Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनीस्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘अटल पथ’ इंदौरवासियों को किया समर्पित 60 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विकामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन | इंदौर के दशहरा मैदान में स्थापित होगी 197.13 लाख रूपए लागत की विशाल प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगी अटल जी की प्रतिमासमानता के मूल भाव और एक देश-एक विधान-एक निशान के विचार को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से लागू की जा रही समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | वर्ष 2027 होगा युवा कल्याण को समर्पित भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक और होगी राजा भोज संस्थान की स्थापना मुखमुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में काफिला रूकवाकर कावड़ यात्री से मिलेVideo : चलती ट्रक के ऊपर चढ़कर थिरकने लगा ड्राइवर, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरलमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का किया लोकार्पण | इंदौर सबसे बेहतर और अलग करता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों, महापौर, सांसद एवं स्कूली बच्चों के साथ देखी 14-डी व 360 डिग्री थियेटर में फिल्म मुख्यमंयुवाओं को बनाएंगे उद्योगपति, ताकि वे नौकरी देने वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | वर्ष 2027 होगा युवाओं का वर्ष युवा ही देंगे देश और प्रदेश की विकासधारा को नई दिशा हम युवाओं के कल्याण की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानसरोवर ग्लोबल यूनभोपाल को बनाएंगे खेलों की राजधानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच देना हमारी प्राथमिकता खेलों में बेहतर हो रहा हमारा प्रदर्शन, मध्यप्रदेश पहुंचा देश में तीसरे स्थान पर भोपाल की लहरों पर दिखा हुनर, राष्ट्रीय रैंकिंग में छाई भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलिस्व. अटल जी की स्मृतियां मध्यप्रदेश की माटी में आज भी जीवंत हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री ने स्व. अटल जी की आठवीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिVideo: प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले राहुल गांधी, बोले- हिंसक शासन के सामने डटे युवा, लड़कियों पर गर्वहंगरी में खाई में गिरी यात्री बस, 12 की मौत, 10 गंभीर रूप से घायल, 59 लोग थे सवारSonia Gandhi पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप, BJP नेताओं ने थाने में की शिकायत

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘अटल पथ’ इंदौरवासियों को किया समर्पित 60 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विका

MPINFO
MP Info 16 अगस्त 2026, 08:50 pm
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और विकास के लिए रहा है समर्पित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘अटल पथ’ इंदौरवासियों को किया समर्पित 60 करोड़ रूपये से अधिक की लागत के विका

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में बड़ी सौगात देते हुए 60 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। उन्होंने अन्नपूर्णा रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाले 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से नवनिर्मित मार्ग ‘अटल पथ’ का लोकार्पण किया।

साथ ही उन्होंने टिगरिया बादशाह मेन रोड से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका-बाणगंगा तक बनने वाले लिंक रोड सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री अटल जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता, सेवा और सुशासन का सिरमौर है। इंदौर से मध्यप्रदेश में नई तकनीक और नवाचार की गंगा बह रही है। आज फिर यहां एक नया नवाचार देखने को मिला है। उन्होंने चिड़ियाघर में विकसित किए जा रहे आकर्षक नवाचारों के लिए सभी बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इन कार्यों में सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आएगा, लेकिन सरकार की हिस्सेदारी के साथ निजी सहभागिता से ऐसे नवाचारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी का इंदौर से गहरा संबंध रहा है।

वे उत्कृष्ट राजनेता, लेखक, कवि और कुशल वक्ता होने के साथ लोकतंत्र की गरिमा को स्थापित करने वाले अजातशत्रु राजनेता थे। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका को गरिमा के साथ निभाने का आदर्श प्रस्तुत किया। उनके जीवन से आज के राजनेताओं को सीखना चाहिए कि नेता की भूमिका, उसका आचरण और व्यवहार कैसा होना चाहिए।

अटल जी के नाम पर विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी के नाम पर अटल पथ का लोकार्पण करते हुए उन्हें विशेष प्रसन्नता हो रही है। इंदौर में इच्छाशक्ति और जनभागीदारी से किए जा रहे विकास कार्य शहर को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने अटल जी की प्रतिमा सहित लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से सात विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सुशासन और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से टिगरिया बादशाह मुख्य मार्ग से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका तक बनने वाली सड़क सिंहस्थ के दौरान भी अत्यंत उपयोगी साबित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर और उज्जैन में होने वाले विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए आने-जाने के सभी प्रमुख मार्गों का सुदृढ़ीकरण आवश्यक है।

