Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत, तमिलनाडु में TVK की विजय, देखें केरल और पुडुचेरी का हालउपचुनाव रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत, बीजेपी को 4 सीटों पर मिली जीत, कांग्रेस को दो से करना पड़ा संतोषसीएसआर बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश:रघुनाथपुर में तृणमूल कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला, बैनर फाड़े, कैंप कार्यालय पर भी किया अटैकरिकॉर्ड उपार्जन और नवाचार से बदलेगी खेती की तस्वीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | गेहूं स्लॉट बुकिंग की तिथि 23 मई तक बढ़ी चना-मसूर उपार्जन 28 मई तक 600 करोड़ की प्राइस सपोर्ट स्कीम से किसानों को सीधा लाभमनासा में  देवस्थान की 82 करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमणसरकार खरीदेगी दूध, पशुपालकों को दिलाएगी दूध का समुचित दाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | किसान कल्याण वर्ष में पशुपालकों और दूध उत्पादकों का भी करेंगे कल्याण किसानों की जमीन ली, तो देंगे चार गुना मुआवजा ग्वालियर में खोला जाएगा पशुओं का वेलनेस सेंटर पशु स्वास्थ्मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरोग्य धाम ओपीडी का किया अवलोकनफरक्का और रानीनगर में कांग्रेस, डोमकल में माकपा, 2 सीट पर आगे हुमायूं कबीर की पार्टी AJUPविश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही राष्ट्र निर्माण का भी स्थल होता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ग्वालियर प्रदेश के एजुकेशन हब के रूप में नई पहचान गढ़ने की ओर अग्रसर है मध्य भारत शिक्षा समिति के संस्थापक श्रद्धेय सदाशिव गणेश गोखले का त्याग पूजनीय जावद में ‘सांवरिया धाम’ आवासीय कॉलोनी विकास की सशर्त अनुमति जारीरात्रि चौपाल के लिए डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे नोडल अधिकारी नियुक्त , कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जारी किया आदेश,मैरिज गार्डन व मांगलिक भवन संचालक सफाई-पार्किंग का रखें विशेष ध्यान,झालमुड़ी से लेकर जय श्री राम तक… बंगाल में बीजेपी की जय, जश्न में डूबे कार्यकर्ता, Videoकलेक्टर हिमांशु चंद्रा ,टामोटी में मंगलवार को लगाएंगे रात्रि चौपाल,

महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रवीन्द्र भवन में 15 अप्रैल को होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाएं होंगी शामिल

MPINFO
MP Info 14 अप्रैल 2026, 02:35 pm
महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रवीन्द्र भवन में 15 अप्रैल को होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाएं होंगी शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में महिलाओं की राजनीतिक सहभागिता और उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को नई ऊंचाइयां देने के लिए राज्य सरकार द्वारा ऐतिहासिक पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पारित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' की मूल भावना को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से प्रदेश भर में 10 से 25 अप्रैल तक "नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा" मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में 15 अप्रैल को शाम 4 बजे रवीन्द्र भवन में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम होगा। इस दौरान "महिला नेतृत्व की यात्रा" विषय पर एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जो महिला शक्ति के गौरवशाली इतिहास और भविष्य की संभावनाओं को दर्शाएगी। इस गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल होंगे और शासन व्यवस्था में महिलाओं की प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित करने और नीति-निर्माण की प्रक्रियाओं में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने पर विशेष विमर्श करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित भी करेंगे और सरकार के उस संकल्प को दोहराएंगे, जिसके तहत मध्यप्रदेश की लोकतांत्रिक संस्थाओं में महिलाओं की आवाज और अधिक मुखर होगी। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण की दिशा में सक्रिय प्रदेश की अग्रणी महिला नेत्रियां शामिल होंगी।

समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी और श्रीमती राधा सिंह सहित प्रतिष्ठित शिक्षाविद सुश्री शोभा पेठणकर की विशेष रूप से उपस्थिति रहेगी।

जमीन से लेकर शिखर तक का प्रतिनिधित्व समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें पद्मश्री से सम्मानित विभूतियां, महिला चिकित्सक, वकील, कलाकार और इंजीनियर शामिल होंगी। साथ ही, समाज की मुख्यधारा को गति देने वाली लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी, स्व-सहायता समूहों की सदस्य, मैदानी स्तर पर कार्य करने वाली पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी और महिला मीडिया प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम का अभिन्न हिस्सा बनेंगी।

गांव-गांव तक फैलेगी चेतना की लहर पखवाड़े के दौरान केवल भोपाल ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में जन-जागरूकता के अभियान चलाए जा रहे हैं। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित हो रही हैं। जिनमें 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के महत्व पर ग्रामीण महिलाओं के साथ संवाद हुआ।

साथ ही प्रत्येक विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में 'नारी शक्ति पदयात्रा' और शिक्षण संस्थानों में 'युवा संवाद' जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बदलाव से जोड़ा जा रहा है। शासन का मानना है कि महिलाओं की निर्णय क्षमता में वृद्धि होने से न केवल सामाजिक चेतना आएगी, बल्कि जन-विश्वास भी और अधिक गहरा होगा।

Source:MP Info
Ad

ताज़ा खबरें

बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत, तमिलनाडु में TVK की विजय, देखें केरल और पुडुचेरी का हाल
राष्ट्रीय

बंगाल और असम में बीजेपी की प्रचंड जीत, तमिलनाडु में TVK की विजय, देखें केरल और पुडुचेरी का हाल

उपचुनाव रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत, बीजेपी को 4 सीटों पर मिली जीत, कांग्रेस को दो से करना पड़ा संतोष
राष्ट्रीय

उपचुनाव रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत, बीजेपी को 4 सीटों पर मिली जीत, कांग्रेस को दो से करना पड़ा संतोष

सीएसआर बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश:
नीमच

सीएसआर बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश:

रघुनाथपुर में तृणमूल कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला, बैनर फाड़े, कैंप कार्यालय पर भी किया अटैक
राष्ट्रीय

रघुनाथपुर में तृणमूल कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हमला, बैनर फाड़े, कैंप कार्यालय पर भी किया अटैक

रिकॉर्ड उपार्जन और नवाचार से बदलेगी खेती की तस्वीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | गेहूं स्लॉट बुकिंग की तिथि 23 मई तक बढ़ी चना-मसूर उपार्जन 28 मई तक 600 करोड़ की प्राइस सपोर्ट स्कीम से किसानों को सीधा लाभ
मध्यप्रदेश

रिकॉर्ड उपार्जन और नवाचार से बदलेगी खेती की तस्वीर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | गेहूं स्लॉट बुकिंग की तिथि 23 मई तक बढ़ी चना-मसूर उपार्जन 28 मई तक 600 करोड़ की प्राइस सपोर्ट स्कीम से किसानों को सीधा लाभ