Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
राम मंदिर दान पात्र विवाद: एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठितमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश | जुलाई माह में होगी कलेक्टर्स- एसपी कॉन्फ्रेंस 15 अगस्त को जिलों के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रस्तुत करेंगे जिले की उपलब्धियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ज्ञान भारतम् मिशन में हो रहा है पाण्डुलिपियों का डिजिटल संरक्षण मठ, मंदिर, संस्थाएं और निजी संग्रहणकर्ता, ज्ञान परम्परा के संरक्षण में सहयोग दें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय मिशन केमुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित | केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि का होगा अंतरणसीएम योगी बोले- अब यूपी के लोग बाहर नहीं जाएंगे, विदेशी यहां आकर करेंगे चाकरीगिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सहभागिता के लिए इच्छुक नागरिक टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करें-भादवामाता में चार करोड़ से अधिक लागत के विभिन्‍न पांच निर्माण कार्य प्रस्‍तावितसमान नागरिक संहिता पर जनसामान्य के सुझावों के अनुसार किया जाएगा नीति निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बेहतर नीति निर्माण के लिए बेहतर जनभागीदारी आवश्यक प्रदेशवासी, अधिक से अधिक संख्या में दें सुझाव शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी समान नागरिक संहिता के संबंध मेनागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखना पुलिस का पहला कर्तव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश पुलिस ने ढाई साल के कार्यकाल में हासिल कीं कई ऐतिहासिक उपलब्धियां नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर सुशासन की मिसाल पेश करने वाला मध्यप्रदेINDIA गठबंधन में बढ़ी तल्खी! लेफ्ट ने पूछा- राहुल गांधी पीएम मोदी को लगा सकते हैं गले, तो पिनराई विजयन को क्यों नहीं?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहु-स्तरीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने की भेंटनगर पंचायत सिंगोली की सफाई व्यवस्था की पोल गांधीसागर जलाशय में 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाईजोरहाट विमान हादसा: वायुसेना का AN-32 क्रैश, 5 जवानों ने गंवाई जान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में नवीन वक़्फ़ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड को मिली कानूनी और प्रशासनिक मजबूती | वक़्फ़ संशोधन अधिनियम से बदली म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड की तकदीर और तस्वीर नवीन अधिनियम से हुए परिवर्तनकारी कार्यों ने सम

MPINFO
MP Info 24 मई 2026, 08:00 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में नवीन वक़्फ़ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड को मिली कानूनी और प्रशासनिक मजबूती | वक़्फ़ संशोधन अधिनियम से बदली म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड की तकदीर और तस्वीर नवीन अधिनियम से हुए परिवर्तनकारी कार्यों ने सम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड ने नवीन वक़्फ़ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से वक़्फ़ संपत्तियों के संरक्षण, पारदर्शी प्रबंधन और जनहित में उनका उपयोग सुनिश्चित करने के लिए ऐतिहासिक और प्रभावी कार्रवाई की है। वक़्फ़ बोर्ड की संपत्तियों से वर्षों से अवैध कब्जाधारियों को हटाया गया और भौतिक सत्यापन के बाद जरुरतमंद लोगों को संपत्ति के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया गया।

वक़्फ़ बोर्ड की आय कैसे बड़े इस पर अन्य राज्यों की वफ्फ समितियां से चर्चा कर, राजस्व बढ़ाने के लिए कार्य किया गया। भारत सरकार द्वारा वक़्फ़ संपतियों का लेखा-जोखा उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने में म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड ने देश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

परिणामस्वरूप म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड को स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया। नवीन वक्फ अधिनियम के बाद समाज के बेटा-बेटियों के लिए खुली हैं नई राहें म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने बताया कि देश में वक़्फ़ संशोधन कानून लागू होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड ने कानून के मंशानुरूप कई समाजिक परिवर्तनकारी कार्यों को आगे बढ़ाते हुए समाज को नई दिशा दी है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री की इच्छा शक्ति के परिणामस्वरूप 1552 बेटा-बेटियों को ड्रॉप आउट होने से बचाया गया। वे आगे की पढ़ाई जारी रख सकें, इसके लिए समुचित रुप से आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी की गई, नवीन वक्फ अधिनियम के बाद समाज के बेटा-बेटियों के लिए नई राहें खुली है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल जिले के 849 मेधावी बेटा-बेटियों को स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित करेंगे। यह शुरुआत है, वक़्फ़ बोर्ड मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में इस तरह बेटा-बेटियों को स्कॉलरशिप देकर सम्मानित करेगा। मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड द्वारा 'पढ़ो पढ़ाओ - राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनों' जैसे नवाचार की चर्चा के बाद मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड की योजनाओं और कार्य करने की शैली को समझने के लिए अनेक राज्यों द्वारा अपने अधिकारी- कर्मचारियों को मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड के कार्यालय में भेजा जा रहा है।

वक़्फ़ संपत्तियां स्वच्छ और जवाबदेह प्रबंधन को सौंपने के लिए उठाए गए निर्णायक कदम मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशन में नवीन वक़्फ़ अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड को कानूनी एवं प्रशासनिक मजबूती प्राप्त हुई। वक़्फ़ माफियाओं, दागदार प्रबंधकों और अवैध कब्जाधारियों के विरुद्ध कठोर अभियान चलाया गया।

वक़्फ़ संपत्तियों को दागदार हाथों से मुक्त कर स्वच्छ और जवाबदेह प्रबंधन को सौंपने की दिशा में निर्णायक कदम उठाए गए। समानांतर वक़्फ़ बोर्ड चलाकर वक़्फ़ संपत्तियों को हानि पहुँचाने वाले तत्वों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की गई। वक़्फ़ को हानि पहुँचाने वाले प्रबंधकों के विरुद्ध कुल 41 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली के लिए आरआरसी/वसूली नोटिस जारी किए गए और वसूली की कार्यवाही भी की गई।

इस क्रम में वक़्फ़ यतीमखाना शाहजहांनी, भोपाल के प्रबंधक को 28 करोड़ 96 लाख रुपये का वसूली नोटिस जारी किया गया, जो देश के वक़्फ़ इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा वसूली नोटिस माना जा रहा है। वक़्फ़ मदर गेट उज्जैन के प्रबंधन के विरुद्ध 7 करोड़ 21 लाख रुपये की वसूली के लिए कार्रवाई की गई।

वक़्फ़ जामा मस्जिद, बीना बजरिया सागर के प्रबंधकों के विरुद्ध 1 करोड़ 84 लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी कर कार्यवाही की गई। वक़्फ़ बड़वाली चौकी, इंदौर प्रकरण में 1 करोड़ 24 लाख रुपये की वसूली की कार्रवाई की गई। इसी क्रम में वक़्फ़ हिंदू अनाथालय, भोपाल के प्रबंधन पर 1 करोड़ 5 लाख रुपये की वसूली के लिए आरआरसी जारी की गई।

वक़्फ़ अंजुमन इस्लामिया, जबलपुर के पूर्व अध्यक्ष प्यारे साहब द्वारा वक़्फ़ को पहुँचाई गई 81 लाख 43 हजार रुपये की हानि की वसूली के लिए भी नोटिस जारी किया गया। इन कार्यवाहियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नवीन वक़्फ़ बोर्ड वक़्फ़ संपत्तियों की सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

वक़्फ़ को हानि पहुँचाने वाले किसी भी व्यक्ति, माफिया या दागदार प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी है। अब सभी वक़्फ़ संपत्तियां दर्ज है ऑनलाइन केन्द्र सरकार द्वारा नये संशोधन कानून से वक़्फ़ संपतियों पर बैठे कब्जाधारियों को भी सोचने पर मजबूर होना पड़ा है।

सभी संपत्तियां ऑनलाइन दर्ज है, इस कारण कहीं कोई गड़बड़ी नहीं कर सकता, इस बात की दहशत भी वक़्फ़ माफियाओं में देखने को मिली है। वक़्फ़ संपतियों के डिजिटलीकरण के परिणामस्वरूप पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित हुई है। इससे अनैतिक गतिविधियां करने वाले हतोत्साहित हुए।

कृषि भूमियों की समय पर नीलामी की गई, जिससे राजस्व में वृद्धि हुई और इनका परिणाम आज सबसे सामने है। समाज के हर वर्ग में इसकी सराहना हो रही है। म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड के इतिहास में पहली बार हुआ पौधरोपण का निर्णय म.प्र. वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने बताया कि इस वर्ष मध्यप्रदेश वक़्फ़ बोर्ड के इतिहास में पहली बार यह निर्णय लिया गया है कि वक़्फ़ बोर्ड की निगरानी में पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में वक़्फ़ बोर्ड की जमीनों पर पांच लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

समाज के हर वर्ग और प्रत्येक व्यक्ति से अपने पूर्वजों के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाने का अनुरोध किया जा रहा है। पौध-रोपण के बाद उनकी सही देखभाल के लिए जिलेवार जिम्मेदारी तय की जाएगी और अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

राम मंदिर दान पात्र विवाद: एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठित
राष्ट्रीय

राम मंदिर दान पात्र विवाद: एक्शन में योगी सरकार, जांच के लिए 3 सदस्यीय SIT गठित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश | जुलाई माह में होगी कलेक्टर्स- एसपी कॉन्फ्रेंस 15 अगस्त को जिलों के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रस्तुत करेंगे जिले की उपलब्धियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश | जुलाई माह में होगी कलेक्टर्स- एसपी कॉन्फ्रेंस 15 अगस्त को जिलों के कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रस्तुत करेंगे जिले की उपलब्धियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स

घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ज्ञान भारतम् मिशन में हो रहा है पाण्डुलिपियों का डिजिटल संरक्षण मठ, मंदिर, संस्थाएं और निजी संग्रहणकर्ता, ज्ञान परम्परा के संरक्षण में सहयोग दें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय मिशन के
मध्यप्रदेश

घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ज्ञान भारतम् मिशन में हो रहा है पाण्डुलिपियों का डिजिटल संरक्षण मठ, मंदिर, संस्थाएं और निजी संग्रहणकर्ता, ज्ञान परम्परा के संरक्षण में सहयोग दें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय मिशन के

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित | केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि का होगा अंतरण
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित | केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि का होगा अंतरण

सीएम योगी बोले- अब यूपी के लोग बाहर नहीं जाएंगे, विदेशी यहां आकर करेंगे चाकरी
राष्ट्रीय

सीएम योगी बोले- अब यूपी के लोग बाहर नहीं जाएंगे, विदेशी यहां आकर करेंगे चाकरी