इसी क्रम में फूटी कोठी चौराहे से संत श्री सेवालाल ब्रिज के सर्विस रोड का भी लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से भूमि पूजन किया गया है। अटल जी के सपनों को साकार कर रही सरकार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अटल जी ने अपने शासनकाल में भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत नींव रखी।

परमाणु शक्ति संपन्न भारत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी अनेक योजनाएं उनके दूरदर्शी नेतृत्व की देन हैं। उन्होंने नदी जोड़ो अभियान का सपना भी देखा था, जिसे अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा तथा पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी जोड़ो परियोजनाओं के माध्यम से मध्यप्रदेश और राजस्थान के बड़े क्षेत्र को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नर्मदा के पानी ने मालवा-निमाड़ और इंदौर क्षेत्र की तस्वीर बदल दी है। अटल जी की उपस्थिति में इंदौर में नर्मदा जल आने का उत्सव मनाया गया था। आज नर्मदा का पानी पेयजल, सिंचाई और औद्योगिक गतिविधियों के लिए क्षेत्र के विकास का आधार बन चुका है।

इंदौर को मिल रही आधुनिक कनेक्टिविटी की सौगात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर महानगर के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उज्जैन-इंदौर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के साथ भोपाल मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और अब जबलपुर तथा ग्वालियर को भी आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है।

इंदौर को अंतर्राष्ट्रीय विमानतल का दर्जा मिलने से वैश्विक कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। अबूधाबी के लिए नियमित उड़ानों के साथ आने वाले समय में अन्य अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। इंदौर-उज्जैन मार्ग के सुदृढ़ीकरण, इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना और दिल्ली मार्ग से इंदौर की सीधी रेल कनेक्टिविटी जैसी परियोजनाएं आने वाले समय में शहर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति देंगी।

इंदौर-पीथमपुर आर्थिक कॉरिडोर सहित विभिन्न परियोजनाओं से रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। ओंकारेश्वर-महाकाल दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर से ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होना धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।

श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ स्थानीय परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह मालवा के आतिथ्य और पर्यटन विकास की नई पहचान बन रहा है। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में लगभग 2700 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं।

धार्मिक पर्यटन के साथ अधोसंरचना के विकास से इंदौर और आसपास के क्षेत्रों को नई आर्थिक संभावनाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे आयोजनों का उल्लेख करते हुए कहा कि वंदे मातरम् भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।

हजारों क्रांतिकारियों ने वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान तथा उनकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में "जागो सन्यासी जागो" पुस्तिका का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम के दौरान लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी भी बाँधी। खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री, पुष्प वर्षा कर नागरिकों ने जताया आभार अटल पथ पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव खुली जीप में सवार होकर जनता का अभिवादन करते हुए मुख्य मंच तक पहुंचे।

मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर तथा घरों से बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्रीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। सड़क निर्माण की सौगात मिलने पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा के माध्यम से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। पूरे मार्ग में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

अटल जी की विचारधारा सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी : मंत्री श्री विजयवर्गीय नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अटल पथ का निर्माण और उसका भूमि पूजन करना गौरव की बात है। अटल पथ पर चलना तो आसान है, लेकिन अटल जी के बताए मार्ग पर चलना बहुत कठिन है।

अटल जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित, सिद्धांतों और मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने अटल जी से जुड़ा प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व में अद्भुत हाजिरजवाबी, विशाल हृदय और सहजता थी। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें अटल जी के साथ गुजरात और उत्तर प्रदेश में प्रवास करने का अवसर मिला।

अटल जी कार्यकर्ताओं की चिंता करने वाले, सहज, सरल और मस्तमौला व्यक्तित्व के धनी थे। विपक्ष के नेता भी उनके व्यक्तित्व और विचारों का सम्मान करते थे। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि अटल जी की प्रतिमा और उनके नाम पर निर्मित अटल पथ आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।

अटल जी का इंदौर से विशेष और आत्मीय नाता रहा है: महापौर श्री भार्गव महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर की यह भूमि विश्वगुरु बनाने वाली भूमि है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि अटल जी के विचारों और भावनाओं से प्रेरणा लेकर मध्यप्रदेश और देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

