Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
ममता बनर्जी ने हार के बाद बदला फेसबुक और ‘एक्स’ का बायो, इस्तीफे से इनकार के बीच सामने आया नया परिचयजावद शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, समोसा-कचौरी प्रतिष्ठानों व सब्जी-फल विक्रेताओं की जांचमेले और उत्सव होते हैं मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता के आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रजत जयंती वर्ष में सजा मालवा उत्सव मुख्यमंत्री ने की आयोजकों को 5 लाख रुपये देने की घोषणादिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारीमध्यप्रदेश बना गिद्ध संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र | हलाली डैम से उज्बेकिस्तान तक 3000 किलोमीटर से अधिक की भरी उड़ानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन्नत अग्नि मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाईकोलकाता पुलिस ने ममता-अभिषेक को किया Unfollow, मोदी और शाह को फॉलो करने लगा ‘लाल बाजार’मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को 1189 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का करेंगे भूमि-पूजन एवं लोकार्पण | गुना जिले को देंगे विकास की नई सौगातप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- IV एवं पीएम जनमन योजना का भैरूंदा में होगा राज्य स्तरीय शुभारंभ | मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री करेंगे शुभारंभ प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये से 2117 कि.मी. लंबी 963 सड़कों का होगा निर्माण सीहोर जिले में 165 करोड़ रूपयेग्राम उचेड में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजितMIRV तकनीक से लैस एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का किया गया सफल परीक्षण, सैन्य क्षमता में हुई वृद्धिपश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का हुआ शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में की सहभागिता प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री सुवेन्दु अधिकारी को दी बधाईतमिलनाडु में किंगमेकर की भूमिका में VCK, शनिवार शाम खोलेगी अपना पत्ता ; उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर नजर//खण्डन/स्पष्टीकरण//मनासा के ग्राम चौकड़ी में उपार्जन केंद्र बंद होने संबंधी समाचार का स्पष्टीकरण।//खण्डन/स्पष्टीकरण//हरहरी वेयरहाउस (मनासा) उपार्जन केंद्र पर किसानों की भीड़ एवं तौल में देरी संबंधी समाचार का खंडन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में की सहभागिता | पारणोत्सव में मुख्यमंत्री का उपवास, संस्कार और सेवा का संगम का संदेश मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, किए दर्शन

MPINFO
MP Info 19 अप्रैल 2026, 09:50 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मोहनखेड़ा महातीर्थ में आदिराज पारणा महोत्सव में की सहभागिता | पारणोत्सव में मुख्यमंत्री का उपवास, संस्कार और सेवा का संगम का संदेश मोहनखेड़ा महातीर्थ पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, किए दर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अनेक योनियों के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है, जो पंचतत्वों से निर्मित है। इस शरीर को संस्कारित करने के लिए उपवास एक श्रेष्ठ माध्यम है। आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पारणोत्सव के माध्यम से इस जीवन को पुण्य संचयन से जोड़ने का यह अवसर अत्यंत पावन और कल्याणकारी है।

ऐसे उत्सवों में सहभागिता से मानव जीवन धन्य हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मोहनखेड़ा महातीर्थ में आयोजित आदिराज पारणा महोत्सव (वर्षीतप पारणा महोत्सव) में यह बात कही। आदिराज पारणा महोत्सव (वर्षीतप पारणा महोत्सव) का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की पावन निश्रा में संपन्न हुआ।

आयोजन के दौरान 550 से अधिक तपस्वियों का पारणा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे चराचर जगत में सूर्य ऊर्जा का संचार करता है, उसी प्रकार मानव जीवन में गुरुदेव सूर्य के समान मार्गदर्शक होते हैं।

जीवन में अनेक प्रकार के भटकाव आते हैं, किन्तु अच्छे और बुरे का अंतर समझाने का कार्य गुरुदेव ही करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुदेव आचार्य श्री राजेन्द्र सूरी जी महाराज के आशीर्वाद से ही सरकार भौतिक विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि मानव अपने संस्कारों को न भूले और आदिकाल से चली आ रही सनातन संस्कृति से जुड़ा रहे। जीवन में पाने से अधिक आनंद देने में है, इसी उद्देश्य के साथ सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय अंचल में गुरुदेव के आगमन से नई चेतना का संचार हो रहा है।

गुरुदेव के इंदौर में चातुर्मास आगमन पर राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही, उनके आशीर्वाद से शासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन स्तर पर सामाजिक चेतना के विकास के लिये अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

गौशालाओं में प्रति गाय अनुदान राशि 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये की गई है। दुग्ध उत्पादन और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार और उनके उत्थान के लिए सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसिद्ध मोहनखेड़ा महातीर्थ में पहुंचकर विधिवत पूजन-अर्चन कर दर्शन किए।

गच्छाधिपति पूज्य श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब मानव के मन में धर्म का अंश जागृत होता है, तभी वह इस प्रकार के पुण्य आयोजनों में सहभागी बनता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आगमन पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश सेवा के लक्ष्य को लेकर निरंतर आगे बढ़ें, उनका आशीर्वाद सदैव साथ है।

इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विरासत के गौरव को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ-साथ किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग के कल्याण हेतु सतत कार्य कर रही है।

आदिराज पारणा महोत्सव आदिराज पारणा महोत्सव जैन धर्म का एक प्रमुख एवं पवित्र आध्यात्मिक आयोजन है, जो प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव (आदिनाथ) की तपस्या की स्मृति में मनाया जाता है। जैन परंपरा के अनुसार, भगवान ऋषभदेव ने 400 दिन की कठोर वर्षीतप साधना पूर्ण करने के उपरांत अक्षय तृतीया के दिन हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस कुमार के हाथ से गन्ने के रस (इक्षुरस) से पारणा किया था।

इसी ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा के निर्वहन में प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर वर्षीतप करने वाले तपस्वियों का पारणा कराया जाता है, जो आत्मसंयम, त्याग और तपस्या की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री वेलसिंह भूरिया, ट्रस्ट अध्यक्ष श्री सूर्य प्रकाश भंडारी, जैन संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश तांतेड, जैन संघ के प्रमुख श्री महेंद्र व्होरा, ट्रस्ट सचिव श्री मुकेश जैन, नवयुवक परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश छाजेड़ उपस्थित रहे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

ममता बनर्जी ने हार के बाद बदला फेसबुक और ‘एक्स’ का बायो, इस्तीफे से इनकार के बीच सामने आया नया परिचय
राष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने हार के बाद बदला फेसबुक और ‘एक्स’ का बायो, इस्तीफे से इनकार के बीच सामने आया नया परिचय

जावद शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, समोसा-कचौरी प्रतिष्ठानों व सब्जी-फल विक्रेताओं की जांच
नीमच

जावद शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, समोसा-कचौरी प्रतिष्ठानों व सब्जी-फल विक्रेताओं की जांच

मेले और उत्सव होते हैं मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता के आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रजत जयंती वर्ष में सजा मालवा उत्सव मुख्यमंत्री ने की आयोजकों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा
मध्यप्रदेश

मेले और उत्सव होते हैं मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता के आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रजत जयंती वर्ष में सजा मालवा उत्सव मुख्यमंत्री ने की आयोजकों को 5 लाख रुपये देने की घोषणा

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश बना गिद्ध संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र | हलाली डैम से उज्बेकिस्तान तक 3000 किलोमीटर से अधिक की भरी उड़ान
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश बना गिद्ध संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय केंद्र | हलाली डैम से उज्बेकिस्तान तक 3000 किलोमीटर से अधिक की भरी उड़ान