Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
फैक्ट चेक: क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया? जानिए वायरल पत्र का पूरा सचमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवादजनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आलीराजपुर जिले को हर क्षेत्र में बनाया जाएगा नंबर वन झाबुआ-आलीराजपुर में भी होगी कैबिनेट जनजातीय संस्कृति, प्राकप्रदेश का संपूर्ण जनजातीय अंचल, तीर्थ समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वसहायता समूह की बहनों को प्रदान की 2.10 करोड़ रुपए की ऋण राशि शीघ्र पहुंचेगा जोबट तक नर्मदा जल योजनाओं में हुआ हितलाभ का वितरण 303.34 करोड़ के कार्यों का भूमि-पूमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को जन्मजयंती पर किया नमन | चंद्रशेखर उद्यान से निकाली आजाद प्रेरणा मशाल यात्रा आजाद कुटिया पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलिCJP प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी के आवास में INDIA ब्लॉक की बैठक, बाहर भारी पुलिस बल तैनातमुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाथों सम्मानित होकर खुश हैँ भाभरा के किसान | कहा मदद करने वाली सरकार है मोहन सरकारजिले के पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर रहेगा विशेष फोकसकलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्नखेत में खाद डालते समय गिरी आकाशीय बिजली, 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; सुवासरा बुजुर्ग में पसरा मातम मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगातमध्यप्रदेश पुलिस में विभिन्न श्रेणियों के 9 हजार 662 पदों की एक ही दिन में मंजूरी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों के परिपालन में जारी हुए स्वीकृति आदेश देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस बनाने के संकल्प की दिशा में उठाए गए ठोस कदमआज शाम 6:30 बजे तक कनॉट प्लेस की सभी दुकानें बंद करने का आदेश, CJP ने कहा- सरकार क्या करना चाहती है?जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई,दिव्यांग हितग्राही को मिला स्वरोजगार का साधनयुवा संगम रोजगार एवं स्वरोजगार मेले में 54 युवाओं का प्राथमिक चयन

प्रदेश का संपूर्ण जनजातीय अंचल, तीर्थ समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वसहायता समूह की बहनों को प्रदान की 2.10 करोड़ रुपए की ऋण राशि शीघ्र पहुंचेगा जोबट तक नर्मदा जल योजनाओं में हुआ हितलाभ का वितरण 303.34 करोड़ के कार्यों का भूमि-पू

MPINFO
MP Info 23 जुलाई 2026, 08:15 pm
प्रदेश का संपूर्ण जनजातीय अंचल, तीर्थ समान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वसहायता समूह की बहनों को प्रदान की 2.10 करोड़ रुपए की ऋण राशि शीघ्र पहुंचेगा जोबट तक नर्मदा जल योजनाओं में हुआ हितलाभ का वितरण 303.34 करोड़ के कार्यों का भूमि-पू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के आलीराजपुर सहित पूरे जनजातीय क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है। झाबुआ, आलीराजपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट सहित प्रदेश का संपूर्ण जनजातीय अंचल हमारे लिए एक तीर्थ के समान है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चंद्रशेखर आजाद नगर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वी जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में बलराम कृषि महोत्सव में कहा कि इस धरती के एक जोशीले युवा ने नायक बनकर आजादी के आंदोलन में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए अपने जन्म को सार्थक बनाया।

आलीराजपुर के वीर योद्धा छीतू किराड़, राजा आलिया भील, क्रांति सूर्य टंट्या मामा जैसे अनेक जनजातीय क्रांतिकारियों ने भी स्वतंत्रता आंदोलन में अतुलनीय योगदान दिया। राज्य सरकार इन शहीदों के बलिदान का स्मरण करते हुए आदरांजलि अर्पित करती है। कार्यक्रम में बताया गया कि जोबट में डही नर्मदा पाइप लाइन परियोजना सिंचाई परियोजना पूर्ण हो गई है, जिसका शीघ्र ही लोकार्पण होगा।

इसके फलस्वरूप जोबट तक नर्मदा जल पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर, धार, झाबुआ और बड़वानी के बाद आलीराजपुर जिले में बलराम कृषि महोत्सव हो रहा है। महोत्सव में उन्नत एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले किसानों का सम्मान किया गया, जिससे अन्य किसान भी आधुनिक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित हों।

आलीराजपुर के किसानों ने इस बार कम वर्षा के बाद भी हौसला दिखाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले में हुए अधोसंरचनात्मक विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना के तहत 10 हजार 136 हितग्राहियों को लाभ मिला है और 331 हितग्राहियों को भूखंड प्रदान किए गए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 90 हजार 124 पक्के आवास स्वीकृत किए गए हैं। जिले के 5 लाख 70 हजार 179 हितग्राहियों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को किसान सम्मान निधि, लाड़ली बहना योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी मिल रहा है।

राज्य सरकार लाड़ली बहनों और युवाओं के कल्याण के लिए संकल्पित है। लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की सौगात मिलती है। सीमा पर जवान और खेतों में किसान का योगदान महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे लिए सीमा पर जवान और खेतों में किसान दोनों का परिश्रम बराबर है।

दोनों का महत्वपूर्ण योगदान है। कृषक कल्याण वर्ष 2026 में किसानों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देशभर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की सौगात दी है। आलीराजपुर के 47 हजार 852 किसानों को अब तक फसल बीमा का लाभ मिल चुका है।

खेती के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध करवाने के लिए नई परियोजनाओं पर काम जारी है। डेयरी क्षेत्र में आदर्श राज्य गुजरात की तर्ज पर मप्र में प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की समृद्धि और उनकी आय बढ़ाने के लिए पशुपालन और दूध के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जिस प्रकार अमूल के माध्यम से डेयरी क्षेत्र में आदर्श राज्य गुजरात में दूध उत्पादन हो रहा है। उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए राज्य शासन ने गोपालन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना की शुरुआत की है, जिसमें उन्नत नस्ल की 25 गोमाताओं के साथ डेयरी शुरू करने पर 10 लाख रुपए तक के अनुदान का प्रावधान किया गया है।

मध्यप्रदेश किसान भाइयों की सभी प्रकार से चिंता करने वाला अग्रणी राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आह्वान किया कि किसान भाई प्राकृतिक खेती अपनाएं। लोकार्पण, भूमि-पूजन और प्रमुख घोषणाएं : रानी काजल माता लोक बनाया जायेगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आलीराजपुर को लगभग 357 करोड़ रुपए लागत के 271 विकास कार्यों की सौगात मिली है।

इसमें भाभरा विकासखंड में 120 करोड़ लागत की 64 सड़कें और कड़वानिया में 22 करोड़ के सांदीपनि विद्यालय शामिल है। कोंडवा सिंचाई परियोजना से किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाभरा में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को समर्पित विशाल पार्क बनेगा।

रानी काजल माता लोक बनाया जाएगा। कन्या छात्रावासों में आवास सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आलीराजपुर जिले में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के उद्देश्य से डही उद्वहन सिंचाई योजना के अंतर्गत लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नर्मदा पाइपलाइन परियोजना का लोकार्पण इसी वर्ष दीपावली तक किया जाएगा,जिससे किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि सोंडवा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के माध्यम से लगभग 70 हजार किसानों के 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और परियोजना का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सदैव किसानों के हित में कार्य कर रही है।

युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की मेडिकल कॉलेज की फीस का वहन राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना, विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल, गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बलराम कृषि महोत्सव के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता, सकारात्मक संदेशों के प्रसार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जिले के सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का सम्मान किया।

यूसीसी विधेयक सभी के हित में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी नागरिकों के हित में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पारित करवाया है। हमारे लिए सभी धर्मों के नागरिक समान हैं। जनजातीय परंपराओं का सम्मान करते हुए जनजातीय वर्ग को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा गया है।

प्रदर्शनी का अवलोकन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मत्स्य विभाग की सीप कल्टीवेशन संबंधी प्रदर्शनी को विशेष रुचि से देखा, जो आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही कृषि विभाग, आयुष विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मोटे अनाज (श्रीअन्न) से तैयार पौष्टिक एवं पारंपरिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने विभागों के नवाचारों एवं प्रदर्शित गतिविधियों की सराहना करते हुए संबंधित अधिकारियों और हितग्राहियों का उत्साहवर्धन किया। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव जन-जन की भावनाओं का सम्मान करने वाले संवेदनशील जननेता हैं।

खराब मौसम होने के कारण से हवाई यात्रा संभव नहीं थी, फिर भी मुख्यमंत्री ने जनता से किया अपना वादा निभाते हुए सड़क मार्ग से लंबी यात्रा तय की और आलीराजपुर पहुँचकर कार्यक्रम में सहभागिता की। मंत्री श्री चौहान ने कहा कि आलीराजपुर की जनता ने मुख्यमंत्री जी से जो भी माँगा, वह सब मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा की गई घोषणाओं और क्षेत्र में नर्मदा जल पहुँचने से किसानों के खेत समृद्ध होंगे और आलीराजपुर की तकदीर और तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती अनीता चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया? जानिए वायरल पत्र का पूरा सच
राष्ट्रीय

फैक्ट चेक: क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया? जानिए वायरल पत्र का पूरा सच

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आलीराजपुर जिले को हर क्षेत्र में बनाया जाएगा नंबर वन झाबुआ-आलीराजपुर में भी होगी कैबिनेट जनजातीय संस्कृति, प्राक
मध्यप्रदेश

जनजातीय युवाओं की प्रतिभा, लोक कलाओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए तैयार की जाएंगी विशेष योजनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | आलीराजपुर जिले को हर क्षेत्र में बनाया जाएगा नंबर वन झाबुआ-आलीराजपुर में भी होगी कैबिनेट जनजातीय संस्कृति, प्राक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को जन्मजयंती पर किया नमन | चंद्रशेखर उद्यान से निकाली आजाद प्रेरणा मशाल यात्रा आजाद कुटिया पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को जन्मजयंती पर किया नमन | चंद्रशेखर उद्यान से निकाली आजाद प्रेरणा मशाल यात्रा आजाद कुटिया पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

CJP प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी के आवास में INDIA ब्लॉक की बैठक, बाहर भारी पुलिस बल तैनात
राष्ट्रीय

CJP प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी के आवास में INDIA ब्लॉक की बैठक, बाहर भारी पुलिस बल तैनात