Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियानदेशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चाAaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश-UP में भारी बारिश के आसार, 29 अगस्त से एक्टिव होगा नया मौसमी सिस्टमHeavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादलSmash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वादमुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिलNepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयारचम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिलएमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्षलाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां | मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनोंHeavy Rain Warning: 27 से 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्टविद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज, वैन जब्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर देवास में त्वरित कार्रवाई

क्या आसमान में भारत का होगा 'पावर अप' ? 114 राफेल जेट बेचने को तैयार फ्रांस

Author
Prabhat Khabar 07 अगस्त 2026, 09:16 am
क्या आसमान में भारत का होगा 'पावर अप' ? 114 राफेल जेट बेचने को तैयार फ्रांस

भारत की वायुसेना को और मजबूत बनाने वाली 114 राफेल लड़ाकू विमान की मेगा डील अब अहम मोड़ पर पहुंच गई है. एएनआई के मुताबिक, भारत और फ्रांस के बीच 114 राफेल मल्टीरोल लड़ाकू विमानों की मेगा डील अब अंतिम दौर में है. फ्रांस ने इस सौदे के लिए भारत को अपना विस्तृत टेक्निकल और कमर्शियल प्रस्ताव सौंप दिया है.

इस प्रस्ताव में बड़ी संख्या में राफेल विमानों का निर्माण भारत में करने की योजना भी शामिल है. रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि फ्रांस ने भारत की ओर से भेजे गए अनुरोध (Letter of Request) का जवाब दे दिया है. अब रक्षा मंत्रालय का परचेज विंग और भारतीय वायुसेना इस प्रस्ताव की विस्तार से जांच कर रहे हैं.

राफेल विमान भविष्य में भारतीय वायुसेना की सबसे अहम ताकतों में शामिल होंगे. इन विमानों का सलेक्शन रक्षा मंत्रालय ने साल 2012 में लांग टर्म ग्लोबल कम्पटीशन के बाद किया था. यदि यह सौदा अंतिम रूप लेता है, तो इससे भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ने के साथ-साथ देश में डिफेंस प्रोडक्शन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

114 में से 94 राफेल विमान भारत में ही बनाए जाएंगे एएनआई के मुताबिक, भारत अब फ्रांस के उस प्रस्ताव की बारीकी से जांच करेगा, जिसमें राफेल लड़ाकू विमानों में भारत में बने हथियार, जैसे अस्त्र एयर-टू-एयर मिसाइल, और अन्य स्वदेशी इक्विपमेंट्स शामिल करने की बात कही गई है.

प्रस्ताव के अनुसार, 114 में से 94 राफेल विमान भारत में ही बनाए जाएंगे. इसके लिए फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन अपने साझेदारों एमबीडीए, सफरान और थेल्स के साथ मिलकर भारतीय कंपनियों के सहयोग से प्रोडक्शन करेगी. ये भी पढ़ें: 114 नए राफेल से बढ़ेगी IAF की ताकत, 90 भारत में बनेंगे; फाइनल हुआ LoR, जल्द भेजा जाएगा फ्रांस फ्रांस को आधिकारिक अनुरोध भेजा था भारत ने इस डील में स्वदेशीकरण पर खास जोर दिया गया है, जिससे भारतीय इंडस्ट्री को करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का मौका मिल सकता है.

टाटा, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) समेत कई भारतीय कंपनियों को इसका फायदा मिलने की उम्मीद है. भारत ने इसी साल मई में इस 114 राफेल विमानों की सरकारी स्तर (Government-to-Government) पर खरीद के लिए फ्रांस को आधिकारिक अनुरोध भेजा था..

Ad

ताज़ा खबरें