Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?

रामपुरा महाविद्यालय में शिक्षक से अभद्रता पर बवाल: NSUI ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

Author
Mukesh Rathor 13 अप्रैल 2026, 05:51 pm
रामपुरा महाविद्यालय में शिक्षक से अभद्रता पर बवाल: NSUI ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
**रामपुरा स्थित शासकीय महाविद्यालय में हाल ही में हुई एक अनुशासनहीनता की घटना ने शैक्षणिक वातावरण को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, कुछ बाहरी व्यक्तियों एवं छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े लोगों द्वारा बिना अनुमति कॉलेज परिसर में प्रवेश कर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जाकिर हुसैन बोहरा के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और कथित रूप से उन्हें धमकाया गया। यह घटना न केवल एक शिक्षक के सम्मान के खिलाफ है, बल्कि भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा पर भी गंभीर आघात मानी जा रही है। उल्लेखनीय है कि डॉ. बोहरा विद्यार्थियों के हित में अवकाश के दिनों में भी कक्षाएं संचालित कर रहे थे, ताकि छात्रों को परीक्षा की बेहतर तैयारी में सहायता मिल सके। ऐसे समर्पित शिक्षक के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया जा रहा है। घटना के बाद महाविद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ है, वहीं संबंधित प्राध्यापक मानसिक तनाव में बताए जा रहे हैं। मामले को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा सोमिल सोनी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एनएसयूआई ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि इस घटना में शामिल बाहरी तत्वों और संबंधित व्यक्तियों की निष्पक्ष जांच कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके और शिक्षण संस्थानों की गरिमा बनी रहे।**
Ad

ताज़ा खबरें