Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देशराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वितमुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवादकंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैंकिसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | फील्ड से लेकर फैक्ट्री तक सरकार किसानों के साथ है मुख्यमंत्री ने भिंड जिले में हुए बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता जिले के किसानों से की इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनमानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहें बाढ़ प्रभावितों को तत्काल दें खाना, कपड़ा और जरूरत का सूखा सामान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट कमांड सेन्टर पहुंचकर वर्षाजनित परिस्थितियों की ली जानकारीकर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामलागोल्ड मेडलिस्डट महिला रेसलर ने 2 बच्चों संग की आत्महत्या ! ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात व्यंग्यकार स्व. शरद जोशी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वासतमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारHeavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतराभगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर

स्व. अटल जी की स्मृतियां मध्यप्रदेश की माटी में आज भी जीवंत हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने स्व. अटल जी की आठवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

MPINFO
MP Info 16 अगस्त 2026, 05:55 pm
स्व. अटल जी की स्मृतियां मध्यप्रदेश की माटी में आज भी जीवंत हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने स्व. अटल जी की आठवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक के पास स्थापित स्व. अटल जी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री अटल जी का मध्यप्रदेश से आत्मीय और गहरा रिश्ता रहा है। मध्यप्रदेश उनकी जन्मभूमि होने के साथ उनकी कर्मभूमि होने से भी भावनात्मक रूप से जुड़ा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी एक महान राजनेता थे।

वे भारत की लोकतांत्रिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और मानवीय संवेदनाओं के ऐसे प्रतीक थे, जिनका व्यक्तित्व राजनीति की सीमाओं से कहीं बड़ा था। मध्यप्रदेश की माटी को गर्व है कि उसने अटल जी जैसे युगपुरुष को जन्म दिया। ग्वालियर की गलियों से निकली उनकी आवाज ने देश ही नहीं, पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि स्व. अटल जी का व्यक्तित्व सहजता, संवेदनशीलता, राष्ट्र के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट वक्तृत्व का अद्भुत संगम था। उनके विचारों और जीवन मूल्यों ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। वे सत्ता को साध्य नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम मानते थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी की स्मृतियां, प्रतिमाओं और स्मारकों में ही नहीं, मध्यप्रदेश के जन-जन के मन में जीवित हैं।

ग्वालियर की गलियों से लेकर देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक मंच तक उनकी यात्रा हमें यह प्रेरणा देती है कि साधारण परिवेश से उठकर भी असाधारण संकल्प के साथ राष्ट्र के भविष्य को नई दिशा दी जा सकती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी की वाणी में ओज था, उनके व्यवहार में विनम्रता, विचारों में दृढ़ता थी तो लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरा सम्मान।

उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। वे सदैव संवाद से समस्या समाधान के पक्षधर रहे। उनका जीवन और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय, समाजसेवी डॉ. महेंद्र सिंह, श्री राहुल कोठारी, श्री रविन्द्र यति, श्री आशीष अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देश
राष्ट्रीय

गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वित
मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवाद

कंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैं
राष्ट्रीय

कंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैं

किसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | फील्ड से लेकर फैक्ट्री तक सरकार किसानों के साथ है मुख्यमंत्री ने भिंड जिले में हुए बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता जिले के किसानों से की इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेन