Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिएमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों मVideo: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्कप्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनीप्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेप्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 137 वें संस्करण का प्रसारण | प्रधानमंत्री ने युवाओं से की नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान से जुड़ने की अपील देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान : मुख्यमइंडियाज गॉट लेटेंट में समय राणा और शेरोन वर्मा के बीच क्या हुआ, जिससे बिहारी-कश्मीरी पर छिड़ा विवाद?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस की दीं शुभकामनाएंNEET-PG 2026: जयपुर में सर्वर ने दिया धोखा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद सेंटर पर हंगामासंकट की घड़ी में पूरी सरकार है बाढ़ पीड़ितों के साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया पैदल भ्रमण, किया नुकसान का मुआयना अधिकारियों को 3 दिन तक चित्रकूट में ही रहकर राहत पहुंचाने के दिए निर्देश | मुख्यमंत्री नमन की बात: 137वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहें हैं पीएम मोदीVideo: 18,600 फीट की ऊंचाई, तेज हवाएं, खतरनाक ढलान, हेलीकॉप्टर उतारने के जगह नहीं, भारतीय सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशनHeavy Rain Alert: बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया अलर्टबाढ़ प्रभावितों को वस्त्र ,भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए:मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बारिश से कोई जनहानि और पशु हानि ना हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीसी से रीवा एवं सतना कलेक्टर को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद में 12 अगस्त को करेंगे मेगा निवेश संवाद | गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

MPINFO
MP Info 10 अगस्त 2026, 06:55 pm
मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद में 12 अगस्त को करेंगे मेगा निवेश संवाद | गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा, मध्यप्रदेश में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने और देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ निवेश साझेदारी को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त को अहमदाबाद में गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करेंगे। अहमदाबाद में मेगा निवेश रोड शो में मुख्यमंत्री गुजरात के उद्योग जगत को मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों, अनुकूल औद्योगिक नीतियों और निवेशक सुविधाओं से अवगत कराऐंगे तथा प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए भी गुजरात के उद्योग जगत को आमंत्रित भी करेंगे। मुख्यमंत्री की अहमदाबाद के प्रमुख उद्योग समूहों से महत्वपूर्ण मुलाकातें मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद प्रवास के दौरान गुजरात के प्रमुख औद्योगिक समूहों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद लिमिटेड, टोरेंट पॉवर तथा अडानी ग्रुप के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इन बैठकों में वस्त्र, ऊर्जा, अधोसंरचना, विनिर्माण और औद्योगिक विस्तार के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा। हरी कृष्णा एक्सपोर्ट के चेयरमैन श्री ढोलकिया, चिरिपाल समूह के चेयरमैन श्री बृजमोहन चिरिपाल और अग्रवाल ग्रुप के चेयरमैन श्री चिमन भाई शाह के साथ भी व्यक्तिगत बैठकें करेंगे।

संवादों में संभावित निवेश परियोजनाओं, औद्योगिक विस्तार, भूमि उपलब्धता तथा निवेशकों को उपलब्ध सुविधाओं और सहयोग पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह सीधा संवाद गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों से जोड़ने और संभावित निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा।

औद्योगिक क्षमता, आधुनिक अधोसंरचना और टेक इको सिस्टम की होगी प्रस्तुति ताज स्काईलाइन होटल अहमदाबाद में आयोजित मुख्य निवेशक संवाद सत्र में मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम में सीआईआई गुजरात स्टेट काउंसिल के चेयरमैन एवं सिम्फनी लिमिटेड के चेयरमैन श्री अचल बाकेरी स्वागत उद्बोधन देंगे।

इसके बाद मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति होगी। अपर मुख्य सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन श्री नीरज मंडलोई मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य, मजबूत अधोसंरचना, निवेशक-अनुकूल नीतियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे।

प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी श्री एम. सेल्वेन्द्रन प्रदेश के टेक इकोसिस्टम, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्टअप्स एवं उच्च प्रौद्योगिकी आधारित निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे। कार्यक्रम में वेलस्पन के श्री चिंतन ठाकरे एवं चिरिपाल समूह के श्री बृजमोहन चिरिपाल भी अपने विचार साझा करेंगे।

गुजरात के औद्योगिक अनुभव और मध्यप्रदेश के अवसरों के बीच बनेगा नया सेतु अहमदाबाद का यह निवेश संवाद गुजरात और मध्यप्रदेश के उद्योग जगत के बीच निवेश सहयोग को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। गुजरात देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में है और यहां के उद्योग समूहों की विनिर्माण, ऊर्जा, वस्त्र, निर्यात, अवसंरचना और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति है।

मध्यप्रदेश में उपलब्ध औद्योगिक भूमि, बेहतर कनेक्टिविटी, पर्याप्त ऊर्जा, कुशल मानव संसाधन और निवेशक-अनुकूल नीतियां गुजरात के निवेशकों के लिए नए विस्तार अवसर उपलब्ध कराती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार देश और विदेश के प्रमुख निवेशकों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर रही है।

अहमदाबाद में होने वाला यह निवेश रोड शो इसी प्रयास की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके माध्यम से गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों को मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं से जोड़ा जाएगा। इससे नए निवेश प्रस्तावों, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन को गति मिलने की उम्मीद है तथा आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए भी मजबूत निवेश आधार तैयार होगा।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए
राष्ट्रीय

मनोज जरांगे के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, BJP को दी सलाह; बोले- उन्हें मोहन भागवत को सुनना चाहिए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्रकूट के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र और राहत प्रयासों की दिन भर प्राप्त की जानकारी | प्रभावित नागरिकों को राहत पहुंचाने में कोई कमी न रहे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव सतना जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश सतना जिले के सभी विद्यालयों म

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क
राष्ट्रीय

Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान | भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होते अंतर्राष्ट्रीय संबंध राष्ट्रवासियों के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी