मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी रामकृष्ण ने आध्यात्मिक चेतना और सेवा का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार सद्भाव, करुणा और आत्मिक उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने की सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।
Source:MP Info