Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
PM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिलSCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगामहाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोटप्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापससफलता में रहें विनम्र और असफलता से सीखकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रतिभा को तकनीक से जोड़कर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवCJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया, FIR वापस लेने के सरकार के कदम के बाद बदला फैसलामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेप

सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण बने आनंदोत्सव, हर बच्चे की हो सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | तैयार हो चुके 70 सांदीपनि विद्यालयों का 15 जुलाई तक करायें लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांदीपनि विद्यालयों के समुचित प्रबंधन के लिए स्कूल शिक्षा एवं जनजात

MPINFO
MP Info 03 जुलाई 2026, 06:35 pm
सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण बने आनंदोत्सव, हर बच्चे की हो सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | तैयार हो चुके 70 सांदीपनि विद्यालयों का 15 जुलाई तक करायें लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांदीपनि विद्यालयों के समुचित प्रबंधन के लिए स्कूल शिक्षा एवं जनजात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में लोकार्पण के लिए तैयार हो चुके प्रदेश के सभी सांदीपनि विद्यालयों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन विद्यालयों का लोकार्पण औपचारिक कार्यक्रम न होकर शिक्षा, संस्कृति और जनभागीदारी का सामाजिक उत्सव बने।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित 'स्कूल चलें अभियान' के दौरान आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बच्चों, उनके अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण आनंद के उत्सव के रूप में मनाया जाए।

यह नए भवनों के उद्घाटन के साथ हमारे नौनिहालों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अध्याय का शुभारंभ है। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों को यादगार बनाने के लिए बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताएँ तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएँ।

साथ ही सभी बच्चों को स्वल्पाहार एवं मिष्ठान्न वितरित किया जाए, जिससे यह अवसर उनके लिए अविस्मरणीय बन सके। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु सांदीपनि के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित एक लघु पुस्तिका (पॉकेट बुक) प्रकाशित कर विद्यार्थियों में वितरित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि गुरु सांदीपनि तत्समय सामाजिक समरसता के सबसे बड़े पैरोकार थे। उन्होंने जाति, वर्ग, रंग का भेद न करके अमीर-गरीब से लेकर राज परिवार के बच्चों सहित गरीबों और किसानों के बच्चों को शिक्षा-दीक्षा दी। सभी को समान रूप से दीक्षित किया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में हम सबके विशेषकर विद्यार्थियों को जानना जरूरी है।

इससे विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा, गुरु-शिष्य संबंधों और नैतिक मूल्यों के बारे में जानकारी और प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण पहले ही हो चुका है, वहाँ प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाए, जिससे अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालयों से जुड़ाव बढ़े।

उन्होंने अधिकारियों से सभी तैयारियाँ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक सांदीपनि विद्यालय प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और आधुनिक शिक्षा का आदर्श केंद्र बने। बैठक में जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने वर्चुअली सहभागिता की।

बैठक में स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. संजय गोयल ने बताया कि वर्तमान में 70 सांदीपनि विद्यालय भवनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें स्कूल शिक्षा विभाग के 46 एवं जनजातीय कार्य विभाग के 24 (कुल 70) सांदीपनि विद्यालय लोकार्पण के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिलों के प्रभारी मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में इनका लोकार्पण कराया जाये।

उन्होंने कहा कि आने वाली गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) के दिन हर जिले के एक सांदीपनि विद्यालय में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाये। इसमें विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन, गुरुजनों का सम्मान, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा किए गए नवाचारों की जानकारी प्रदाय, विद्यार्थियों द्वारा डिजिटल एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रदर्शन सहित स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान जैसे आयोजन किये जायें।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य श्री गुलशन बामरा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

PM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिल
राष्ट्रीय

PM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिल

SCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगा
राष्ट्रीय

SCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगा

महाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोट
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोट

प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97
मध्यप्रदेश

प्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापस
राष्ट्रीय

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापस