मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैरा शूटर श्री राहुल शर्मा को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्बिया के नोवी साद में आयोजित वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप 2026 की पी5-10एम एयर पिस्टल स्टेंडर्ड (एसएच1) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर पैरा शूटर श्री राहुल शर्मा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री राहुल ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर समस्त देशवासियों का गौरव बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि श्री राहुल शर्मा की यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी प्रतिभा, परिश्रम और अटूट संकल्प का परिचायक है।
Source:MP Info