Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संसद ठप: बाहर प्रदर्शन vs प्रदर्शन, मानसून सत्र बर्बाद करने का एक दूसरे पर लगा रहे आरोपअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस पर की अपीलParliament Live: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितबंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टतृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर पर हमला, रात 10 बजे बेलेघाटा कार्यालय में हुई तोड़फोड़'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस मेंअहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. याममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्दऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युततिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनतिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआतप्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील

संविधान निर्माता को नमन: अंबेडकर जयंती पखवाड़ा में संगोष्ठी का आयोजन

Author
Mukesh Rathor 14 अप्रैल 2026, 04:12 pm
संविधान निर्माता को नमन: अंबेडकर जयंती पखवाड़ा में संगोष्ठी का आयोजन
**भानपुरा-डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म जयंती पखवाड़ा के उपलक्ष में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम लेदी चौराहा स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर स्थित में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भेरूलाल कोयल(सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर वर्तमान में अधिवक्ता) थे। परामर्शदाता अनिल कुमार बागड़ी ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की ,कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता भेरुलाल कोयल ने बताया कि बाबा साहब का इस राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान को भूलाया नहीं जा सकता, बाबा साहब को संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता हैं। बाबा साहब ने अपने जीवन में जातिवाद,भेदभाव और असमानता के खिलाफ जो आवाज उठाई और समाज को नई दिशा दी उनके विचार आज भी लोगों के सोच बदल देते हैं। बाबा साहब ने कहा कि "खुद को शिक्षित करो क्योंकि शिक्षा प्रगति की रीड है।"मैं मूर्तियों में नहीं, किताबों में हु मुझे पूजने की नहीं पढ़ने की जरूरत है। उनके यह विचार आज भी लोगों को ज्ञान और शिक्षा के महत्व को याद दिलाते हैं । बाबा साहब का मानना था कि शिक्षा ही सशक्तिकरण की असली पूंजी है। ब्लॉक समन्वयक मुकेश सोलंकी ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में 2 साल 11 माह 18 दिन मैं संविधान को लिखा गया जो 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया वह भारत के पहले विधि मंत्री डॉ भीमराव अंबेडकर बने,उन्होंने हर नागरिक को असमानता का अधिकार दिलाया । बाबा साहब से हमें सेवा, संस्कार और शिक्षा हम उनसे सीख सकते हैं वह इसकी प्रति मूर्ति थे उन्होंने अपने जीवन काल में शिक्षा के साथ-साथ समाज सेवा को भी महत्व देते हुए अपने संस्कारों को समाज तक पहुंचाने का काम किया हम उनके द्वारा किए गए कार्यों को अपने जीवन में अनुसरण करना चाहिए। नवांकुर संस्था अर्पण सेवा समिति समन्वयक राजेश बैरागी ने बताया कि बाबा साहब द्वारा दलित और पिछड़े वंचित वर्गों को अधिकारों के लिए राष्ट्रीय हित में ध्यान रखकर कार्य किए व संविधान निर्माण में आपका अमूल्य योगदान रहा। इस अवसर पर परामर्शदाता शिवा जी बंबोरिया,लोकेश कुमार जांगड़े, जगदीश मिश्रा ,ललित प्रजापति व नवांकुर संस्था से रामदयाल मीणा, नितेश चौहान व मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं व फस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का अंत में आभार नवांकुर ग्राम उत्थान जन कल्याण सेवा समिति समन्वयक रामप्रसाद मीणा ने माना।**
Ad

ताज़ा खबरें