अटल जी का इंदौर से विशेष और आत्मीय नाता रहा है। विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ ने कहा कि स्व. श्री अटल जी की पुण्य तिथि पर विकास कार्यों की सौगात मिलना शहरवासियों के लिए गौरव का क्षण है। सुविधाओं और विशेषताओं से युक्त है अटल पथ इंदौर में ‘अटल पथ’ के लोकार्पण से पश्चिमी इंदौर के सुदामा नगर, विश्वकर्मा नगर, अन्नपूर्णा रोड एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

यह मार्ग क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के साथ ही प्रमुख मार्गों पर यातायात के दबाव को कम करने में भी सहायक होगा। नगर निगम द्वारा 16 करोड़ रुपये से अधिक लागत से विकसित इस मार्ग पर सड़क निर्माण के साथ सर्विस रोड, फुटपाथ, स्टॉर्म वॉटर लाइन, ग्रीन बेल्ट एवं प्रकाश व्यवस्था सहित आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास किया गया है।

वर्षों से यहां निवासरत परिवारों के व्यवस्थित पुनर्वास के बाद मार्ग का विकास संभव हुआ। विभिन्न कार्यों का भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम के दौरान टिगरिया बादशाह मेन रोड से कुशवाह नगर होते हुए उज्जैन नाका-बाणगंगा तक बनने वाले लिंक रोड का भूमि पूजन किया।

लगभग 18.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 1.38 किलोमीटर लंबा और 18 मीटर चौड़ा मार्ग क्षेत्र की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। सुपर कॉरिडोर से उज्जैन रोड तक बनेगा सुगम मार्ग लिंक रोड के निर्माण से सुपर कॉरिडोर, पालाखेड़ी, बड़ा बांगड़दा होते हुए सीधे उज्जैन रोड और बाणगंगा तक आवागमन का नया मार्ग उपलब्ध होगा।

सड़क पर सीमेंट कांक्रीट निर्माण के साथ सीवर चैंबर, सीवर एवं वाटर लाइन, फुटपाथ तथा इलेक्ट्रिक लाइन शिफ्टिंग के कार्य भी किए जाएंगे। सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा नवीन मार्ग बनने से सिंहस्थ के दौरान उज्जैन आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा आसपास की प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम होगा।

साथ ही क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान अन्य विकास कार्यों का भी भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इनमें मुख्य रूप से जोन क्रमांक-14 के वार्ड क्रमांक 85 में सिरपुर तालाब, अहिल्या उद्यान से सिरपुर तालाब वॉच टॉवर गेट नम्बर 2 तक सड़क निर्माण, संत श्री सेवालाल जी महाराज ब्रिज सर्विस रोड़ के विकास कार्य का भूमि पूजन शामिल है।

उन्होंने संत श्री सेवालाल जी महाराज ब्रिज सर्विस रोड़ का नामकरण स्व. श्री वासुदेव चिताम्बरे के नाम पर करने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने गाँधी नगर मुख्य मार्ग के विकास कार्य का भूमि पूजन भी किया। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, श्री रमेश मेंदोला सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी
राष्ट्रीय

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन | इंदौर के दशहरा मैदान में स्थापित होगी 197.13 लाख रूपए लागत की विशाल प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगी अटल जी की प्रतिमा
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना के लिए किया भूमिपूजन | इंदौर के दशहरा मैदान में स्थापित होगी 197.13 लाख रूपए लागत की विशाल प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगी अटल जी की प्रतिमा

समानता के मूल भाव और एक देश-एक विधान-एक निशान के विचार को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से लागू की जा रही समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | वर्ष 2027 होगा युवा कल्याण को समर्पित भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक और होगी राजा भोज संस्थान की स्थापना मुख
मध्यप्रदेश

समानता के मूल भाव और एक देश-एक विधान-एक निशान के विचार को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से लागू की जा रही समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | वर्ष 2027 होगा युवा कल्याण को समर्पित भोजशाला में बनेगा सरस्वती लोक और होगी राजा भोज संस्थान की स्थापना मुख

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में काफिला रूकवाकर कावड़ यात्री से मिले
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर में काफिला रूकवाकर कावड़ यात्री से मिले

Video : चलती ट्रक के ऊपर चढ़कर थिरकने लगा ड्राइवर, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
राष्ट्रीय

Video : चलती ट्रक के ऊपर चढ़कर थिरकने लगा ड्राइवर, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल