Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय का बयान, कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहींNEET पेपर लीक मामले पर NTA का एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्तयुवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 10 हजार हो जाएंगी मेडिकल कॉलेज की सीट्सदो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारीNEET विवाद: तीन मांगें... दो घंटे की बैठक, सीजेपी का दावा- मुआवजा-FIR पर सरकार नरमसंतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर संतों का प्राप्त किया आशीर्वादशिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहालयुवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 210 करोड़ राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना में पर्यटन बढ़ाक्या है अमेरिका का नया फोर्स्ड लेबर टैरिफ, जानिए भारत पर 10% टैक्स से आपकी जेब पर क्या होगा असर?सर्पदंश से मृत व्यक्ति के आश्रित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतसी.आई.एस.एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवकेन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव100 बिस्तरीय अस्पताल की सौगात पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक अनिरुद्ध मारू का किया भव्य स्वागत, जताया आभारआईटीआई नीमच में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं

MPINFO
MP Info 04 जुलाई 2026, 07:20 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस की सभी नागरिकों, विशेष रूप से सहकारी समितियों के सदस्यों और सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारीगण को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'सहकार से समृद्धि' के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन आज देश के विकास की प्रमुख धारा बना हुआ है।

मध्यप्रदेश में हो रहा है डेयरी क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में डेयरी क्षेत्र के सशक्त विस्तार में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मध्यप्रदेश सरकार दुग्ध सहकारी समितियों को मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 दुग्ध उत्पादक राज्य बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में गौशालाओं के संचालन में सरकार आर्थिक सहयोग कर रही है। यही नहीं, दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदान की जा रही है। सहकारिता लाखों परिवारों के जीवन में समृद्धि लाने का माध्यम बन रही है।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें