राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का ग्वालियर विमानतल आगमन पर आत्मीय स्वागत हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु रविवार 21 जून को वायुसेना के विमान से दोपहर 2.40 बजे वायुसेना के विमानतल महाराजपुरा पर पधारीं। उनके साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल भी आए।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का ग्वालियर विमानतल पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल एवं जल संसाधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने राष्ट्रपति को पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्ज मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह एवं महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने भी पुष्प-गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु एवं राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के कूनों के लिये रवाना हुए। विमानतल पर अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव, डीजी होमगार्ड सुश्री प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव, संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी श्री असित यादव, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 22 जून को प्रात: 10.40 बजे हैलीकॉप्टर से श्योपुर के कूनों से वायुमार्ग द्वारा ग्वालियर विमानतल महाराजपुरा आयेंगीं। कुछ देर रुकने के बाद वे वायुसेना के विमान से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगी।