Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Diwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंसVIDEO : क्यूट से दिखने वाले ये बंदर असम के किसानों के लिए बने मुसीबत, हिमंता सरकार ने हिमाचल से मांगी मददउमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्यायजिले में अब तक औसत 635.6 मि.मी. वर्षा दर्ज

17 मई की टॉप 20 खबरें: NEET पेपर लीक मामले में एक और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी, आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी

Author
Prabhat Khabar 17 मई 2026, 08:32 am
17 मई की टॉप 20 खबरें: NEET पेपर लीक मामले में एक और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी, आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने एक और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें. NEET पेपर लीक: NTA में फेरबदल; दो नए जॉइंट सेक्रेटरी और दो जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त केंद्र सरकार ने पेपर लीक होने की वजह से सवालों के घेरे में आई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया है.

दो जॉइंट सेक्रेटरी और दो नए जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें. आर्मी चीफ की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- भूगोल का हिस्सा बने रहना है या इतिहास सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को आखिरी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ-साफ कहा कि पाक को खुद तय करना होगा कि उसे भुगोल का हिस्सा बने रहना है या इतिहास का.

पूरी खबर यहां पढ़ें. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा-मुझे दुख है कि फर्जी डिग्रीधारकों पर मेरी टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया गया चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने फर्जी डिग्री धारकों पर सख्त टिप्पणी की थी, जिस पर देश में चर्चा जारी है. सीजेआई ने अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मैंने फर्जी डिग्रीधारकों को परजीवी बताया था ना कि देश के युवाओं को.

पूरी खबर यहां पढ़ें. क्या झालमुड़ी यहां पहुंच गई है? नीदरलैंड्स में PM मोदी ने ली चुटकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के हेग में कम्युनिटी इवेंट को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में बीजेपी की धमाकेदार जीत की चर्चा की. पीएम ने झालमुड़ी की भी चर्चा की और जमकर चुटकी ली.

प्रधानमंत्री 15 से 20 मई तक पांच देशों के दौरे पर हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें. नीट परीक्षा रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, NTA को भंग करने की मांग; NSUI का प्रदर्शन एनटीए द्वारा नीट परीक्षा रद्द किए जाने का मामला अभी गरमाया हुआ है. कई संगठन एनटीए को भंग करने की मांग कर रहे हैं, वहीं नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने शनिवार को एनटीए कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और एनटीए पर प्रतिबंध लगाने की मांग की.

इस वजह से एनटीए कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें. हाईकोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला में हुई पूजा-अर्चना, श्रद्धालु बोला- बिना रोक टोक हुए दर्शन, अब हर दिन… धार के भोजशाला में हिंदू पक्ष के समर्थन वाला फैसला आने के बाद पहली बार पूजा अर्चना की गई.

शनिवार को श्रद्धालुओं ने परिसर में दर्शन किए. एक श्रद्धालु ने बताया कि बिना रोक टोक दर्शन हुआ, अब वह रोज दर्शन करने आया करेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें. भीख में मिला पैसा, बंदूक पर खर्च करने की तैयारी: पाकिस्तान बढ़ाएगा 100 अरब का रक्षा बजट पाकिस्तान भीख में मिले पैसों से बंदूक पर खर्च करने की तैयारी कर रहा है.

पाक अगले वित्त वर्ष में रक्षा बजट में करीब 100 अरब रुपये की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें. कौन है ISIS का आतंकी अबू बक्र अल-मैनुकी, जो अमेरिका-नाइजीरिया के संयुक्त अभियान में मारा गया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा है कि अमेरिका और नाइजीरिया ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर इस्लामिक स्टेट के ग्लोबल कमांडर अबू बक्र अल-मैनुकी को मार दिया.

पूरी खबर यहां पढ़ें. ईरान पर अगले हफ्ते से शुरू हो सकते हैं हमले! यूएस-इजरायल टारगेट लिस्ट बनाने में जुटे अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान के ऊपर फिर से अटैक कर सकते हैं. यह हमले अगले हफ्ते से किए जा सकते हैं. न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दो पूर्व अधिकारियों के हवाले से ऐसा दावा किया गया है.

पूरी खबर यहां पढ़ें. सगे भाइयों ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, बच्चे की शर्ट बनी कैमूर हत्याकांड का सुराग, 48 घंटे में मिली थीं चार सिरकटी लाशें कैमूर में सूटकेस और बोरियों में मिले चार सिरकटे शवों की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा ली है. जांच में खुलासा हुआ है कि घरेलू कलह और जमीन विवाद में कृष्ण मुरारी गुप्ता के सगे भाइयों ने ही पूरे परिवार की हत्या कर दी.

पूरी खबर यहां पढ़ें. पटना ब्लैकआउट मर्डर केस का हो गया खुलासा, मजदूर बनकर 15 दिन की रेकी, पुलिस ने हत्या की पूरी कहानी बताई पटना के मुसल्लहपुर में ब्लैकआउट के दौरान मसाला कारोबारी पिंटू कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बेऊर जेल में बंद अपराधी की साजिश, नाबालिग शूटर, 15 दिन की रेकी और साइलेंसर पिस्टल के जरिए अंजाम दी गई इस हत्या ने सभी को चौंका दिया.

पूरी खबर यहां पढ़ें. झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा कदम: ईंधन संकट के बीच राज्य के सिविल कोर्टों में होगी ‘वर्चुअल सुनवाई’ झारखंड में बढ़ते ईंधन और ऊर्जा संकट को देखते हुए हाईकोर्ट ने राज्य की सभी अधीनस्थ अदालतों में मुकदमों की सुनवाई ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन/ऑफलाइन) में करने का आदेश दिया है.

इसके साथ ही जजों और अदालती कर्मचारियों के लिए कार-पूलिंग को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया है. पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहां पढ़ें. तीसरे बच्चे पर 30 हजार और चौथे पर मिलेगा 40 हजार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने की घोषणा आंध्र प्रदेश में युवाओं की घटती जनसंख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है.

नई जनसंख्या प्रबंधन नीति के तहत वैसे परिवारों को कैश सहायता दी जा रही है,जो दो से अधिक बच्चे पैदा कर रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें. बंगाल में ‘कट मनी’ पर शुभेंदु अधिकारी का निर्देश, बिना सबूत दिखाये नहीं होगी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर बार-बार झूठे आरोप लगाए गए तो आरोप लगानेवाले के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने यह भी संदेश दिया है कि ऑटो और टोटो से जबरन वसूली बंद होनी चाहिए. पूरी खबर यहां पढ़ें. तृणमूल में अंदरूनी कलह पर ममता सख्त, बोलीं- पार्टी मंच पर रखें शिकायत चुनाव बाद हिंसा से जुड़ी सच्चाई सामने लाने के लिए फैक्ट फाइंडिंग टीमों का गठन किया गया है.

टीएमसी की फैक्ट फाइंडिंग टीम शनिवार को दौरा करेगी. पूरी खबर यहां पढ़ें. बंगाल में 5 रुपये में मिलेगा ‘मछली-चावल’, सीएम शुभेंदु अधिकारी का गरीबों के लिए ये खास प्लान सरकार द्वारा अब मछली और चावल का भोजन 5 रुपये में परोसने के कथित निर्णय को जनता को आश्वस्त करने और साथ ही कल्याणकारी गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया एक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

पूरी खबर यहां पढ़ें. पाकिस्तान में ₹5 सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, पर भारत के मुकाबले अब भी आसमान पर हैं दाम! जानें दोनों देशों का नया रेट भारत में जहां कल ही पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा हुआ है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को ₹5 की मामूली राहत दी है.

आइए समझते हैं दोनों देशों में ईंधन के दामों का पूरा गणित और अंतर. पूरी खबर यहां पढ़ें. श्रीलंका में अब कार खरीदना हुआ ‘महंगा’! मुद्रा को डूबने से बचाने के लिए सरकार ने लगाया 50% का भारी टैक्स श्रीलंका में कारों का आयात हुआ बेहद महंगा! डॉलर के मुकाबले अपनी गिरती मुद्रा को बचाने के लिए सरकार ने लगाया 50% का भारी सरचार्ज.

जानें भारत के पड़ोसी देश में क्यों पैदा हुए ये हालात. पूरी खबर यहां पढ़ें. बिना NEET UG कैसे लें मेडिकल फील्ड में एंट्री, देखें ये कोर्स अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं तो नीट करना जरूरी नहीं है. इसके अलावा भी कई सारे ऑप्शन हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें..

Ad

ताज़ा खबरें

Diwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें
राष्ट्रीय

Diwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें

School Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थिति
राष्ट्रीय

School Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थिति

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तार
मध्यप्रदेश

उज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तार

Video: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्र
राष्ट्रीय

Video: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी व
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी व