Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
कार मिली, सवार गायब... रामबन में आखिर कौन थे नाके से भागने वाले संदिग्ध लोग?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया प्रशिक्षु बेटियों से संवाद | प्रशिक्षण और योजनाओं की जानकारी ली प्रशिक्षु छात्राएं आत्मविश्वास को बनाये रखे : मुख्यमंत्री डॉ. यादवप्रत्येक शुक्रवार को दौरे पर रहेंगे अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का मैदानी स्तर पर लेंगे जायजा सुशासन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा जन विश्वास अभियान सरकार के कामकाज को जमीन पर लाने और सुशासन स्थापित हथकरघा, हमारी समृद्धशाली सांस्कृतिक विरासत, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व पर दी बधाईVideo : पंजाब कांग्रेस की बैठक में भूपेश बघेल का विरोध, लगे 'गो बैक' के नारेक्या आसमान में भारत का होगा 'पावर अप' ? 114 राफेल जेट बेचने को तैयार फ्रांसमौसम : बंगाल-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें और किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादलमानसून का रौद्र रूप: पहाड़ों से मैदान तक भारी बारिश की 7 तस्वीरेंउत्तराखंड में बारिश का कहर! चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही गंगा, ऋषिकेश के घाट खाली कराए गएमुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू | स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्GST-ITC धोखाधड़ी मामले में कोलकाता से 3 आरोपी गिरफ्तार, असम STF ने कोलकाता ने की कार्रवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की सौजन्य भेंट | लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चानीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ आज मनासा सेआतंकवादी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचारी कहां मिलेंगे...राज्यसभा में BJP सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया प्रशिक्षु बेटियों से संवाद | प्रशिक्षण और योजनाओं की जानकारी ली प्रशिक्षु छात्राएं आत्मविश्वास को बनाये रखे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MPINFO
MP Info 07 अगस्त 2026, 01:25 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया प्रशिक्षु बेटियों से संवाद | प्रशिक्षण और योजनाओं की जानकारी ली प्रशिक्षु छात्राएं आत्मविश्वास को बनाये रखे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास देश की युवा शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षु छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें, तकनीकी दक्षता के साथ अपनी जड़ों और खेती से भी जुड़े रहें।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु छात्राओं से संवाद कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह, सांसद श्री विवेक बंटी साहू, मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल, कमिश्नर श्री धनंजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्थान की विभिन्न प्रयोगशालाओं का अवलोकन करते हुए प्रशिक्षु छात्राओं से उनके प्रशिक्षण, भविष्य की योजनाओं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से प्राप्त हो रहे लाभ के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मैकेनिकल लैब में उन्होंने सीआरडीआई फोर-स्ट्रोक डीजल इंजन के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा लेथ मशीन पर दक्षता के साथ कार्य कर रही छात्राओं की विशेष रूप से सराहना की।

फिटर ट्रेड की प्रशिक्षु सुषमा उइके ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके माता-पिता कृषि कार्य से जुड़े हैं और वह तकनीकी प्रशिक्षण लेकर इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती हैं। छात्रा के आत्मविश्वास से प्रभावित मुख्यमंत्री ने कहा “इसी आत्मविश्वास को बनाए रखिए।

तकनीकी कौशल के साथ खेती से भी जुड़े रहिए। मेरे पिता ने भी हमेशा मुझे खेती से जुड़े रहने की सीख दी थी। संवाद के दौरान प्रशिक्षु राधा उड़के ने बताया कि वह प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई तकनीकों का उपयोग खेती-किसानी में भी करेंगी तथा भविष्य में अपना स्वयं का टेक्निशियन मशीन और हार्डवेयर वर्कशॉप स्थापित करना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री ने उनके संकल्प की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षुओं से शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में भी जानकारी ली। प्रशिक्षु मीना करवेती ने आत्मविश्वास के साथ 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना' तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि उन्हें बाइंडिंग, पंखा मरम्मत, वायरिंग तथा मशीन पार्ट्स को जोड़ने जैसे तकनीकी कार्यों में दक्षता प्राप्त है और वे सभी कार्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करते हुए करती हैं। प्रशिक्षुओं के उत्साह और प्रतिबद्धता से अभिभूत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी केवल अपना जीवन बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने कौशल और ज्ञान से समाज तथा अन्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की भी है।

संस्थान में नवाचार की उत्कृष्ट मिसाल भी देखने को मिली। फिटर ट्रेड के प्रशिक्षुओं ने ‘वेस्ट टू आर्ट’ की अवधारणा पर तैयार आकर्षक गिटार तथा वेस्ट से निर्मित तोप मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने इन रचनात्मक प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि नवाचार और तकनीकी कौशल का ऐसा समन्वय युवाओं की प्रतिभा और सृजनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस अवसर पर संस्थान की प्रवेश विवरणिका भी मुख्यमंत्री को भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु छात्राओं के साथ सामूहिक छायाचित्र भी खिंचवाया, जिससे छात्राओं का उत्साह दोगुना हो गया। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संस्थान परिसर में मलबरी (शहतूत) का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

कार मिली, सवार गायब... रामबन में आखिर कौन थे नाके से भागने वाले संदिग्ध लोग?
राष्ट्रीय

कार मिली, सवार गायब... रामबन में आखिर कौन थे नाके से भागने वाले संदिग्ध लोग?

प्रत्येक शुक्रवार को दौरे पर रहेंगे अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का मैदानी स्तर पर लेंगे जायजा सुशासन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा जन विश्वास अभियान सरकार के कामकाज को जमीन पर लाने और सुशासन स्थापित
मध्यप्रदेश

प्रत्येक शुक्रवार को दौरे पर रहेंगे अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का मैदानी स्तर पर लेंगे जायजा सुशासन की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा जन विश्वास अभियान सरकार के कामकाज को जमीन पर लाने और सुशासन स्थापित

हथकरघा, हमारी समृद्धशाली सांस्कृतिक विरासत, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

हथकरघा, हमारी समृद्धशाली सांस्कृतिक विरासत, कौशल और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस की दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व पर दी बधाई
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु हरकिशन साहिब के प्रकाश पर्व पर दी बधाई

Video : पंजाब कांग्रेस की बैठक में भूपेश बघेल का विरोध, लगे 'गो बैक' के नारे
राष्ट्रीय

Video : पंजाब कांग्रेस की बैठक में भूपेश बघेल का विरोध, लगे 'गो बैक' के नारे