Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद होटल में डांस करते दिखे CJP नेता, वायरल VIDEO पर मचा बवालसीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया: शहीदों को श्रद्धांजलि, 8,888 पौधों का रोपण और राष्ट्रसेवा का संकल्पसीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 88वां स्थापना दिवसप्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाईखरीफ फसलों का निरीक्षण कर कृषि अधिकारियों ने किसानों को किया जागरूकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाईपुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट और जागरूकता कार्यक्रमों से दिया नशामुक्ति का संदेशयूथ कांग्रेस का दावा, छात्रों को जबरन उठा रही है पुलिस; FIR की सूची जारी कर बोला हमलामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को दी बधाई | शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को मिले दो पदककोलकाता हिंसा का विरोध : भाजपा ने निकाली 2 रैलियां, कहा- आंदोलन को था इसलामी कट्टरपंथियों का समर्थनप्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाईमुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित | प्रत्येक हितग्राही किसान के खाते में पहुंचे एकमुश्त चार हजार रूपए किसानों को वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का जरिया है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉसीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर आरटीसी नीमच में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभाग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई एवं बकरी पालन के नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभआयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट | नर्मदा परियोजनाओं संबंधी मुद्दों पर हुई उच्चस्तरीय बैठक

MPINFO
MP Info 07 जुलाई 2026, 09:00 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह सहित अन्य केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट | नर्मदा परियोजनाओं संबंधी मुद्दों पर हुई उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो दिवसीय नई दिल्ली भ्रमण में मध्यप्रदेश के हितों से संबंधित विषयों पर विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट एवं चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्रीगण को पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह भेंट किये।

नर्मदा परियोजनाओं के लंबित मुद्दों पर उच्च स्तरीय बैठक केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल के अतिरिक्त अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से नर्मदा परियोजनाओं के लंबित मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी हिस्सा लिया। बैठक में नर्मदा परियोजनाओं से संबंधित अंतर्राज्यीय मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।

परियोजनाओं के कार्यों की गति को तीव्र करने के संबंध में भी चर्चा हुई। अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भेंट मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से पृथक-पृथक भेंट कर मध्यप्रदेश के हितों से संबंधित चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों से भी अलग-अलग मुलाकातों में अंतर्राज्यीय परियोजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बातचीत की।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें