11 मई की टॉप 20 खबरें: पीएम मोदी की अपील- एक साल तक न खरीदें सोना, तमिलनाडु के सीएम बनते ही एक्शन में सीएम विजय
पीएम की अपील: एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल PM Modi Appeal: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक साल का साथ मांगा है. उन्होंने पेट्रोल-डीजल बचाने और गोल्ड नहीं खरीदने की अपील की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2.
CM बनते ही एक्शन में विजय, लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन पर अधिकारियों संग बैठक की Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही सी जोसेफ विजय एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने रविवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने के लिए टॉप ऑफिसर के साथ समीक्षा बैठक की.
यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. विजय के शपथ ग्रहण में विवाद: वंदे मातरम के बाद तमिल थाई वाझथु बजाए जाने पर CPI नाराज Tamil Nadu: तमिलनाडु के नये मुख्यमंत्री चंद्रशेखर जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में CPI के सचिव एम वीरपांडियन नाराज हो गए. उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई है कि शपथ ग्रहण समारोह में तमिलथाई वाजथु को वंदे मातरम और राष्ट्रगान के बाद तीसरे स्थान पर रखा गया.
यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. हिमंता ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने किया दावा, दूसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma: असम में लगातार तीसरी बार जीत के बाद बीजेपी सरकार गठन करने जा रही है. इस कड़ी में रविवार को हिमंता बिस्वा सरमा राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया.
वह दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 5. क्या थम जाएगी मिडिल ईस्ट की जंग? ईरान ने दिया अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब Iran US Tension: मीडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका प्रस्ताव का जवाब दिया है. ईरान ने अपना जवाब पाकिस्तान के माध्यम से अमेरिका तक पहुंचाया है.
ईरान अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. Tejashwi Yadav: क्या जाति देखकर होगा एक्शन? तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक का वीडियो शेयर कर सीएम से पूछा सवाल Tejashwi Yadav: मुजफ्फरपुर की एक घटना को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है.
तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है. विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है. दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. परिवारवाद के मुद्दे पर बिहार में घमासान, तेजस्वी को भाजपा ने पुराने फैसले दिलाए याद Bihar Politics: बिहार में परिवारवाद को लेकर सियासत फिर गरमा गई है.
तेजस्वी यादव ने एनडीए पर वंशवाद का आरोप लगाया तो भाजपा और सहयोगी दलों ने लालू परिवार का उदाहरण देकर पलटवार किया. निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर अब बिहार में योग्यता बनाम परिवारवाद की बहस तेज हो गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. विकास वैभव की वापसी, मगध रेंज की कमान संभालेंगे, पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस Bihar IPS Transfer: बिहार में नई सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है.
राज्य सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की हैं. विकास वैभव को मगध का नया आईजी बनाया गया है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. रिजु दत्ता ने शुभेंदु अधिकारी की जमकर की तारीफ, दीदी से पूछा-I-PAC ने कैसे किया पार्टी पर कब्जा? Riju Dutta : टीएमसी के प्रवक्ता रहे रिजु दत्ता ने अपने बयान से बंगाल की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है.
उन्होंने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की नीतियों को विधानसभा चुनाव में हार की वजह बताया है. उन्होंने कहा कि पार्टी ने महिलाओं की बेइज्जती की, जिसका नतीजा चुनाव परिणाम में दिखा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. पलामू मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: पांडू में मिला शव पूर्व माओवादी नेता ‘विशाल जी’ का निकला, इलाके में दहशत Palamu Crime News: पलामू के पांडू थाना क्षेत्र में शनिवार को बरामद अज्ञात शव की पहचान छतरपुर निवासी जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई है.
परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर शव की शिनाख्त की. पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य रहा था और हाल ही में जेल से बाहर आया था. अपराधियों ने उसकी पत्थर से कूचकर हत्या करने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11.
झारखंड की तिकड़ी का कमाल: फाइनल में भारत ने चीन को घर में घुसकर हराया Archery World Cup 2026: शंघाई में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में भारतीय महिला रिकर्व टीम (दीपिका कुमारी, अंकिता भाकत और कुमकुम मोहद) ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है.
एक बेहद तनावपूर्ण फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान चीन को रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. RCB vs MI: अंतिम गेंद पर जीता बेंगलुरु, रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 2 विकेट से हराया आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया.
जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. CSK vs LSG: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, लखनऊ को 5 विकेट से हराया चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर ली है.
इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में भी छलांग लगाई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. रेलवे में 10वीं पास के लिए 1644 वैकेंसी, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई Railway Job 2026: इंडियन रेलवे के साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे जोन में अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है.
इस भर्ती के जरिए कुल 1644 पद भरे जाएंगे. ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 10वीं पास कर ली है और रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. दिन में मजदूरी, रात में खुलती थीं किताबें! मजदूरी करने वाले लड़के ने इस तरह क्रैक की NEET परीक्षा NEET Success Story: सरफराज ने नीट यूजी 2024 परीक्षा में सफलता हासिल की है.
अब वे MBBS का कोर्स कर रहे हैं. डॉक्टर बनने के बाद वे गरीबों की सेवा करेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 16. Vivo X300 FE vs Vivo X200 FE: अपग्रेड करना चाहिए या पुराना मॉडल ही बेस्ट है? जानें यहां Vivo X300 FE vs Vivo X200 FE: Vivo X300 FE नया टेक और फास्ट परफॉर्मेंस के साथ ज्यादा फ्यूचर-रेडी है, जबकि X200 FE कम कीमत में शानदार फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देता है.
अपग्रेड तभी समझदारी है जब आपको बेहतर स्पीड और वीडियो फीचर्स चाहिए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 17. रवीना टंडन ने सिर्फ 18 साल की उम्र में खरीदी थी ये आइकॉनिक स्पोर्ट्स कार, जानिए इसका नाम और फीचर्स रवीना टंडन की पुरानी थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
तस्वीर में उनकी पहली स्पोर्ट्स कार Mazda Miata नजर आ रही है. 18 साल की उम्र में खरीदी गई यह कार अपने हल्के डिजाइन, दमदार हैंडलिंग और ड्राइवर-कनेक्शन वाली फील के लिए जानी जाती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 18. FMCG सेक्टर पर महंगाई की मार ! क्या आपके घर का बजट फिर से बिगड़ने वाला है? FMCG Companies Price Hike : डाबर, HUL और नेस्ले जैसी FMCG कंपनियां बढ़ती लागत और मिडल ईस्ट तनाव के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी कर रही हैं.
हालांकि ग्रामीण मांग में सुधार हुआ है, लेकिन कच्चे तेल और कमोडिटी की महंगाई आपके घर का बजट बिगाड़ सकती है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 19. Khatron Ke Khiladi 15: ‘इस बार ट्रॉफी मैं ही जीतूंगी’, शो में जाने से पहले बोलीं फरहाना भट्ट Khatron Ke Khiladi 15 में नजर आएंगी फरहाना भट्ट.
शो में जाने से पहले एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस बार ट्रॉफी जीतने जा रही हैं. जानिए उन्होंने गौरव खन्ना और रोहित शेट्टी को लेकर क्या कहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 20.झगड़ालू मां-बेटी और बीच में एक लाश, नेटफ्लिक्स पर आ रही है माधुरी-तृप्ति की अनोखी कहानी वाली फिल्म Maa Behen OTT Release: माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म ‘मां बहन’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आएगी.
जानिए क्या है इस डार्क कॉमेडी फिल्म की कहानी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.