Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्तावदुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 कDurga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछली

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे व्यापार एवं निवेश फोरम का शुभारंभ | भारत-लैटिन अमेरिका, कैरेबियन व्यापार एवं निवेश फोरम 2026 में जुटेंगे 15 देशों के राजनयिक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि व्यापार, निवेश और औद्योगिक साझेदारी को नई दिशा देने का मंच बनेगा फोरम

MPINFO
MP Info 05 जून 2026, 08:45 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे व्यापार एवं निवेश फोरम का शुभारंभ | भारत-लैटिन अमेरिका, कैरेबियन व्यापार एवं निवेश फोरम 2026 में जुटेंगे 15 देशों के राजनयिक और उद्योग जगत के प्रतिनिधि व्यापार, निवेश और औद्योगिक साझेदारी को नई दिशा देने का मंच बनेगा फोरम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन्दौर में शनिवार 6 जून को भारत लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन (एलएसी) व्यापार एवं निवेश फोरम-2026 का शुभारंभ करेंगे। फोरम में लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन क्षेत्र के 15 देशों के राजदूत, राजनयिक प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और निवेशक शामिल होंगे।

कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और एलएसी देशों के बीच व्यापार एवं निवेश संबंधों को मजबूत करना और सहयोग के नए अवसरों को बढ़ावा देना है। फोरम में आयोजित विभिन्न सत्रों में व्यापार एवं निवेश अवसरों, विनिर्माण क्षेत्र और सेवा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े सत्र में फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्रों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, सेवा क्षेत्र के सत्र में सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन, फिनटेक और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को रेखांकित किया जाएगा।

कार्यक्रम में निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के बीच बी2बी एवं बी2जी बैठकें भी आयोजित होंगी। मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर भारत-लैटिन अमेरिका एवं कैरेबियन व्यापार एवं निवेश फोरम 2026 मध्यप्रदेश की औद्योगिक और आर्थिक क्षमताओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

फोरम के माध्यम से राज्य में उपलब्ध निवेश-अनुकूल वातावरण, विकसित औद्योगिक अधोसंरचना और विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह आयोजन मध्यप्रदेश और एलएसी देशों के बीच व्यापारिक संपर्क बढ़ाने, नए निवेश आकर्षित करने और उद्योगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच के अवसर सृजित करने में सहायक होगा।

फोरम से फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, पर्यटन और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग एवं निवेश की संभावनाओं को बल मिलेगा। इससे मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में ग्रुलैक के प्रमुख का विशेष उद्बोधन होगा और भारत-एलएसी व्यापार एवं निवेश सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष मंच का शुभारंभ किया जाएगा।

विभिन्न देशों के राजनयिक प्रतिनिधि अपने-अपने देशों में उपलब्ध निवेश और व्यापारिक संभावनाओं की जानकारी भी साझा करेंगे।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें