Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस मेंअहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. याममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्दऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युततिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनतिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआतप्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील'हर सवाल का जवाब देने को तैयार', अमित शाह ने विपक्ष को दी चुनौती- आप तय करें चर्चा करनी है या हंगामामुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण | स्वतंत्रता दिवस पर पंचायतों से जिलों तक में होंगे गरिमामय आयोजनसीपीसीटी परीक्षा कर्मचारियों की पदोन्नति में बाधक नहीं बने : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने के दिए निर्देशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं दींRG Kar केस में नया मोड़, साजिश, सबूत मिटाने के आरोप में पूर्व टीएमसी विधायक समेत 3 पर FIR

समाज को मानसिकता में बदलाव लाए बिना स्थायी सुधार संभव नहीं | श्रीमती रेखा यादव ने मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

MPINFO
MP Info 04 मई 2026, 12:40 pm
समाज को मानसिकता में बदलाव लाए बिना स्थायी सुधार संभव नहीं | श्रीमती रेखा यादव ने मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया

HTML clipboard मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण के संकल्प को नई ऊर्जा देते हुए श्रीमती रेखा यादव ने सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके साथ ही नवनियुक्त सदस्य श्रीमती साधना स्थापक ने भी कार्यभार संभाला।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि आयोग अब केवल शिकायतों के निवारण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि महिलाओं के वैचारिक और सामाजिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिखेगा। श्रीमती रेखा यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विजन की सराहना करते हुए कहा कि उनका संकल्प है कि मध्यप्रदेश की हर नारी आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस करे।

मेरा प्राथमिक दायित्व उनके इसी विजन को साकार करना है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ी महिला तक पहुंचे। " महिला अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि कानून अपनी जगह है, लेकिन समाज की मानसिकता में बदलाव लाए बिना स्थायी सुधार संभव नहीं है।

कानूनों के निर्माण से अपराधों पर पूर्णतः अंकुश नहीं लगाया जा सकता, इसके लिए मानव की सोच और सामाजिक दृष्टिकोण को बदलना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब तक पुरुष प्रधान सोच और महिलाओं के प्रति समाज का नजरिया नहीं बदलेगा, तब तक अपराध की प्रवृत्ति में स्थायी सुधार संभव नहीं है।

श्रीमती यादव ने महिलाओं का आह्वान किया कि वे स्वयं भी जागरूक बनें और अपने अधिकारों को पहचानें, क्योंकि एक जागरूक नारी ही अपने खिलाफ होने वाले अन्याय के विरुद्ध मजबूती से खड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि अधिकारों की जानकारी ही बचाव की पहली सीढ़ी है। अक्सर जानकारी के अभाव में महिलाएं शोषण सहती रहती हैं।

राज्य महिला आयोग अब एक मित्र और मार्गदर्शककी भूमिका निभाएगा। हम हर जिले में महिलाओं तक पहुंचेंगे ताकि वे बिना किसी डर के अपनी बात रख सकें। इस अवसर पर आयोग के सदस्य सचिव श्री सुरेश तोमर सहित वरिष्ठ अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे
राष्ट्रीय

'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे

1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस में
राष्ट्रीय

1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस में

अहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. या
मध्यप्रदेश

ममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्द
राष्ट्रीय

ममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्द

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युत