Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संसद ठप: बाहर प्रदर्शन vs प्रदर्शन, मानसून सत्र बर्बाद करने का एक दूसरे पर लगा रहे आरोपअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस पर की अपीलParliament Live: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितबंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टतृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर पर हमला, रात 10 बजे बेलेघाटा कार्यालय में हुई तोड़फोड़'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस मेंअहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. याममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्दऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युततिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनतिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआतप्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील

रिकॉर्ड उपार्जन और नवाचार से बदलेगी खेती की तस्वीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | गेहूं स्लॉट बुकिंग की तिथि 23 मई तक बढ़ी चना-मसूर उपार्जन 28 मई तक 600 करोड़ की प्राइस सपोर्ट स्कीम से किसानों को सीधा लाभ

MPINFO
MP Info 04 मई 2026, 07:05 pm
रिकॉर्ड उपार्जन और नवाचार से बदलेगी खेती की तस्वीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | गेहूं स्लॉट बुकिंग की तिथि 23 मई तक बढ़ी चना-मसूर उपार्जन 28 मई तक 600 करोड़ की प्राइस सपोर्ट स्कीम से किसानों को सीधा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ‘कृषक कल्याण वर्ष 2026’ में प्रदेश सरकार ने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए निर्णायक कदम उठाए हैं। रिकॉर्ड उपार्जन, भंडारण क्रांति और डिजिटल नवाचार से खेती की तस्वीर बदल रही है। सरकार का संकल्प है कि किसान अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि ऊर्जादाता और तकनीकदाता भी बनेगा।

उपार्जन की तिथियां बढ़ीं, किसानों को बड़ी राहत मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 9 मई से बढ़ाकर 23 मई 2026 कर दी गई है, इससे वंचित किसान भी पंजीयन कर अपनी उपज बेच सकेंगे।

गत शनिवार तक 34.73 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। प्राइस सपोर्ट स्कीम वर्ष-2026 के तहत लगभग 600 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। चने और मसूर की उपज के लिए उपार्जन अवधि 30 मार्च से शुरू होकर 28 मई 2026 तक निर्धारित की गई है। चने के लिए 6.49 लाख मीट्रिक टन एवं मसूर के लिए 6.01 लाख मीट्रिक टन उपार्जन का लक्ष्य है।

तुअर के लिए 1.31 लाख मीट्रिक टन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उपार्जित उपज का भुगतान समय पर किसानों के खातों में सुनिश्चित किया जा रहा है। भंडारण क्षमता में ऐतिहासिक वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की उपज सुरक्षित रहे, इसके लिए खाद्यान्न भंडारण योजना के तहत 3.55 लाख मीट्रिक टन नई भंडारण क्षमता निर्मित की जा चुकी है।

भंडार योजना सामग्री के अंतर्गत 15 लाख मीट्रिक टन क्षमता के आधुनिक गोदाम बनाए जा रहे हैं, जिसमें से 11 लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का पंजीयन पूरा हो गया है। इससे किसान भावांतर में अपनी फसल बेचकर अधिक लाभ ले सकेंगे। डिजिटल नवाचार से स्मार्ट हो रही खेती मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ई-विकास प्रणाली और ई-किसान प्रणाली से किसानों को सभी योजनाओं, मंडी भाव, मौसम और तकनीकी सलाह की जानकारी मोबाइल पर मिल रही है।

01 अप्रैल 2026 से प्रदेश के सभी जिलों में ई-किसान प्रणाली लागू की गई है। किसान रजिस्ट्री के तहत हर किसान को यूनिक आईडी दी जा रही है, जिसमें भूमि और फसल का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड रहेगा। खेत की रजिस्ट्री से प्रत्येक खेत को जियो-टैग किया जा रहा है, जिससे फसल बीमा, नुकसान का आंकलन और ड्रोन से छिड़काव आसान होगा।

प्राकृतिक खेती में मध्यप्रदेश बना मॉडल स्टेट मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर और वैश्विक स्तर पर मध्यप्रदेश प्राकृतिक खेती में अग्रणी है। प्रदेश में 53 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में प्राकृतिक खेती हो रही है और 6 हजार से अधिक क्लस्टर बनाए गए हैं।

राष्ट्रीय स्तरीय आधुनिक खेती प्रणाली के तहत एक हजार से अधिक कृषि ड्रोन संचालक तैयार किए गए हैं। ड्रोन और हेलीकॉप्टर से जैविक कीटनाशकों का छिड़काव कराया जा रहा है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अंकीय कृषि को बढ़ावा देकर उत्पादन लागत घटाई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘कृषक कल्याण वर्ष’ केवल एक साल का अभियान नहीं, बल्कि खेती की दशा और दिशा बदलने का संकल्प है।

रिकॉर्ड उपार्जन से किसान की आमदनी बढ़ेगी और नवाचार से खेती आत्मनिर्भर बनेगी। यही ‘समृद्ध किसान-विकसित मध्यप्रदेश’ की नींव है, जो ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को पूरा करेगी।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें