Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video : पंजाब कांग्रेस की बैठक में भूपेश बघेल का विरोध, लगे 'गो बैक' के नारेक्या आसमान में भारत का होगा 'पावर अप' ? 114 राफेल जेट बेचने को तैयार फ्रांसमौसम : बंगाल-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें और किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादलमानसून का रौद्र रूप: पहाड़ों से मैदान तक भारी बारिश की 7 तस्वीरेंउत्तराखंड में बारिश का कहर! चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही गंगा, ऋषिकेश के घाट खाली कराए गएमुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू | स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्GST-ITC धोखाधड़ी मामले में कोलकाता से 3 आरोपी गिरफ्तार, असम STF ने कोलकाता ने की कार्रवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की सौजन्य भेंट | लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चानीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ आज मनासा सेआतंकवादी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचारी कहां मिलेंगे...राज्यसभा में BJP सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारेकलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशपशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्नशैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध जिलेभर में संयुक्त अभियानजिला न्यायालय नीमच में चिकित्सा कक्ष का किया गया शुभारंभबिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर प्रकरण दर्ज

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला फुटबॉल टीम को दी बधाई | एसएएफएफ वुमेन चैपिंयनशिप-2026 में भारत ने बांग्लादेश को दी शिकस्त

MPINFO
MP Info 07 जून 2026, 04:15 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला फुटबॉल टीम को दी बधाई | एसएएफएफ वुमेन चैपिंयनशिप-2026 में भारत ने बांग्लादेश को दी शिकस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप-2026 जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह शानदार विजय भारत की बेटियों के साहस, प्रतिभा और टीम भावना का प्रतीक है। भारतीय टीम की यह सफलता खेल जगत में प्रेरणा का नया अध्याय लिखेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय महिला फुटबॉल खिलाड़ियों ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। पूरी टीम हार्दिक बधाई की पात्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। उल्लेखनीय है कि गोवा राज्य के मडगांव में 25 मई से 6 जून की अवधि में हुई इस चैम्पियनशिप में भारत की सफलता पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय महिला खिलाड़ियों को बधाई दी है।

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने 18 गोल करने की उपलब्धि भी हासिल की है। अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की चहुँओर प्रशंसा हो रही है।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें