सीमित समय के लिए है, तो तुरंत रिडीम करें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 18-Honda Activa रही सबसे आगे, iQube की भी रिकॉर्ड बिक्री, देखें जून 2026 के 10 बेस्ट-सेलिंग स्कूटर्स जून 2026 में भारत में स्कूटरों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली.

इस महीने कुल 6.45 लाख से ज्यादा स्कूटर बिके. सबसे ज्यादा लोगों ने Honda Activa खरीदा, जबकि TVS Jupiter दूसरे नंबर पर रहा. आइए देखते हैं टॉप 10 लिस्ट. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 19-MBA करना है? जानिए बिहार के सरकारी कॉलेज, कम फीस में शानदार प्लेसमेंट GOVT MBA COLLEGES IN BIHAR : MBA की पढ़ाई बिहार में रहकर भी कर सकते है.

यहां भी कई ऐसे मैनेजमेंट कॉलेज है, जहां पढ़ने के बाद करियर में अच्छा स्कोप मिलता है. अच्छे कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद कैंडिडेट को शुरुआती 4 से 8 लाख सालाना का पैकेज मिलता है. आइए जानते हैं कि बिहार में कौन कौन से टॉप सरकारी MBA कॉलेज हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 20-नए आई लोगो के साथ हुआ 'Bigg Boss 20' का ऑफिशियल अनाउंसमेंट, जल्द लौटेगा सलमान खान का शो Bigg Boss 20 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गया है.

मेकर्स ने नए आई (Eye) लोगो की पहली झलक भी दिखा दी है. जानिए इस नए लोगो की खासियत क्या है, शो कब से शुरू होगा और क्या एक बार फिर सलमान खान ही होस्ट की कमान संभालेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Ad

ताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

CJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया, FIR वापस लेने के सरकार के कदम के बाद बदला फैसला
राष्ट्रीय

CJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया, FIR वापस लेने के सरकार के कदम के बाद बदला फैसला

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिता
मध्यप्रदेश

मंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिता

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैं
राष्ट्रीय

राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैं